सिलेंडर ब्लास्ट से दहल उठा चंडीगढ़, घर में एक के बाद 3 भीषण धमाके, हिल गई पूरी दीवार,1 की मौत, कई झुलसे; देखें भयावह VIDEO

चंडीगढ़ के सेक्टर-45 स्थित बुड़ैल इलाका सिलेंडर ब्लास्ट से दहल उठा। एक घर में हुए तीन भीषण धमाकों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कुछ लोग झुलस गए हैं। हादसे का भयावह वीडियो सामने आया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ के सेक्टर-45 में एक घर में भीषण हादसा हो गया। यहां एक के बाद एक तीन गैस सिलेंडरों में जोरदार ब्लास्ट हुआ। धमाके इतने तेज थे कि पूरे इलाके में दहशत फैल गई, घर की दीवारें हिल गईं और आसपास के मकानों को भी नुकसान पहुंचा। घर से आग की तेज लपटे बाहर आने लगी।  पूरे हादसे का वीडियो सामने आया है, जो काफी भयावह। ब्लास्ट में तीन लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। गंभीर हालत में उनका इलाज चल रहा है।

चंडीगढ़ के सेक्टर-45 स्थित बुड़ैल गांव में सोमवार देर शाम को एक घर में एक के बाद एक तीन गैस सिलेंडरों में जोरदार ब्लास्ट हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहला धमाका होते ही पूरे इलाके में भगदड़ मच गई। इसके बाद कुछ ही मिनटों के अंतराल में दो और जोरदार धमाके हुए। धमाके इतने भयानक थे कि आसपास के मकानों की दीवारें तक हिल गईं और इसकी आवाज कई दूर-दूर तक सुनाई दी।

घर में एक बाद दिन सिलेंडर ब्लास्ट

बुड़ैल इलाके में एक घर के अंदर LPG सिलेंडर फटने के बाद घटनास्थल से आज का वीडियो। इस घटना में 6 लोग घायल हो गए, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई।

धमाके का दिलदहला देने वाला VIDEO वायरल

हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अचानक तेज धमाका होता है और चारों तरफ घना धुआं और आग फैल जाती है। धमाके इतना तेज था की आसपास के घरों की दीवारें भी हिल गईं और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वीडियो में ब्लास्ट के बाद कमरे की दीवार टूटी नजर आ रही है। सिलेंडर भर रहे लोग नीचे गिर पड़े। उनके कपड़े जल चुके थे और वे दर्द से कराहते हुए जमीन पर लोट-पोट हो रहे थे। पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई।

Advertisement

ब्लैक में बेचा जा रहा था सिलेंडर

जानकारी के अनुसार, इस घर में सिलेंडरों को अवैध रूप से स्टोर करके ब्लैक में बेचा जा रहा था। घायलों में सिलेंडर भरने वाले मजदूर और ग्राहक बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया। मलबे के नीचे दबे लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि घायलों में से कुछ की हालत बेहद गंभीर है, जबिक इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और जांच शुरू कर दी है।


यह भी पढ़ें: जेल से बाहर आया डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम, इस बार मिली 30 दिन की पैरोल

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड