Census 2027: डिजिटल जनगणना में किन 33 सवालों से आपका होगा सामना? अगर दिया गलत जवाब तो क्या होगी कार्रवाई
Census 2027 Questionnaire: डिजिटल जनगणना का पहला चरण आज 1 अप्रैल 2026 से शुरू हो गया है। इसे दुनिया की सबसे बड़ी जनगणना कहा जा रहा है और यह पहली बार होगा जब भारत डिजिटल जनगणना का आयोजन कर रहा है।
- भारत
- 3 min read

Census 2027 Questionnaire: डिजिटल जनगणना का पहला चरण आज 1 अप्रैल 2026 से शुरू हो गया है। इसे दुनिया की सबसे बड़ी जनगणना कहा जा रहा है और यह पहली बार होगा जब भारत डिजिटल जनगणना का आयोजन कर रहा है। इस बार यह दो चरणों में होगा, जिसमें पहले चरण में मकान सूची और आवास की गणना होगी तो वहीं दूसरे चरण में जनसंख्या गणना होगी।
पहले चरण में पूछे जाएंगे 33 सवाल
सेंसस के नियमों के हिसाब से पहले चरण में मकानों की गणना होगी, जिसमें 33 सवाल पूछे जाएंगे और सभी का जवाब देना लोगों के लिए महत्वपूर्ण होगा। लेकिन, यदि कोई गलत जानकारी देता है या फिर किसी सवाल का जवाब नहीं देता है तो उसे भ्रमित करने के आरोप में कार्रवाई की जा सकती है।
जानें गलत जवाब पर कार्रवाई के नियम
जनगणना अधिनियम, 1948 के मुताबिक, यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर गलत जानकारी देता है या अपनी जानकारी के अनुसार सवालों का जवाब देने से मना करता है, तो यह कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है। ऐसे में इस व्यक्ति पर 1000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
बता दें, संविधान की धारा 8 के अनुसार, हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह जनगणना अधिकारी को सही और सटीक जानकारी दे। ऐसे में आपसे जो सवाल पूछा जाए उसका सही जवाब देना जरूरी है।
अधिकारियों के लिए भी सजा का प्रावधान
वहीं, कुछ मामलों में अधिकारियों के लिए सजा का प्रावधान भी है, जिसमें 1000 रुपये के जुर्माने से लेकर 3 साल तक की कैद या दोनों शामिल है। सरकारी गाइडलाइन के मुताबिक, अगर कोई जनगणना अधिकारी अधिनियम के तहत सौंपे गए कर्तव्यों का पालन करने से इनकार करता है या किसी अन्य व्यक्ति को कर्तव्यों का निर्वहन करने से रोकता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा कोई जनगणना अधिकारी जानबूझकर आपत्तिजनक या अनुचित प्रश्न पूछता है तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।
Advertisement
डिजिटल जनगणना में पूछे जाने वाले 33 सवाल
- भवन नंबर (नगर या स्थानीय प्राधीकरण अथवा जनगणना नंबर)
- जनगणना मकान नंबर
- जनगणना मकान के फर्श में प्रयुक्त प्रमुख मुख्य सामग्री
- जनगणना मकान के दीवार में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री
- जनगणना मकान के छत में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री
- जनगणना मकान के उपयोग
- जनगणना मकान की हालत
- परिवार क्रमांक
- परिवार में सामान्यत: रहने वाले कुल व्यक्तियों की संख्या
- परिवार के मुखिया का नाम
- परिवार के मुखिया का लिंग
- क्या परिवार का मुखिया अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य से संबंधित है
- मकान के स्वामित्व की स्थिति
- परिवार के पास रहने के लिए उपलब्ध कमरों की संख्या
- परिवार में रहने वाले विवाहित दंपतियों की संख्या
- पेयजल का मुख्य स्त्रोत
- पेयजल स्त्रोत की उपलब्धता
- प्रकाश का मुख्य स्त्रोत
- शौचालय की सुलभता
- शौचालय का प्रकार
- गंदे पानी की निकासी
- स्नानगृह की उपलब्धता
- रसोई घर और एलपीजी/पीएनजी की उपलब्धता
- खाना पकाने के लिए मुख्य ईंधन
- रेडियो/ट्रांजिस्टर
- टीवी
- इंटरनेट सुविधा
- लेपटॉप/कंप्यूटर
- टेलीफोन/मोबाइल फोन/स्मार्टफोन
- साइकिल/स्कूटर/मोटर साइकिल/मोपेड
- कार/जीप/वैन
- परिवार द्वारा उपभोग किए जाने वाला मुख्य अनाज
- मोबाइल नंबर (केवल जनगणना संबंधी सूचना के लिए)