ठाणे में चेन छिनैती का आरोपी गिरफ्तार, 9.28 लाख रुपये के सोने के आभूषण बरामद

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने लोगों से सोने की चेन छीनने के आरोप में 58 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और उसके पास से 9.28 लाख रुपये का कीमती सामान बरामद किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
The younger generation's increased spending on jewellery, particularly diamonds, highlights a trend of self-expression and independence, with the wedding season boosting consumer sentiment.
आभूषण बरामद | Image: Pexels

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने लोगों से सोने की चेन छीनने के आरोप में 58 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और उसके पास से 9.28 लाख रुपये का कीमती सामान बरामद किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। भिवंडी अपराध शाखा के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जनार्दन सोनवणे ने बताया कि आरोपी खुद को पुलिसकर्मी बताकर लोगों को झांसा देता था और उनके गहने छीन लेता था।

Advertisement

पुलिस ने चेन छीने जाने के एक मामले की जांच के दौरान सूचना के आधार पर आठ फरवरी को शाहपुर क्षेत्र के वसिंद से आरोपी को गिरफ्तार किया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी के पास से 116 ग्राम वजन के सोने के आभूषण बरामद किए गए, जिनकी कीमत 9.28 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ठाणे जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चेन छीनने के सात मामलों में शामिल था।

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड