अपडेटेड 18 April 2021 at 20:07 IST

पटना : किलकारी बाल भवन पटना के बच्चों ने बनाया कोरोना से जंग का नया हथियार, मरीजों के पास आने पर करेगा अलर्ट

पूरी दुनिया इन दिनों वैश्विक महामारी कोरोना से जूझ रही है। यह बीमारी न सिर्फ लोगों की ही छीन रही है बल्कि जीने का तरीका भी बदल कर रख दिया है।

Follow : Google News Icon  
| Image: self


पूरी दुनिया इन दिनों वैश्विक महामारी कोरोना से जूझ रही है। यह बीमारी न सिर्फ लोगों की ही छीन रही है बल्कि जीने का तरीका भी बदल कर रख दिया है। मास्क और सेनेटाइजर घर से बाहर निकलने के लिए जरूरी हो गए है। कोरोना के नए स्ट्रेन ने भारत पर अपना ऐसा असर दिखाया है की मास्क, सेनेटाइजर और वैक्सिनेशन भी बेअसर नजर आ रहे हैं। लोग एक बार फिर घरों में कैद होने को मजबूर हैं। तमाम राज्यों में एक बार फिर लॉकडाउन जैसी स्थि‍ति बनी हुई है। कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू लगाए गए हैं तो कई जगह सरकारें नाइट कर्फ्यू पर विचार कर रही है। केंद्र और राज्य सरकारों के माथे पर बल पड़ा हुआ है। कोरोना की जांच और टीके को लेकर अभियान चलाये जा रहे हैं।

मास्क सेंटाइजर से मिल सकती है आजादी

ऐसे संकट के समय में किलकारी बाल भवन के बच्चों ने एक ऐसी डिवाइस बनाई जो लोगों को मास्क और सेनेटाइजर से मुक्ति दिला सकती है। साथ ही घर से निकलने की आजादी भी दे सकती है। ये बच्‍चे हैं अर्पित और अभिजीत। अभिजीत अभी 12वी के छात्र है और अर्पित 10वीं के। दोनों ने मिल कर एक ऐसा थर्मल सेंसर का प्रोटोटाइप तैयार किया है जो 50 से 60 डिग्री के रेडियस में आने वाले संभावित कोरोना पॉजिटिव की चेतावनी देगा। यह चेतावनी संकमित व्यक्ति के 6 से 8 गज की दूरी पर ही शुरू हो जाएगी। नजदीक आते ही बीप बीप अलार्म बजेगा।

यदि संक्रमित व्यक्ति आप के और ज्यादा नजदीक आया तो यह चेतावनी और तेज हो जायेगी यानी ये आवाज लगातार बीप में बदल जायेगी। किलकारी के बच्चों ने इस डिवाइस को पेटेंट भी करवा लिया है।

अभिजीत बताते हैं कि ये डिवाइस थर्मल सेंसिंग की थ्योरी पर काम करती है जिसे आप अपने कॉलर यो पॉकेेट पर लगा सकेंगे। जिसका वजन भी इतना हल्का होगा की यदि आप इस डिवाइस को कॉलर या पाकेट पर पहने तो इसका सेंसर इसके अपने वजन से झुक न जाए।

Advertisement

6 से 8 गज की दूरी से ही मिलेगी चेतावनी

संक्रमित व्य व्यक्ति 2 से तीन मीटर के दायरे में आता है तो यह डिवाइस अलर्ट ही नहीं आपको लगातार तेज आवाज के साथ बीप कर आपको संक्रमित व्यरक्ति से दूर होने की चेतावनी भी देगी।
अर्पित कहते हैं कि ये डिवाइस लोगों को पहले की तरह सामान्य जीवन जीने में न सिर्फ मदद करेगी बल्कि उपयोग में भी आसान होगा। ये डिवाइस केवल सिक्के के आकार का होगा। अभिजीत ने बताया कि कई कंपनियों से हमारी बात हुई कई ने इसमें इंटरेस्ट दिखाया है। फिलहाल जो डिवाइस उन्‍होंने बनाया है ये प्रोटोटाइप है जो एक मीटर से डेढ़ मीटर के रेडियस पर अलर्ट देती है। लेकिन इसकी क्षमता बढाने और आकार छोटा करने के लिए कंपनियों से बात हो चुकी है।

Advertisement

एक बार बैटरी चार्ज होने 8 से 10 घंटे चलेगी 

बैटरी से चलने वाले डिवाइस को मोबाइल के चार्जर से चार्ज किया जा सकेगा। एक बार इसे चार्ज करने के बाद ये डिवाइस 8 से 10 घंटे चलेगी। यानी बाहर निकल कर नौकरी करने वालों के लिए ये डिवाइस बहुत उपयोगी होगी और उन्हें मास्क भी नही पहनना होगा।
अगर सरकार और कंपनियां आगे आए तो जल्द बाजार में होगा डिवाइस

इस पूरे प्रोग्राम को देख रही अनीता का कहना है किलकारी बाल भवन को बिहार सरकार का सपोट है। ये संस्था बच्चों की प्रतिभा को निखारने का काम करती है। इन बच्चों ने इस काल में एक ऐसा डिवाइस बनाया है जो लोगों को घर से निकलने की आजादी देगा। डिवाइस को पेटेंट करा लिया गया है। यदि सरकार और कुछ कंपनियों से हमें मदद मिलती है ये आम लोगों के लिए जल्‍द बाजार में उपलब्ध‍ध होगा।

200 से 400 रुपए के बीच होगी कीमत

अभिजीत और अर्पित कहते हैं इस डिवाइस का अगर मास प्रोडक्‍शन होता है तो इसकी कीमत 200 से 400 सौ रुपए के भीतर होगी। जो आम लोगों की बाइंग कैपिसिटी के हिसाब से बहुत सस्ती होगी।

Published By : Suman Keshav Singh

पब्लिश्ड 18 April 2021 at 17:59 IST