'सुशांत सिंह राजपूत के मर्डर की प्लानिंग की डिटेल वाली चैट मिली है...', दिशा सालियान मौत मामले में एडवोकेट नीलेश ओझा का सनसनीखेज दावा

दिशा सालियान केस में एक बड़ी अपडटे आई है। CBI कोर्ट ने निगरानी में जांच की मांग वाली याचिका को स्वीकार कर लिया है। 18 नवंबर को सुनवाई तय की गई है। इससे पहले एडवोकेट नीलेश ओझा ने सनसनीखेज दावा किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Aaditya Thackeray, Rhea Chakraborty dino morea named in  Disha Salian death case read full CBI FIR copy
दिशा सालियान मौत मामले में एडवोकेट नीलेश ओझा का सनसनीखेज दावा | Image: Instagram

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की संदिग्ध मौत के मामले में एक बार फिर कानूनी हलचल तेज हो गई है। मामले की जांच अदालत की निगरानी में कराने की मांग वाली याचिका केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की अदालत ने स्वीकार कर ली है। इस याचिका पर 18 नवंबर को सुनवाई तय की गई है। याचिका दाखिल करने वाले एडवोकेट नीलेश ओझा का कहना है कि घटना के 6 साल बीत जाने के बावजूद कुछ अहम गवाहों के बयान निर्धारित समय-सीमा के अंदर दर्ज नहीं किए गए। इसी आधार पर उन्होंने अदालत से जांच की निगरानी की मांग की है। इसके साथ ही नीलेश ओझा ने दिशा सालियान मौत मामले में सनसनीखेज दावा किया है।

वकील नीलेश ओझा कहते हैं, "यह गैंगरेप और हत्या का मामला है। छह साल बीत चुके हैं, फिर भी तीन अहम गवाहों के बयान 60 दिनों की समय-सीमा के भीतर दर्ज नहीं किए गए; यह हमें बिल्कुल भी मंजूर नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने ऐसी स्थितियों के लिए एक कानूनी प्रावधान तय किया है। पीड़ित पक्ष इस मामले में CBI कोर्ट में एक अर्जी देकर यह मांग कर सकता है कि अदालत जांच की निगरानी करे। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश को पेश करने के बाद, अदालत ने हमारी अर्जी स्वीकार कर ली है और मामले को दर्ज कर लिया है, जिसकी सुनवाई 18 नवंबर को तय की गई है।"

आदित्य, डीनो और सूरज पंचोली के बयान दर्ज नहीं पर आपत्ति

उन्होंने आगे कहा, "हाई कोर्ट के आदेश के अनुसार, हमने आदित्य ठाकरे, डीनो मोरिया और सूरज पंचोली जैसे लोगों के बारे में जानकारी दी है, जिसमें उनके मोबाइल लोकेशन डेटा का विवरण भी शामिल है। इसके अलावा, हमने दो खास अधिकारियों के बयान दर्ज करने की मांग की थी; लेकिन ऐसा अभी तक नहीं हुआ है। इन्हीं वजहों से हमने यह अर्जी दाखिल की है। हम इसे एक जन आंदोलन का रूप दे रहे हैं।"

आजाद मैदान में जन आंदोलन के लिए नीलेश ओझा की अपील

नीलेश ओझा ने सबसे अपील करते हुए कहा, "दिशा सालियन मामले को लेकर हम 19 नवंबर को शाम 4:00 बजे आजाद मैदान में इकट्ठा होंगे। दिशा के पिता सतीश सालियन ने बड़ी संख्या में लोगों को इससे जुड़ने की अपील की है। हमने देश के सभी सांसदों को इस संबंध में पत्र भेजे हैं। हम आप सभी को अपने साथ जुड़ने का न्योता देते हैं। देश के प्रतिनिधियों के तौर पर, कृपया हमारा साथ दें। CBI जांच की मांग के लिए अपने प्रभाव का इस्तेमाल करें। "

Advertisement

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर बड़ा दावा

एडवोकेट नीलेश ओझा ने सनसनीखेज दावा करते हुए कहा, "सुशांत सिंह राजपूत की हत्या की साजिश से जुड़ी चैट मिली हैं। रिया चक्रवर्ती और आदित्य ठाकरे के बीच हुई चैट भी बरामद हुई हैं। हम आपसे इन सभी रिकॉर्ड्स की जांच करने की अपील करते हैं। कृपया प्रधानमंत्री मोदी के 'नशा मुक्त भारत' के सपने को पूरा करने में मदद करें और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करें।"

यह भी पढ़ें: विवाद के बाद BMC ने दीया मिर्जा को 'प्रदूषण मुक्त दीवाली'अभियान से हटाया

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड