अपडेटेड 27 August 2024 at 00:25 IST
भए प्रगट गोपाला... श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर देशभर में धूम, रंग-बिरंगी रोशनी में सराबोर मंदिर
India News: देशभर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। मंदिरों को सजाया गया और भक्तों के लिए व्यवस्था की गई है। कान्हा के जन्म लेते ही श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर के पर्दे खोले गए और आरती की गई।
- भारत
- 14 min read

27 August 2024 at 00:25 IST
भए प्रगट गोपाला...
भक्तों का इंतजार ख्तम हो गया है। मान्यता के अनुसार करोड़ों लोगों के आराध्य भगवान श्रीकृष्ण ने जन्म ले लिया है। पूरे देश में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया।
26 August 2024 at 23:45 IST
नोएडा :कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर इस्कॉन मंदिर में 56 भोग चढ़ाया गया
उत्तर प्रदेश: नोएडा में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आधी रात को कृष्ण जन्म से पहले नोएडा के इस्कॉन मंदिर में प्रसाद के रूप में 56 भोग चढ़ाया गया।
Advertisement
26 August 2024 at 23:33 IST
जन्माष्टमी: कृष्ण भक्ति में रंगे शिवराज सिंह चौहान ने गाए भजन
मध्य प्रदेश: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान अन्य लोगों के साथ भोपाल में अपने आवास पर कृष्ण जन्माष्टमी समारोह के अवसर पर भगवान श्री कृष्ण को समर्पित भजन गाया।
26 August 2024 at 23:29 IST
मथुरा: श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में भक्तों की उमड़ी भीड़
मथुरा: श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर दर्शन के लिए श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी।
Advertisement
26 August 2024 at 23:26 IST
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: सीएम योगी ने बच्चों को बांटे गिफ्ट
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी समारोह के अवसर पर भगवान श्री कृष्ण की वेशभूषा में सजे बच्चों से बातचीत की।
26 August 2024 at 22:56 IST
गोरखनाथ मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी समारोह में भाग लिया।
26 August 2024 at 22:05 IST
मथुरा: रंगबिरंगी रोशनी से सजाया गया श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर को रोशनी से सजाया गया।
26 August 2024 at 21:53 IST
द्वारका : इस्कॉन मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी समारोह की धूम
दिल्ली: द्वारका के इस्कॉन मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी समारोह चल रहा है।
26 August 2024 at 21:39 IST
रायपुर: श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर इस्कॉन मंदिर में भक्तों की उमड़ी भीड़
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रायपुर के इस्कॉन मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी।
26 August 2024 at 21:34 IST
देहरादून: श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, सीएम धामी हुए शामिल
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून पुलिस लाइन में आयोजित श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया। इस कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) भी मौजूद हैं।
26 August 2024 at 21:14 IST
मुंबई : परिवार के साथ इस्कॉन मंदिर पहुंचीं शिल्पा शेट्टी
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपने परिवार के साथ मुंबई के इस्कॉन मंदिर पहुंचीं।
26 August 2024 at 21:11 IST
पटना: श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर इस्कॉन मंदिर में भक्तों की भीड़
बिहार: पटना में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पटना के इस्कॉन मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी।
26 August 2024 at 20:18 IST
मथुरा : श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मथुरा में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव चल रहा है।
26 August 2024 at 20:11 IST
श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना
मथुरा में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भक्तों ने श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना की।
26 August 2024 at 19:43 IST
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर दिल्ली में दही हांडी उत्सव
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में दही हांडी उत्सव मनाया गया।
26 August 2024 at 19:18 IST
श्री कृष्ण जन्माष्टमी: इस्कॉन मंदिर में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पंजाबी बाग स्थित इस्कॉन मंदिर में भगवान कृष्ण के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
26 August 2024 at 19:16 IST
जन्मभूमि मंदिर में जन्माष्टमी का पूरा कार्यक्रम
जन्माष्टमी के पावन अवसर पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान के पट रात 2 बजे तक खुलेंगे। यहां 11 बजे भगवान की 1008 कमल पुष्पों से पूजा होगी। इसके बाद नवग्रह पूजन, श्री गणेश पूजन होगा। उसके बाद फिर आरती की जाएगी। करीब 11 बजकर 55 मिनट पर 5 मिनट के लिए पट बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद रात 12 बजे पट खुलेंगे और पूरा मंदिर भगवान श्री कृष्ण के जयकारों से गुंजायमान हो उठेगा। 12 बजकर 5 मिनट पर भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा को गर्भ गृह से बाहर लाया जाएगा। जहां चांदी से बनी गाय से पहले अभिषेक होगा। इसके बाद पंचामृत से अभिषेक होगा। यह अभिषेक रात 12 बजकर 40 मिनट तक चलेगा।
26 August 2024 at 19:13 IST
इंफाल: श्री श्री गोविंदजी मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम
देश भर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी बड़ी धूम-धाम से मनाई जा रही है। भक्त अपने आराध्य के जन्म का इंतजार पलकें बिछाए कर रहे हैं। मंदिरों में भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगी हैं। मंदिरों में भगवान के स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। इंफाल में श्री श्री गोविंदजी मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है।
26 August 2024 at 18:04 IST
राजस्थान: बांसवाड़ा में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात
राजस्थान के बांसवाड़ा में भारी बारिश के कारण छींच में बाढ़ जैसे हालात हुए, लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
26 August 2024 at 18:02 IST
यह एक गैर-राजनीतिक आंदोलन है, हम छात्रों के साथ हैं- सुकांता मजूमदार
केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने कहा, "...कल बंगाल के छात्र शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने जा रहे हैं, उसमें बाधा डालने का क्या मतलब है। छात्रों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इसकी घोषणा की है, इसका मतलब है कि आप (पुलिस) इसके बारे में जानते हैं... भाजपा का रुख स्पष्ट है, यह भाजपा का आंदोलन नहीं है लेकिन हम इसका समर्थन करते हैं... यह छात्रों का आंदोलन है, यह एक गैर-राजनीतिक आंदोलन है, हम छात्रों के साथ हैं।"
26 August 2024 at 17:12 IST
भजनलाल शर्मा ने महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की।
26 August 2024 at 17:11 IST
किसानों पर कंगना के बयान से BJP का किनारा
किसान आंदोलन को लेकर कंगना रनौत के दिए गए बयान से भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने किनारा कर लिया है। बीजेपी की ओर से जापी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि कंगना द्वारा किसान आंदोलन के परिप्रेक्ष्य में दिया गया बयान, पार्टी का मत नहीं है। भारतीय जनता पार्टी कंगना राणावत के बयान से असहमति व्यक्त करती है।
26 August 2024 at 17:10 IST
भाजपा की ओर से सभी प्रत्याशियों को हार्दिक शुभकामनाएं- तरुण चुघ
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा, "भाजपा की ओर से सभी प्रत्याशियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भाजपा पूरी मजबूती से जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव लड़ रही है, जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ है... PM मोदी हमेशा जम्मू-कश्मीर के साथ खड़े रहे हैं और उन्होंने जम्मू-कश्मीर को एक नई सुबह दी है। आतंकवाद की राजधानी कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर को अब पर्यटन की राजधानी का टैग दिया है। जम्मू-कश्मीर के विकास में प्रधानमंत्री का बहुत बड़ा योगदान है।
26 August 2024 at 14:24 IST
राष्ट्र से ऊपर कुछ भी नहीं- CM योगी
आगरा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "राष्ट्र से ऊपर कुछ भी नहीं हो सकता और राष्ट्र तब सशक्त होगा जब हम एक रहेंगे 'बटेंगे तो काटेंगे, एक रहेंगे तो नेक रहेंगे' आप देख रहे हैं बांग्लादेश में क्या हो रहा है। वे गलतियां यहां नहीं होनी चाहिए।"
26 August 2024 at 14:05 IST
अखिलेश यादव ने की राधा कृष्ण मंदिर में पूजा
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर राधा कृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना की। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "मैं सभी को श्री कृष्ण जनमाष्टमी की बधाई देता हूं। पूरे देश के लोग इसे खुशी से मनाते हैं...पूरी दुनिया में लोग इसे हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं..."
26 August 2024 at 12:41 IST
दिल्ली पहुंचे चंपई सोरेन
झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन दिल्ली पहुंचे हुए हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी में अभी किसी से मुलाकात नहीं हुई है। जो फैसला लिया जाएगा, उसकी जल्दी जानकारी देंगे।
26 August 2024 at 12:36 IST
'BJP ने बिहार में जातीय जनगणना का समर्थन किया'
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने कहा, "बिहार में जातिगत जनगणना भाजपा ने कराया। आपने(कांग्रेस) भी कर्नाटक में जातिगत जनगणना कराया आप उनका डेटा जारी करिए। दोहरा मापदंड मत रखिए। कल जनता दल ने कहा कि जब जातिगत जनगणना की बैठक होती थी, कांग्रेस नहीं आती थी। भाजपा ने बिहार में जातीय जनगणना का समर्थन किया। भाजपा के लिए जातीय जनगणना का विरोध कोई मुद्दा नहीं है। जहां SC, ST और OBC को न्याय मिलता है हम वहीं खड़े हैं।"
26 August 2024 at 12:35 IST
BJP ने वापस ली उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
BJP ने आगामी जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए जारी 44 उम्मीदवारों की पहली सूची वापस ले ली है। BJP उम्मीदवारों की सूची में संशोधन कर उसे फिर से जारी करेगी।
26 August 2024 at 11:54 IST
फुटपाथ पर सो रहे लोगों पर चढ़ा ट्रक, 3 की मौत
दिल्ली में आज सुबह शास्त्री पार्क इलाके में एक ट्रक के फुटपाथ पर चढ़ जाने से 3 लोगों की मृत्यु हो गई। इस फुटपाथ पर 5 लोग सो रहे थे। ड्राइवर मौके से गाड़ी छोड़कर भाग गया। आगे की जांच जारी है। दिल्ली पुलिस की ओर से यह जानकारी दी गई।
26 August 2024 at 10:57 IST
अजमेर में बाढ़ जैसे हालात
राजस्थान के अजमेर में भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हुई।
26 August 2024 at 10:56 IST
प्रदेशवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई- CM योगी
मथुरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “मैं प्रदेशवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई देता हूं और प्रभु से सुख-समृद्धि की कामना करता हूं। प्रभु से कामना करता हूं कि आपको इतनी शक्ति दें कि आपका व्यक्तिगत जीवन, पारिवारिक जीवन और सामाजिक जीवन मंगलमय हो और आप सभी मिलकर विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान करने के लिए तैयार हो सकें।”
26 August 2024 at 10:27 IST
CM पुष्कर सिंह धामी ने दी जन्माष्टमी की बधाई
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा, "मैं कामना करता हूं कि समस्त जगत के उद्धारक भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद सदैव सभी पर बना रहे।"
26 August 2024 at 10:28 IST
जम्मू-कश्मीर चुनाव के लिए BJP की पहली लिस्ट जारी
जम्मू-कश्मीर चुनाव के लिए BJP ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। सूची में 44 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया। इसमें पहले चरण के लिए 15 प्रत्याशियों, दूसरे चरण के लिए 10 उम्मीदवारों और तीसरे चरण के लिए 19 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है।
26 August 2024 at 09:54 IST
श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में CM योगी ने की पूजा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मथुरा के श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर का दौरा किया और पूजा-अर्चना की।
26 August 2024 at 09:53 IST
हैदराबाद के इस्कॉन मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर हैदराबाद के इस्कॉन मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी।
26 August 2024 at 09:33 IST
CM योगी ने किया पौधारोपण
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण किया।
26 August 2024 at 08:53 IST
नांदेड़ से कांग्रेस सांसद वसंतराव चव्हाण का निधन
महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट से कांग्रेस के सांसद और वरिष्ठ नेता वसंतराव चव्हाण का निधन हो गया। 82 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। हैदराबाद के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. पिछले हफ्ते उन्हें श्वसन तंत्र में संक्रमण होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
26 August 2024 at 08:20 IST
पीएम मोदी ने दी जन्माष्टमी की बधाई
पीएम मोदी ने जन्माष्टमी के मौके पर देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा, "आप सभी को जन्माष्टमी की अनंत शुभकामनाएं। जय श्रीकृष्ण।"
26 August 2024 at 07:50 IST
नोएडा के इस्कॉन मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ नोएडा के ISKON मंदिर में उमड़ी।
26 August 2024 at 07:47 IST
जम्मू-कश्मीर चुनाव: जल्द जारी होगी BJP की पहली लिस्ट
जम्मू और कश्मीर विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी ने तैयारी तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक पार्टी ने 50 से अधिक सीटों पर अपने उम्मीदवार लगभग तय कर लिए हैं। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। इसमें पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हुए। बैठक में जम्मू-कश्मीर इकाई के नेताओं के साथ उम्मीदवारों पर चर्चा की। चुनाव के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट आज देर रात या कल सुबह तक जारी हो सकती है।
26 August 2024 at 07:40 IST
जन्माष्टमी पर महाकालेश्वर मंदिर में की गई भस्म आरती
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में विशेष भस्म आरती की गई।
26 August 2024 at 07:41 IST
मथुरा में जन्माष्टमी की धूम
आज देशभर में जन्माष्टमी की धूम है। मथुरा में श्री कृष्ण जन्मस्थान मंदिर में उत्सव पूरे जोरों-शोरों से मनाया जा रहा है।
26 August 2024 at 07:40 IST
BJP के बड़े नेताओं से मिल सकते हैं चंपई सोरेन
झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM चंपई सोरेन के बीजेपी में जाने की अटकलें तेज हो रही हैं। खबरों के मुताबिक सोरेन ने रविवार को कोलकाता में शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात कीं। वहीं आज सोमवार सुबह वह दिल्ली आएंगे और यहां बीजेपी के बड़े नेताओं के साथ मुलाकात भी कर सकते हैं।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 26 August 2024 at 07:44 IST