केरल में फोन पर पत्नी को तलाक देने वाले व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

एक व्यक्ति पर पत्नी को कथित तौर पर फोन पर तलाक देने, उसके साथ मारपीट करने और दहेज मांगने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Phone call
फोन पर पत्नी को तलाक | Image: Image: Pixabay

एक व्यक्ति पर पत्नी को कथित तौर पर फोन पर तलाक देने, उसके साथ मारपीट करने और दहेज मांगने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। कल्पाकांचेरी पुलिस ने एडक्कुलम के मूल निवासी शाहुल हमीद के खिलाफ मामला दर्ज किया। 

यह मामला तब दर्ज किया गया जब जिले के नादुवट्टम निवासी 21 वर्षीय उसकी पत्नी ने पुलिस से संपर्क कर आरोप लगाया कि अधिक दहेज की मांग को लेकर उसके पति ने उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया ।  अपनी शिकायत में महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसके पति ने हाल ही में अपनी मां की मौजूदगी में फोन पर उसे तलाक दे दिया।

शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी ने 2021 में उससे शादी की थी और शादी के कुछ समय बाद से ही उसे उत्पीड़न और दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ रहा था। पति-पत्नी कुछ समय से अलग रह रहे थे और महिला ने हाल ही में अपनी शिकायत पुलिस को दी थी।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ फोन पर कथित तौर पर तलाक कहने के लिए मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि शिकायत के बाद व्यक्ति को पूछताछ के लिए बुलाया गया है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड