अपडेटेड 13 May 2025 at 12:14 IST
CBSE 12th Board Result Out: छात्रों का इंतजार हुआ खत्म, सीबीएसई 12वीं रिजल्ट घोषित; ऐसे करें चेक
सीबीएसई 12वीं रिजल्ट घोषित हो गया है। ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर छात्र अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।
- भारत
- 2 min read

CBSE 12th Board Result Out: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) बोर्ड नतीजों से जुड़ी बड़ी खबर आई है। लाखों छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ। सीबीएसई ने 12वीं कक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। सीबीएसई 12वीं बोर्ड में इस बार फिर से लड़कियों ने बाजी मारी है। CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/, cbseresults.nic.in और results.cbse.nic.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
CBSE 12वीं में इस बार 88.39 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। पिछले साल की तुलना में इस बार पास प्रतिशत 0.41% बढ़ा है। CBSE एग्जाम कंट्रोलर संयम भारद्वाज ने बताया कि CBSE की 12वीं की बोर्ड परीक्षा में लड़कियों का पास लड़कों के मुकाबले 5 प्रतिशत ज्यादा रहा। इस बार 91.64 प्रतिशत लड़कियां पास हुई। वहीं, लड़कों के पास होने का प्रतिशत 85.70 प्रतिशत रहा है।
जान लें कि CBSE बोर्ड 12वीं रिजल्ट में इस साल 16 लाख से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 14,96,307 छात्र 12वीं में पास हुए हैं।
कैसे चेक करें CBSE 12वीं बोर्ड रिजल्ट?
- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं।
- यहां आपको “CBSE Class 12th Result 2025” का लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्म तिथि दर्ज करें।
- बस इतना करते ही आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट खुलकर आ जाएगा। चाहें तो इसे डाउनलोड कर सकते हैं या फिर इसका प्रिंट आउट भी लेकर रख सकते हैं।
इन ऐप्स के जरिए भी चेक कर सकते हैं नतीजे
ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा रिजल्ट चेक करने के लिए और भी कई ऑप्शन्स है। डिजिलॉकर ( DigiLocker) या उमंग ऐप ( UMANG App) से भी नतीजे देखें जा सकते हैं। बिना इंटरनेट के भी छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने फोन से CBSE12th, Roll No., DOB, school number, centre number लिखकर 7738299899 पर SMS भेजना होगा।
Advertisement
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 13 May 2025 at 11:38 IST