CBSE CTET 2026 Admit Card: कब जारी होगा एडमिट कार्ड? इन आसान स्टेप्स से करें डाउनलोड, दो दिन होगी परीक्षा
CTET Admit Card 2026: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी होने वाला है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड इसे आज यानि 5 फरवरी को किसी भी वक्त जारी कर सकता है।
- भारत
- 2 min read

CBSE CTET February Admit Card 2026 Date, Time, Download Link: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी होने वाला है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड इसे आज यानि 5 फरवरी को किसी भी वक्त जारी कर सकता है। ये परीक्षा 7 और 8 फरवरी को आयोजित होने वाली है। चलिए जान लेते हैं कि आप ऑनलाइन अपना केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड कर सकते हैं।
सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं जिसका डायरेक्ट लिंक यहां दिया जा रहा है।
CBSE CTET का एडमिट कार्ड कब होगा जारी?
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2026 के अभ्यर्थियों का इंतजार आज खत्म होने वाला है। आज ही ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर एडमिट कार्ड जारी होने की संभावना है। इस बार 25 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है जो एक रिकॉर्ड आंकड़ा है। यही कारण है कि CBSE इस परीक्षा को 7 और 8 फरवरी 2026 को आयोजित करने वाली है। CTET की परीक्षा देशभर के 140 शहरों में होगी।
कहां और कैसे डाउनलोड करें CTET का एडमिट कार्ड
CTET एडमिट कार्ड 2026 जारी होते ही आप इसे आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर डाउनलोड लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि जैसी डिटेल्स की जरूरत होगी। यहां नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कीजिए।
Advertisement
- CTET की वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं
- होम पेज पर CTET एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें
- लॉगिन करने के लिए एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि, कैप्चा कोड दर्ज करें
- सबमिट पर क्लिक कर दें
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा जिसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें