Chandigarh: हल्की बारिश से तापमान में गिरावट, मौसम विभाग ने दी जानकारी

चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश से तापमान में कुछ डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान विभाग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Weather Update
Chandigarh: हल्की बारिश से तापमान में गिरावट, मौसम विभाग ने दी जानकारी | Image: ANI

चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश से तापमान में कुछ डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान विभाग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। मौसम केंद्र ने बताया कि उत्तर हरियाणा और दक्षिण-पूर्वी पंजाब के कुछ हिस्सों में भी बारिश हुई। 

दिल्ली में हवा खराब

वहीं, राजधानी की हवा खराब श्रेणी में पहुंच गई है। बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 247 दर्ज किया गया। यह हवा की खराब श्रेणी है। इसमें मंगलवार की तुलना में 39 सूचकांक का इजाफा हुआ। हवा की गुणवत्ता खराब होने से लोगों को आंखों में जलन और हवा में सांस लेने में तकलीफ महसूस की। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का अनुमान है कि अगले 2 दिनों तक हवाएं खराब श्रेणी में ही रहेंगी। शनिवार से प्रदूषण का स्तर कम हो सकता है।

ये भी पढ़ें - Alum: क्या हम रोजाना चेहरे पर फिटकरी लगा सकते हैं?

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड