LIVE BLOG

LIVE UPDATES/ बैंकॉक-म्यांमार में 7.7 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, PM मोदी ने जताई चिंता

India News Live: दक्षिण पूर्व एशिया में आज दो भीषण भूकंप आए जिससे थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक और पड़ोसी देश म्यांमार में इमारतें हिल गईं। इसके बाद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण और जर्मनी के जीएफजेड भूविज्ञान केंद्र ने बताया कि दोपहर को यह भूकंप 10 किलोमीटर (6.2 मील) की गहराई पर आया, जिसका केंद्र पड़ोसी देश म्यांमार में था।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Massive Earthquakes Strike Myanmar, Bangkok
Massive Earthquakes Strike Myanmar, Bangkok | Image: X

दक्षिण पूर्व एशिया में आज दो भीषण भूकंप आए जिससे थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक और पड़ोसी देश म्यांमार में इमारतें हिल गईं। इसके बाद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। भूकंप से दोनों देशों में भारी तबाही मची है।  कॉमेडियन कुणाल कामरा अपनी टिप्पणी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। कथित 'गद्दार' मामले में उन्हें 31 मार्च को खार पुलिस स्टेशन में पेश होने को कहा गया है। दिल्ली हाई कोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा का इलाहाबाद हाई कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया। केंद्र सरकार ने इस सिफारिश को मान लिया है। बता दें कि 14 मार्च को होली की रात जस्टिस यशवंत वर्मा को घर के स्टोर रूम में आग लग गई थी। इस दौरान वहां अधजली नोटों की गड्डियां मिली थीं।

 


पुणे की एक फैक्ट्री में लगी आग

पुणे के मुलशी तहसील के उरवाडे इलाके के पास एक फैक्ट्री में आग लग गई। आग बुझाने के लिए PMRDA (पुणे महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण) अग्निशमन विभाग की एक टीम मौके पर है। आग पर काबू पा लिया गया है। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।


छावा फिल्म देखने के बाद क्या बोले हरियाणा के मंत्री महिपाल ढांडा?

हरियाणा के मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा, “हर हिंदुस्तानी को ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए। ऐसे लोग जो इतिहास रचते हैं उनसे जीने की प्रेरणा मिलती है संभाजी ने इतिहास रचा और शिवाजी ने इतिहास रचा। तभी आज तक सारा देश ऐसे महापुरुषों और शूरवीरों से प्रेरणा लेकर भारत सुरक्षित और भारत को विश्व गुरू बनाने का सपना संजोकर अपने संकल्प को सिद्धि तक लेकर जाने वाला है।”


Advertisement

ओडिशा के CM से मिले फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने आज भुवनेश्वर के लोक सेवा भवन में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से शिष्टाचार मुलाकात की।


मंत्री महिपाल ढांडा ने देखी छावा फिल्म

हरियाणा के मंत्री महिपाल ढांडा ने श्याम सिंह राणा के साथ ‘छावा’ मूवी देखी।


Advertisement

कठुआ एनकाउंटर पर डीजीपी का बयान

डीजीपी नलिन प्रभात ने कहा, "23 मार्च की शाम को सान्याल में पाकिस्तानियों के देखे जाने की सूचना एक दंपत्ति ने दी और तुरंत ही अधिकारियों का एक दल मौके पर पहुंच गया। पाकिस्तानियों से मुठभेड़ हुई और वे 4 मैगजीन, 3 आईईडी, 2 ग्रेनेड छोड़कर भाग निकले। यह ऑपरेशन 4 दिनों तक चला। हमें उनके ठिकाने के बारे में जानकारी मिली और कल सुबह हमारे सुरक्षा बलों की पाकिस्तानियों से मुठभेड़ हुई और उनमें से 2 मौके पर ही मारे गए और हमारे 4 बहादुर अधिकारी शहीद हुए। जम्मू-कश्मीर पुलिस और हमारा न इरादा कमजोर हुआ है न हमारा मकसद हमसे कही दूर है हमारा मकसद साफ और मजबूत । हम तब तक नहीं सोएंगे जब तक हम अपने पड़ोसी की ऐसी हरकतों को रोक नहीं देते। ऑपरेशन अभी भी जारी है।"


कठुआ मुठभेड़: शहीद पुलिसकर्मियों को अर्पित की गई पुष्पांजलि

कठुआ मुठभेड़ में जान गंवाने वाले एसजीसीटी बलविंदर सिंह, एसजीसीटी जसवंत सिंह और एसजीसीटी तारिक अहमद को कठुआ में पुष्पांजलि अर्पित की गई।


वक्फ संशोधन बिल पर फिर भड़के ओवैसी

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "हम AIMPLB के आदेश पर वक्फ बिल के खिलाफ काली पट्टी बांध रहे हैं। इस वक्फ बिल के जरिए नरेंद्र मोदी हमारे सीने पर, हमारी मस्जिदों पर, हमारी दरगाहों पर गोलियां चला रहे हैं। जब हिंदू मंदिरों (समितियों) में केवल हिंदू सदस्य हो सकते हैं, तो कोई गैर-मुस्लिम वक्फ बोर्ड का हिस्सा कैसे हो सकता है? जब गुरुद्वारों में केवल सिख सदस्य हो सकते हैं, तो हम यहां गैर-मुस्लिम सदस्य कैसे बना सकते हैं? यह कैसा न्याय है?"


2 दिन के बिहार दौरे पर आ रहे गृह मंत्री अमित शाह

बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने शनिवार को गृह मंत्री अमित शाह के दौरे की जानकारी देते हुए कहा कि वह 2 दिन के लिए बिहार आ रहे हैं। कल रात करीब 07:45 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वह बीजेपी कार्यालय आएंगे। बीजेपी कार्यालय में बिहार के सांसदों, विधायकों और पदाधिकारियों के साथ उनकी बैठक है। इसके बाद केंद्रीय मंत्रियों और प्रमुख नेताओं के साथ कोर कमेटी की बैठक चलेगी। दूसरे दिन वह गोपालगंज जाएंगे, जहां विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री सभा कक्ष में NDA की बैठक होगी।
 


दिल्ली में एक घर से मिली महिला की लाश

दिल्ली पुलिस को विवेक विहार थाना इलाके से पीसीआर कॉल के जरिए जानकारी मिली की सत्यम एनक्लेव के फ्लैट से बदबू आ रही है, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुचीं। घर बाहर से बंद पाया गया था और पीछे के दरवाजे से खून बाहर निकल रहा था। पुलिस ने जब घर का दरवाजा खोला तो एक महिला का शव बरामद किया गया, जिसकी उम्र लगभग 35 साल है। शव एक कंबल में लपेटकर बिस्तर के एक बॉक्स में रखा गया था। फिलहाल पुलिस शव की पहचान करने मे जुटी हुई है। 


गाय के लिए विशेष रूप से शेल्टर बनाया जाएगा- BJP विधायक करनैल सिंह

बीजेपी विधायक करनैल सिंह ने दिल्ली में सड़कों पर घूमती गायों के मुद्दे पर कहा कि गाय माता के विषय पर सबने चिंता व्यक्त की है, वो सड़क पर घूम रही हैं। इसमें गाय माता का कसूर नहीं है। जिसने उनको सड़क पर छोड़ा है, उनको गिरफ्तार कर एफआईआर कीजिए, ताकि वो आगे से ऐसा काम ना कर सकें। गाय के लिए विशेष रूप से शेल्टर बनाया जाएगा। हमारी गाय भविष्य में सुरक्षित रहेंगी, सड़क पर ऐसे ही नहीं घूमेंगी। 


गौ संरक्षण के लिए जल्द लाएंगे कानून- दिल्ली के मंत्री आशीष सूद

दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद का सड़क पर घूमती गायों को लेकर बयान देते हुए कहा कि हमारी सरकार ने बजट में नई गौशालाओं के लिए प्रावधान किया है। सड़कों पर बेसहारा पशुओं और बेसहारा गो माता शहर के ट्रैफिक के लिए खतरनाक है। इसको केवल धार्मिक एंगल से देखना गलत है। देश की राजधानी का ट्रैफिक बेसहारा पशुओं के कारण बाधित ना हो, हमने आश्वासन दिया है। कानूनी पहलुओं को जांच कर सभी एजेंसियों के साथ बात कर हम बिल लेकर आएंगे। दिल्ली की सुरक्षा, सड़कों की साफ-सफाई, ट्रैफिक व्यवस्था, जनता की धार्मिक भावनाओं का ध्यान रखते हुए हम बिल लेकर आएंगे। 


