ठाणे अदालत में अग्रिम जमानत के लिए फर्जी दस्तावेज जमा कराने वाले व्यक्ति पर मामला दर्ज

महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक अदालत में गिरफ्तारी से पहले जमानत के लिए फर्जी दस्तावेज पेश करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Man Found Alive 17 Years
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: PTI

महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक अदालत में गिरफ्तारी से पहले जमानत के लिए फर्जी दस्तावेज पेश करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अदालत के एक अधिकारी की शिकायत के आधार पर कृष्ण पेनुरकर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 318(4) (छलपूर्वक पहचान छिपाना), 336(2) (जालसाजी), 227 (झूठे साक्ष्य देना) और अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत बृहस्पतिवार को मामला दर्ज किया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने 18 फरवरी को गिरफ्तारी पूर्व जमानत के लिए आवेदन किया था जिसके लिए हलफनामे और अन्य आवश्यक दस्तावेज संलग्न किए गए थे।

अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान ये दस्तावेज फर्जी पाए गए।

Advertisement

उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है और अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Advertisement
Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड