अपडेटेड 11 January 2025 at 22:07 IST

पुलिस में नौकरी, 25 लाख रुपए का डिमांड...पूर्व विधायक के दावे से खलबली; कैश फॉर जॉब स्कैम में नया मोड़

पूर्व विधायक फारेल फुर्ताडो ने दावा किया है कि पुलिस में भर्ती के लिए 25 लाख रुपए तक की रिश्वत ली जा रही है।

Follow : Google News Icon  
goa ex goa ex mla farrel furtadosfarrel furtados
goa ex goa ex mla farrel furtadosfarrel furtados | Image: Republic

गोवा की पूर्व विधायक फारेल फुर्ताडो ने दावा किया है कि पुलिस में भर्ती के लिए 25 लाख रुपए तक की रिश्वत ली जा रही है। गोवा लेजिस्‍लेटर डे कार्यक्रम में भ्रष्‍टाचार और सामाजिक असमानताओं पर गंभीर सवाल उठाते हुए फारेल ने यह दावा किया। फारेल की इस बयान से गोवा के राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।

उन्होंने अपनी बात में एक चौंकाने वाले खुलासे का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें यह सुनकर झटका लगा कि उनके छात्रों ने उन्हें बताया कि पुलिस में भर्ती होने के लिए उन्होंने 25 लाख रुपये तक का भुगतान किया। उन्होंने सवाल किया, "क्या वाकई ‘कैश फॉर जॉब’ आज की हकीकत बन गया है?" फुर्ताडो ने इस कार्यक्रम में न केवल 'कैश फॉर जॉब' घोटाले पर सवाल उठाए, बल्कि गोवा की महिलाओं की गरिमा और राज्य की सांस्कृतिक संरचना पर बढ़ते खतरों को भी उजागर किया। उन्होंने बताया कि कैसे लड़कियों को कैसीनो के आसपास परेड करने के लिए मजबूर किया जा रहा है, जो न केवल महिला सम्मान के खिलाफ है, बल्कि राज्य की सामाजिक नैतिकता पर भी सवाल खड़े करता है।

जमीनों की बिक्री और बाहरी हस्तक्षेप पर चिंता जाहिर की

फुर्ताडो ने गोवा की जमीनों की बिक्री और बाहरी हस्तक्षेप के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए इसे गोवा के निवासियों के अस्तित्व के लिए बड़ा संकट बताया। उनके इस बयान के बाद कैश फॉर जॉब घोटाले की जांच पर भी असर पड़ने की संभावना है, जो फिलहाल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के हाथों में है।

Advertisement

सीएम सावंत की पत्नी ने ठोका मान हानि का केस

आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह के खिलाफ तो खुद सीएम सावंत की पत्नी ने मानहानि का मुकदमा कर रखा है। दरअसल, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की पत्नी सुलक्षणा सावंत ने कैश-फॉर-जॉब घोटाले पर संजय सिंह के आरोपों को लेकर 100 करोड़ रुपये की मानहानि का दावा किया था। एक दिन पहले ही इस मामले की सुनवाई के दौरान संजय सिंह ने गोवा की एक अदालत में कहा कि वे मानहानि केस की अगली सुनवाई तक गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की पत्नी सुलक्षणा सावंत के खिलाफ कोई बयान नहीं देंगे।

Advertisement

वहीं अब इस मामले में भारतीय जनता पार्टी भी हमलावर होती नजर आ रही है। भाजपा नेता अमित मालवीय ने संजय सिंह पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस मामले में संजय सिंह फंस गए हैं। खुद प्रमोद सावंत ने ये बात कही थी कि इस मामले का कोई राजनीतिक कनेक्शन नहीं है। फिलहाल पूर्व विधायक फुर्ताडो ने अपने इस दावे से गोवा का सियासी पारा और बढ़ा दिया है। देखना होगा कि उनके इस दावे के बाद क्या विरोधी दलों के नेता भी सवाल उठाते हैं।

इसे भी पढ़ें- दिल्ली की जनता को कितना जानते हैं आप? यहां हर दशक बदलता है चुनावी मुद्दा

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 11 January 2025 at 22:07 IST