जस्टिस यशवंत वर्मा के प्रयागराज में ट्रांसफर का विरोध

जस्टिस यशवंत वर्मा के प्रयागराज में ट्रांसफर का विरोध हो रहा है। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार के अध्यक्ष और वकीलों ने विरोध जताया। वहीं, आज अध्यक्ष अनिल तिवारी के यह आपात काल बैठक बुलाई है। बैठक की जानकारी देते हुए प्रेस सचिव हाइ कोर्ट बार ने बताया कि यह निर्णय (जस्टिस यशवंत का प्रयागराज तबादला) बहुत गलत है हम लोग इसका विरोध करते हैं। इसी क्रम में आज हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल तिवारी के यहां बैठक बुलाई है और हमारे लड़ाई जारी रहेगी। 


कुणाल कामरा को मद्रास HC ने दी अंतरिम अग्रिम जमानत

मद्रास उच्च न्यायालय ने स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा को अंतरिम अग्रिम जमानत दे दी है। न्यायमूर्ति सुंदर मोहन ने शर्तों के साथ 7 अप्रैल तक अंतरिम अग्रिम ज़मानत का आदेश दिया। कुणाल कामरा ने तमिलनाडु में अपने निवास (फरवरी 2021 से राज्य में रह रहे हैं) का हवाला देते हुए अंतर-राज्यीय ज़मानत मांगी थी।


जस्टिस यशवंत वर्मा को न सौंपा जाए कोई न्यायिक कार्य- SC

ट्रांसफर के बाद भी इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस यशवंत वर्मा कोई न्यायिक कार्य नहीं करेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने प्रेस नोट के जरिए इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को निर्देश दिया है। 


जगन्नाथ मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे CM फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस जगन्नाथ मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा, "जगन्नाथ जी का दर्शन करना अपने आप में बहुत ही सुंदर अनुभूति है। जब भी आता हूं एक नई ऊर्जा मिलती है। उनसे ये भी प्रार्थना की है कि आगे भी ऐसे ही दर्शन का मौका मिलता रहे।"


भूकंप से बैंकॉक में अबतक 3 लोगों की मौत, 90 लापता

बैंकॉक में भीषण भूकंप आने के बाद एक इमारत के ढह जाने से तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि 90 अन्य लापता हैं। थाईलैंड के रक्षा मंत्री फुमथाम वेचायाचाई ने यह जानकारी दी। वेचायाचाई ने मौजूदा बचाव प्रयासों के बारे में इससे ज्यादा कुछ नहीं बताया लेकिन सबसे पहले बचाव कार्य के लिए आगे आये लोगों/कर्मियों ने बताया कि अब तक सात अन्य लोगों को बचाया गया है। शुक्रवार दोपहर को 7.7 तीव्रता का भूकंप आने के बाद यह बहुमंजिला इमारत ढह गई, जिससे ऊपर लगी क्रेन जमीन पर गिर गई और हवा में धूल का एक बड़ा गुबार उठा।


सरकार ने जस्टिस यशवंत वर्मा के ट्रांसफर का जारी किया नोटिफिकेशन

केंद्र ने दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में कार्यरत न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को इलाहाबाद उच्च न्यायालय में स्थानांतरित करने की अधिसूचना जारी की है। न्यायमूर्ति वर्मा को अपना पदभार ग्रहण करने और इलाहाबाद उच्च न्यायालय में कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है।


भूकंप के बाद बचाव कार्य में जुटे स्थानीय लोग

म्यांमार के मांडले में स्थानीय लोग 7.7 तीव्रता के भूकंप के कारण ढह गई इमारतों के मलबे में बचाव कार्य करते हुए।


भारतीय दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

बैंकॉक स्थित भारतीय दूतावास ने थाईलैंड में भारतीय नागरिकों के लिए एक आपातकालीन नंबर +66 618819218 जारी किया है, जिसका इस्तेमाल वे किसी भी आपात स्थिति में कर सकते हैं। उन्होंने कहा, "बैंकॉक और थाईलैंड के अन्य हिस्सों में आए शक्तिशाली भूकंप के झटकों के बाद, दूतावास थाई अधिकारियों के साथ समन्वय में स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रहा है। अब तक किसी भी भारतीय नागरिक से जुड़ी कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है... बैंकॉक में भारतीय दूतावास और चियांग माई में वाणिज्य दूतावास के सभी सदस्य सुरक्षित हैं।"


संजय राउत का संतुलन बिगड़ गया है- सुनील तटकरे

NCP सांसद सुनील तटकरे ने संजय राउत के बयान पर कहा कि विधानसभा चुनाव में हार के बाद संजय राउत का संतुलन बिगड़ गया है इसलिए वे इस तरह की विवादास्पद बात करते हैं।
 


शांतिपूर्ण नमाज संपन्न कराने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल की तैनाती

संभल में लोग रमजान के आखिरी शुक्रवार को अलविदा जुमे की नमाज़ अदा करने के लिए पहुंच रहे हैं। शांतिपूर्ण नमाज़ संपन्न कराने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल की तैनाती की गई है।
 


सच्चाई को छिपाने का काम ममता बनर्जी ने किया- गिरिराज

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ब्रिटेन यात्रा और इंग्लैंड के एक कॉलेज में उनकी टिप्पणी पर कहा कि सच्चाई को छिपाना और भारत का अपमान करना, दोनों काम ममता बनर्जी ने किया है। पूरी दुनिया आज हमारी बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था को देख रही है और उसका सम्मान कर रही है। लेकिन दुर्भाग्य है कि ममता बनर्जी और टुकड़े-टुकड़े गैंग जब विदेश जाते हैं तो वे भारत को अपमानित करते हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।
 


म्यांमार में रिक्टर पैमाने पर 4.9 तीव्रता का तीसरा भूकंप

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि म्यांमार में रिक्टर पैमाने पर 4.9 तीव्रता का भूकंप आया। यह तीसरा झटका है, इससे पहले रिक्टर पैमाने पर 7.2 तीव्रता का भूकंप आया था।


म्यांमार में 4.9 तीव्रता का भूकंप

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि म्यांमार में रिक्टर पैमाने पर 4.9 तीव्रता का भूकंप आया। यह तीसरा झटका है, इससे पहले रिक्टर पैमाने पर 7.2 तीव्रता का भूकंप आया था।


म्यांमार थाईलैंड में भूकंप के बाद की स्थिति से चिंतित- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि म्यांमार थाईलैंड में भूकंप के बाद की स्थिति से चिंतित हूं। सभी की सुरक्षा और भलाई के लिए प्रार्थना करता हूं। भारत हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है। इस संबंध में, हमने अपने अधिकारियों को तैयार रहने को कहा है। साथ ही विदेश मंत्रालय से म्यांमार और थाईलैंड की सरकारों के साथ संपर्क में रहने को कहा है।


मेघालय के पूर्वी गारो हिल्स में लगे भूकंप के झटके

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, मेघालय के पूर्वी गारो हिल्स में रिक्टर पैमाने पर 4.0 तीव्रता का भूकंप आया।


टैंकरों की संख्या बढ़ाएंगे- ग्रीष्मकालीन कार्य योजना पर बोले प्रवेश वर्मा

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने दिल्ली सरकार की ग्रीष्मकालीन कार्य योजना पर कहा कि जहां हमें पानी के टैंकरों की ज्यादा आवश्यकता दिखाई देगी वहां पर हम टैंकरों की संख्या बढ़ाएंगे। दिल्ली का वॉटर मैनेजमेंट सिस्टम काफी खराब हो चुका था। हम इसे ढांचागत रूप से तैयार करके सभी तक समान रूप से पानी की उपलब्धता करवा रहे हैं। पानी की लीकेज को भी खत्म किया जा रहा है। बहुत सारे कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हमसे पहले की सरकारों ने यह कदम उठा लिए होते तो शायद आज हमारी स्थिति बेहतर होती। हमारी कोशिश रहेगी की हर साल जो पानी को लेकर हाहाकार होता तो हम उसे रोक सकें। 
 


विधानसभा को क्यों सजाया जाएगा? विजेंद्र गुप्ता ने बताया

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि 30 मार्च को यहां (दिल्ली विधानसभा में) हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2082 के शुभ अवसर पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस दौरान पूरी विधानसभा को सजाया जाएगा। संगीतकार कैलाश खेर अपनी प्रस्तुति करेंगे और बहुत बड़ी संख्या में दिल्ली के लोग यहां पर आएंगे। पहली बार हिंदू नववर्ष यहां पर मनाया जा रहा है और एक परंपरा के रूप में इसकी शुरूआत की जा रही है।


ओवैसी ने वक्फ संशोधन विधेयक के विरोध 'काली पट्टी' बांधी

AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने वक्फ संशोधन विधेयक के विरोध में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के आह्वान का समर्थन करते हुए बांह पर 'काली पट्टी' बांधी।


महिला समृद्धि योजना को लेकर AAP विधायकों ने किया प्रदर्शन

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी और अन्य AAP विधायकों ने दिल्ली विधानसभा के बाहर महिला समृद्धि योजना 2025 को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की महिलाओं को वादा किया था कि 8 मार्च तक उनके खातों में 2500 रुपये की रकम आ जाएगी।  लेकिन भाजपा की दिल्ली सरकार ने ये वादा पूरा नहीं किया। जब सदन में हमने सवाल पूछा तो भाजपा ने जवाब नहीं दिया। हमारे विधायक ने पूछा कि 2500 रुपये आने की क्या तारीख है? तो एक-एक करके सभी विधायकों को पटल से बाहर निकाल दिया गया।


समय रैना महाराष्ट्र साइबर सेल के सामने हुए पेश

इंडियाज गॉट लेटेंट केस: कॉमेडियन और यूट्यूबर समय रैना मामले के सिलसिले में महाराष्ट्र साइबर सेल के अधिकारियों के सामने पेश हुए।


मक्का मस्जिद में 'अलविदा नमाज' अदा करने पहुंचे लोग

लोग हैदराबाद की मक्का मस्जिद में 'अलविदा नमाज' अदा करने पहुंचे।'अलविदा नमाज' रमजान 2025 के आखिरी शुक्रवार को अदा की जाने वाली विशेष नमाज है।


सीएम योगी ने विषाक्त भोजन से प्रभावित बच्चों से मुलाकात की

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक बंधु राज नारायण संयुक्त अस्पताल पहुंचकर कथित रूप से विषाक्त भोजन से प्रभावित बच्चों से मुलाकात की।
 


संभल में अलविदा नमाज के दिन ड्रोन से निगरानी

संभल में अलविदा नमाज़ के दिन ड्रोन से निगरानी की जा रही है। शांतिपूर्ण नमाज़ संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।


सड़कों पर नमाज़ अदा नहीं की जाएगी- सीओ सिटी अमित सिंह

रायबरेली में सीओ सिटी अमित सिंह ने बताया कि आज अलविदा की नमाज है, संवेदनशील इलाकों में कल शाम पुलिस द्वारा गश्त की गई थी। शांति समिति की बैठक भी की गई है। धर्मगुरुओं से भी बात की गई है। शासन के निर्देशों से उन्हें अवगत कराया गया है। सड़कों पर नमाज़ अदा नहीं की जाएगी। स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।


अलविदा की नमाज के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क- संभल एएसपी

संभल के एएसपी श्रीश चंद्र ने बताया कि आज अलविदा की नमाज के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। नमाज़ शांतिपूर्ण संपन्न कराई जाएगी। पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। सड़कों पर नमाज़ अदा नहीं की जाएगी। यह सुनिश्चित किया जा रहा है। सभी ने इस पर सहमति व्यक्त की है।


सौगात-ए-मोदी किट को लेकर राजद ने सरकार पर यूं साधा निशाना

बिहार की राजधानी पटना में सौगात-ए-मोदी किट को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए राजद ने पटना स्थित पार्टी कार्यालय में पोस्टर लगाए।


