RG Kar Case: संजय रॉय को फांसी की सजा हो... कोलकाता रेप-मर्डर केस में सुनवाई पूरी, CBI ने की ये मांग; इस दिन आएगा फैसला

कोलकाता पुलिस ने आरोपी संजय रॉय को अगले दिन गिरफ्तार कर लिया था। दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले की बंद कमरे में सुनवाई 12 नवंबर को शुरू हुई थी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
kolkata rape murder case
kolkata rape murder case | Image: shutterstock/PTI

Kolkata Rape Murder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में लेडी डॉक्टर से हुई दरिंदगी के मामले में सुनवाई पूरी हो गई है। CBI ने दरिंदे संजय रॉय को सजा ए मौत देने की मांग की है। मामले पर बड़ा फैसला 18 जनवरी को आएगा।

9 अगस्त 2024 को ट्रेनी जूनियर डॉक्टर का शव अस्पताल में मिला था। जांच में मृतका के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। मामले में कोलकाता के सियालदह कोर्ट में सुनवाई चल रही थी।

CBI ने की आरोपी के लिए की सजा-ए-मौत की मांग

गुरुवार (9 जनवरी) को मामले पर सुनवाई पूरी हो गई। इसके बाद कोर्ट ने कहा है कि वह 18 जनवरी को इस मामले पर फैसला सुनाएंगे। CBI ने मामले में आरोपी संजय रॉय को मौत की सजा देने की मांग की है। जान लें कि कलकत्ता हाई कोर्ट के निर्देश पर CBI को मामले की जांच सौंपी गई थी।

वहीं, मृतक डॉक्टर के माता-पिता ने उम्मीद जताई कि अपराध में शामिल अन्य लोगों को भी गिरफ्तार कर अदालत में उनके खिलाफ मुकदमा चलाया जाए।

Advertisement

कोलकाता पुलिस ने आरोपी संजय रॉय को अगले दिन गिरफ्तार कर लिया था। दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले की बंद कमरे में सुनवाई 12 नवंबर को शुरू हुई थी।

खुद को निर्दोष बता रहा संजय रॉय

मुख्य आरोपी संजय रॉय ने खुद को निर्दोष बताता है। संजय ने कोर्ट में कहा था कि उसने इस घटना को अंजाम नहीं दिया। साजिश के तहत उसे फंसाया जा रहा है। हालांकि CBI ने अपनी चार्जशीट में संजय रॉय को ही असली अपराधी बताया है। एजेंसी का दावा है कि पीड़िता से लिया गया सीमन का सैंपल उससे मैच हो गया। CFSL रिपोर्ट से पुष्टि हो गई है कि सीमन संजय रॉय का है।

Advertisement

दरिंदगी ने पूरे देश को झकझोरा

गौरतलब है कि कोलकाता में हुए इस कांड ने पूरे देश में तूल पकड़ा था। महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। इसके बाद शुरू हुई इंसाफ की लड़ाई। डॉक्टर को न्याय दिलाने के लिए देशभर में शहर-शहर प्रदर्शन हुए। दिल्ली से लेकर मुंबई और पुणे तक लोगों ने सड़कों पर उतरकर घटना के विरोध में प्रदर्शन किया और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त सजा की मांग की। कोलकाता में जूनियर डॉक्टर लंबे समय तक हड़ताल पर रहे।

यह भी पढ़ें: NEET Exam: 10 लाख के जले नोट, एडमिट कार्ड... पटना में मिले NEET-MBBS परीक्षा में धांधली के सबूत, फिर होगा बवाल!

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड