अपडेटेड 4 February 2024 at 19:23 IST

Uttarakhand Cabinet: उत्तराखंड में शुरू हुई कैबिनेट की बैठक, UCC ड्राफ्ट को मिलेगी हरी झंडी

कैबिनेट बैठक के लिए मुख्यमंत्री आवास में कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज समेत मुख्य सचिव राधा रतूड़ी भी मौजूद हैं।

Follow : Google News Icon  

Uttarakhand Cabinet: उत्तराखंड में सोमवार को विधानसभा का सत्र शुरू हो रहा है। विधानसभा का यह विशेष सत्र 5 से 8 फरवरी तक चलेगा। धामी सरकार समान नागरिक संहिता (UCC) को विधानसभा में पेश केरगी। इससे पहले रविवार को धामी कैबिनेट की बैठक हो रही है। कैबिनेट में UCC लागू करने का प्रस्ताव लाया जाएगा। कैबिनेट को UCC ड्राफ्ट से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) अवगत कराएंगे। इसके बाद यूसीसी ड्राफ्ट को धामी कैबिनेट हरी झंडी देगी।

मुख्यमंत्री आवास पर हो रही इस कैबिनेट बैठक में कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, कैबिनेट मंत्री  गणेश जोशी और कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल मौजूद हैं। इसके अलावा मुख्य सचिव राधा रतूड़ी भी बैठक में शामिल हैं।

6 फरवरी को विधानसभा में पेश होगा UCC बिल

समान नागरिक संहिता (UCC) का मसौदा तैयार करने के लिए उत्तराखंड सरकार द्वारा गठित समिति ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को 740 पन्ने के दस्तावेज सौंपे हैं। सीएम धामी ने कहा था कि 6 फरवरी को विधानसभा में पेश करने से पहले मसौदे की जांच, अध्ययन और चर्चा की जाएगी। UCC पर विधेयक पारित करने के लिए ही धामी सरकार ने विधानसभा का चार-दिवसीय विशेष सत्र बुलाया है। 4 भाग वाले इस 740 पन्नों के दस्तावेज को पांच-सदस्यीय समिति ने तैयार किया है। जिसकी अध्यक्ष उच्चतम न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई थीं। 

UCC मसौदा करने के लिए 72 बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 2 फरवरी को एक कार्यक्रम कहा था कि 2022 के विधानसभा चुनावों के दौरान उनकी पार्टी ने जनता से वादा किया था कि नई सरकार का गठन होते ही सबसे पहले UCC लागू किया जाएगा और UCC अब आ रहा है। लगातार दूसरी बार जनादेश मिलने के बाद कैबिनेट ने अपनी पहली बैठक में समिति का गठन करने का निर्णय लिया।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने अपने वादे के अनुरूप सरकार बनते ही उस दिशा में कदम बढ़ाया और UCC का मसौदा बनाने के लिए पांच-सदस्यीय समिति गठित की। इस समिति ने दो उपसमितियां भी बनायीं, एक- इसका प्रारूप तैयार करने के लिए और दूसरी- जनसंवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए। धामी ने कहा कि मसौदा तैयार करने के लिए समिति ने 72 बैठकें कीं ।

UCC अपनाने वाला पहला राज्य होगा उत्तराखंड

सीएम धामी ने कहा कि UCC राज्य में सभी नागरिकों को उनके धर्म से परे एकसमान विवाह, तलाक, भूमि, संपत्ति और विरासत कानूनों के लिए एक कानूनी ढांचा प्रदान करेगा। अगर यह लागू होता है तो उत्तराखंड आजादी के बाद UCC अपनाने वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा। गोवा में पुर्तगाली शासन के दिनों से ही UCC लागू है।

Advertisement

(भाषा इनपुट के साथ रिपब्लिक भारत डेस्क)

ये भी पढ़ें : 'अगले 5 साल में UP को नंबर-1 अर्थव्यवस्था बनाना है', बजट पेश होने से पहले CM Yogi का बड़ा बयान

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 4 February 2024 at 18:49 IST