अपडेटेड 23 March 2023 at 08:03 IST
Chaitra Navratri 2023 Day 2: नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की आराधना, जानें पूजा-विधि
Chaitra Navratri Day 2 Shubh Muhrat: आज चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन है। आज का दिन मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित किया जाता है। आज हम माता ब्रह्मचारिणी, दुर्गा शक्ति की पूजा करने जा रहे हैं।
- भारत
- 2 min read

Chaitra Navratri Day 2 Shubh Muhrat: आज चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन है। आज का दिन मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित है। आज हम माता ब्रह्मचारिणी, दुर्गा शक्ति की पूजा करने जा रहे हैं। Brahmacharini Maa के स्वरूप की बात करें तो शास्त्रों के अनुसार माता ब्रह्मचारिणी सफेद वस्त्र धारण करती हैं और दाहिने हाथ में अष्टदल और बाएं हाथ में कमंडल रखती हैं।
पुराणिक कथा के अनुसार ब्रह्मचारिणी ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए घोर तपस्या की थी, इसलिए मां तपस्चारिणी यानी ब्रह्मचारिणी के नाम से जानी जाती हैं। पुराणों का कहना है कि ब्रह्मचारिणी माता की पूजा करने से सभी सिद्धियां प्राप्त होती हैं।
मां ब्रह्मचारिणी कैसे होगी प्रसन्न
धार्मिक मान्यता के अनुसार ब्रह्मचारी मां को कमल, सफेद और सुगंधित फूल प्रिय होते हैं। ऐसे में नवरात्रि के दूसरे दिन देवी दुर्गा को कमल, सफेद और सुगंधित फूल अर्पित करें।
इसके अलावा नवरात्रि के दूसरे दिन दुर्गा को शक्कर का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से दीर्घायु की प्राप्ति मानी जाती है। ब्रह्मचारिणी को दूध और दूध से बने पदार्थ अर्पित करें।
Advertisement
चैत्र नवरात्रि 2023 दूसरा दिन मुहूर्त
- चैत्र शुक्ल द्वितीया तिथि - 22 मार्च 2023 को रात्रि 08 बजकर 20 मिनट से प्रारंभ।
- चैत्र शुक्ल द्वितीया तिथि समाप्त - 23 मार्च 2023 को शाम 06 बजकर 19 मिनट पर
- शुभ मुहूर्त - 06 बजकर 20 मिनट से 07 बजकर 53 मिनट तक
- लाभ (Unnati Muhurt) - दोपहर 12.30 बजे से 01.58 बजे तक।
- चैत्र नवरात्रि 2023 दूसरा दिन शुभ योग (Chaitra Navratri 2023 Day 2 Shubh Yog)
- इंद्र योग - 23 मार्च सुबह 06 बजकर 15 मिनट से 24 मार्च सुबह 03 बजकर 42 मिनट तक
इसे भी पढ़ें : Navratri 2023 : चैत्र नवरात्र का आज पहला दिन, देश भर के मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़
मां ब्रह्मचारिणी के पूजा मंत्र-
या देवी सर्वभूतेषु मां ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
दधाना कपाभ्यामक्षमालाकमण्डलू।
देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा।
Advertisement
(disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है। R.bharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
Published By : Priya Gandhi
पब्लिश्ड 23 March 2023 at 08:03 IST