CBSE 12th Result 2026: CBSE 12वीं के रिजल्ट में लड़कियों ने फिर मारी बाजी, 85.20% स्टूडेंट्स हुए पास
CBSE 12वीं का रिजल्ट आ गया है। 18 लाख से ज्यादा स्टूडेंट इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। 10 लाख लड़के और 8 लाख से ज्यादा लड़कियों ने एग्जाम दिए थे। बताया जा रहा है कि लड़कियों ने लड़कों से ज्यादा अच्छे अंक हासिल किए हैं।
- भारत
- 4 min read

CBSE 12th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं क्लास का रिजल्ट घोषित कर दिया है। करीब 18.5 लाख छात्र-छात्राओं का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। इस साल कुल पास प्रतिशत 85.20% रहा, जो पिछले साल से थोड़ा कम है। वहीं, लड़कियों ने फिर लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया। सभी स्टूडेंट ऑफिशियल वेबसाइट पर अपने रोल नंबर से मार्क्स चेक कर रहे हैं।
दक्षिण भारत के स्टूडेंट्स ने किया शानदार प्रदर्शन
रीजन वाइज परफॉर्मेंस की बात की जाए तो साउथ का दबदबा देखने को मिल रहा है। इस बार दक्षिण भारत के रीजन ने शानदार प्रदर्शन किया। त्रिवेंद्रम रीजन ने टॉप पोजिशन हासिल की। यहां पास प्रतिशत 95.62% रहा, वहीं, दूसरे नंबर पर चेन्नई 93.84 प्रतिशत रहा, इसके साथ ही तीसरे नंबर पर बेंगलुरु रहा।
साउथ के स्कूलों में अच्छी पढ़ाई
इसके अलावा विजयवाड़ा समेत दूसरे साउथ रीजन ने भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। उत्तर भारत के रीजन इस बार थोड़े पीछे दिखाई दिए। एक्सपर्ट्स का कहना है कि साउथ के स्कूलों में बेहतर तैयारी और सपोर्ट सिस्टम इसके पीछे का कारण है। ओवरऑल परफॉर्मेंस की बात करें तो गर्ल्स और बॉयज को मिलाकर कुल 10.2 लाख लड़के और 8.3 लाख लड़कियों ने परीक्षा दी थी। लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों के प्रतिशत से थोड़ा ज्यादा बेहतर रहा। वहीं कई बच्चों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा मार्क्स हासिल किए।
इन वेबसाइट्स पर चेक करें रिजल्ट
छात्र CBSE की आधिकारिक वेबसाइट और DigiLocker के जरिए अपनी मार्कशीट देख सकते हैं।
Advertisement
ऑफिशियल वेबसाइट्स-
results.cbse.nic.in
cbseresults.nic.in
cbse.gov.in
digilocker.gov.in
Advertisement
रोल नंबर से ऐसे चेक करें रिजल्ट
रोल नंबर के माध्यम से CBSE 12वीं का रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया नीचे स्टेप-बाय-स्टेप दी गई है-
सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट (जैसे results.cbse.nic.in या cbse.gov.in) पर लॉग ऑन करें।
होमपेज पर उपलब्ध “CBSE 12th Result 2026” के एक्टिव लिंक पर क्लिक करें।
अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहां अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्मतिथि सावधानीपूर्वक भरें।
सभी जानकारी भरने के बाद 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
स्क्रीन पर आपका स्कोरकार्ड दिखाई देने लगेगा। अपने सब्जेक्ट वाइज अंक और पासिंग स्टेटस चेक कर सकते हैं।
इसके बाद भविष्य के संदर्भ के लिए मार्कशीट को डाउनलोड करें और उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
DigiLocker से ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट
DigiLocker ऐप या वेबसाइट खोलें।
मोबाइल नंबर या आधार से लॉगिन करें।
“Education” या “CBSE Results” सेक्शन में जाएं।
“CBSE Class 12th Marksheet 2026” पर क्लिक करें।
रोल नंबर और जरूरी डिटेल्स भरें।
Submit करते ही डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
CBSE 12वीं रिजल्ट उमंग ऐप पर कैसे देखें?
UMANG (उमंग) ऐप के जरिए सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है-
सबसे पहले उमंग की आधिकारिक वेबसाइट web.umang.gov.in पर जाएं या अपने मोबाइल में UMANG App ओपन करें।
यहां होमपेज पर 'Categories' में जाएं या सर्च बार में 'CBSE' टाइप करें।
इसके बाद उपलब्ध विकल्पों में से "CBSE Board Class XII Result 2026" वाले लिंक पर क्लिक करें।
अपना रोल नंबर, स्कूल कोड और अन्य आवश्यक जानकारियां दर्ज कर 'Submit' बटन दबाएं।
आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। इसे भविष्य के लिए PDF फॉर्मेट में सेव करें या इसका प्रिंट आउट ले लें।
SMS और IVRS से भी देख सकेंगे रिजल्ट
अगर आपका इंटरनेट स्लो है तो उस स्थिति में छात्र SMS और IVRS के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। SMS से रिजल्ट चेक करने के लिए आप मैसेज बॉक्स में टाइप करें: CBSE12 <रोल नंबर> <स्कूल नंबर> <सेंटर नंबर> और इसे 7738299899 पर भेज दें।
वहीं IVRS नंबर के जरिए भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है। इसके लिए दिल्ली के छात्र 24300699 नंबर का यूज करें। वहीं अन्य राज्यों के छात्रों के लिए 011-24300699 नंबर है।
पास होने के लिए कितने नंबर जरूरी?
सीबीएसई कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय (थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों मिलाकर) में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। जो छात्र किन्हीं एक या दो विषयों में सफल नहीं हो पाते, उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है, वे कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होकर अपना साल बचा सकते हैं। इस परीक्षा के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया जल्द ही जारी की जाएगी।