इमरान प्रतापगढ़ी के खिलाफ गुजरात पुलिस द्वारा दर्ज FIR SC ने की खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी के खिलाफ गुजरात पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर 'ऐ खून के प्यासे बात सुनो...' कविता पोस्ट करने पर दर्ज की गई FIR को खारिज कर दिया।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि विचारों और दृष्टिकोणों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के बिना संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत गारंटीकृत गरिमापूर्ण जीवन जीना असंभव है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, "एक स्वस्थ लोकतंत्र में किसी व्यक्ति या व्यक्तियों के समूह द्वारा व्यक्त किए गए विचारों का विरोध दूसरे दृष्टिकोण को व्यक्त करके किया जाना चाहिए। भले ही बड़ी संख्या में लोग दूसरे द्वारा व्यक्त किए गए विचारों को नापसंद करते हों, लेकिन व्यक्ति के विचार व्यक्त करने के अधिकार का सम्मान और संरक्षण किया जाना चाहिए। कविता, नाटक, फिल्म, व्यंग्य, कला सहित साहित्य मनुष्य के जीवन को अधिक सार्थक बनाता है।" 


उद्धव ठाकरे तकलीफ में रहने वाले हैं- दिनेश सांसद

भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने 'सौगत-ए-मोदी' को लेकर शिव सेना (UBT) नेता उद्धव ठाकरे के बयान पर कहा कि पीएम मोदी ने सारे देशवासियों को धर्म, अमीर-गरीब का भेदभाव किए बिना कई सौगातें दी हैं। यह आवासों की सौगात है, आयुष्मान भारत की सौगात है, किसान सम्मान निधि की सौगात है। उद्धव ठाकरे बहुत दिनों तक तकलीफ में रहने वाले हैं क्योंकि वे अपनी विचारधारा से अलग हटे हैं।


ममता बनर्जी की इंग्लैंड में की गई टिप्पणी पर दिनेश शर्मा भड़के

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ब्रिटेन यात्रा और इंग्लैंड के एक कॉलेज में उनकी टिप्पणी पर भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा कि देश के बाहर जाकर देश को बदनाम करना केवल इन्हीं 2-4 दलों द्वारा किया जा सकता है। कोई राष्ट्रभक्त व्यक्ति इस तरह का आचरण नहीं अपना सकता है।
 


मुस्तफाबाद का नाम बदलने के प्रस्ताव पर क्या बोले मोहन बिष्ट?

मुस्तफाबाद से भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र का नाम बदलने के लिए मेरे द्वारा प्रस्ताव लाया गया है। 1998 से 2008 के बीच जब मैं विधायक था, तब इस क्षेत्र का नाम करावल नगर था। मुस्तफाबाद का नाम किसी धार्मिक गुरु के नाम पर नहीं रखा गया है। यहां मुस्तफा नाम का एक प्रॉपर्टी डीलर हुआ करता था, जिसने कुछ राजनीतिक लोगों के साथ मिलकर मेरे दूसरे निर्वाचन क्षेत्र में जाने के बाद इस क्षेत्र का नाम बदलकर मुस्तफाबाद रख दिया। आज हर कोई मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र का नाम बदलकर शिव विहार करने की मांग कर रहा है।


संभल में अलविदा जुमा के मद्देनजर सुरक्षा कड़ी

उत्तर प्रदेश के संभल में अलविदा जुमा (रमजान का आखिरी जुमा) की नमाज के मद्देनजर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।


SC जांच पैनल के सदस्यों में से एक राज्य अतिथि गृह पहुंचे

दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश यशवंत वर्मा विवाद: सुप्रीम कोर्ट जांच पैनल के सदस्यों में से एक हरियाणा राज्य अतिथि गृह पहुंचे।


मुझे जेल से रिहा कर दिया गया, 9 बजे पीसी करूंगा- सरवन सिंह पंधेर

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि मुझे मुख्तार साहिब जेल से रिहा कर दिया गया है, और मैं सुबह 9 बजे के आसपास बहादुरगढ़ किले में पहुंचूंगा और वहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा। मैं पंजाब सरकार और जिस तरह से हमारे मोर्चों को नष्ट किया गया, उसकी कड़ी निंदा करता हूं। हम अपने सहयोगियों के साथ अपनी भविष्य की कार्रवाई पर चर्चा करेंगे।
 


लाखों रुपये के ऋण माफ- पूर्व सीएम केसीआर का दावा

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा है कि  पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर ने दावा किया कि उन्होंने लाखों रुपये के ऋण माफ किए। बीआरएस सरकार 4 साल में केवल 16,143 करोड़ रुपये माफ कर सकी। दूसरी बार सत्ता में आने के बाद, बीआरएस सरकार ने चार साल तक कृषि ऋण माफी पर एक भी रुपया खर्च नहीं किया। पिछले साल 21,35,557 किसानों के केवल 11,909 करोड़ रुपये के ऋण माफ किए गए। अपने 10 साल के शासन में, बीआरएस सरकार ने केवल 16,908 करोड़ रुपये के किसान ऋण माफ किए। विपक्ष ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने ऋण माफ नहीं किया। मेरी सरकार ने 10 महीने में 25,35,964 किसानों को कर्ज के बोझ से मुक्त करते हुए 20,616.89 करोड़ रुपये माफ किए। आपने 10 साल में कितना किया? हमने 10 महीने में कितना किया?


वक्फ संशोधन विधेयक 2024 के विरोध में मुसलमानों से काली पट्टी बांधने की अपील

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) ने भारत के सभी मुसलमानों से अपील की है कि वे वक्फ संशोधन विधेयक 2024 के विरोध में जुमातुल विदा पर काली पट्टी बांधें।


यूपी में 28 मार्च से 31 मार्च तक धारा 163 BNSS लागू

उत्तर प्रदेश में अलविदा जुम्मा, चेटी चंद त्यौहार और ईद-उल-फितर के मद्देनजर 28 मार्च से 31 मार्च तक धारा 163 BNSS लागू की गई है। गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने यह जानकारी दी है।


सीएम चंद्रबाबू नायडू चेन्नई का करेंगे दौरा

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और TDP प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू 'ऑल इंडिया रिसर्च स्कॉलर्स समिट-2025' में भाग लेने के लिए आज चेन्नई का दौरा करेंगे, जो अड्यार में IIT मद्रास में आयोजित किया जाएगा।


शुभेंदु अधिकारी ने राज्यपाल को पत्र लिखकर किया ये अनुरोध

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि वह पश्चिम बंगाल सरकार को मालदा जिले के मोथाबारी में "सनातनी हिंदुओं की सुरक्षा के लिए" CAPF तैनात करने का निर्देश दें।
 


दिल्ली विधानसभा में नाम बदलने का प्रस्ताव होगा पेश

दिल्ली विधानसभा में आज नाम बदलने वाला प्रस्ताव पेश होगा। जानकारी के अनुसार, मुस्तफाबाद का नाम बदलकर शिव विहार करने का प्रस्ताव पेश किया जाएगा।


मुंबई पुलिस ने कुणाल कामरा को भेजा समन

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा की टिप्पणी को लेकर विवाद बढ़ गया है। उनकी वीडियो में कथित डिप्टी सीएम के अपमान को लेकर मामला गर्मा गया है। इसी के चलते मुंबई पुलिस ने कॉमेडियन कुणाल कामरा को समन भेजा है। उनकी कथित 'गद्दार' टिप्पणी के लिए उन्हें 31 मार्च को खार पुलिस स्टेशन में पेश होने को कहा गया है।


जज कैश कांड मामले में SC में सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा के घर में नोटों का भंडार मिलने के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है। याचिका में जस्टिस यशवंत वर्मा पर FIR दर्ज करने की मांग की गई है। बता दें कि 14 मार्च को होली की रात उनके घर के स्टोर रूम में आग लग गई थी। इस दौरान वहां अधजली नोटों की गड्डियां मिली थीं।


आरजी कर मामले को लेकर कोलकाता हाईकोर्ट में सुनवाई

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक डॉक्टर के साथ रेप और हत्या मामले को लेकर आज कोलकाता हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।

Published By:
 Priyanka Yadav

पब्लिश्ड