अपडेटेड 2 May 2023 at 18:07 IST
Byju के मालिक की पत्नी दिव्या गोकुलनाथ टीचर थीं, नेटवर्थ 4550 करोड़; सैलरी भी जान लीजिए
Byju's Co-Founder Divya Gokulnath और बायजू रवींद्रन की मुलाकात एक कोचिंग में हुई थी। यहां रवींद्रन मैथ्स पढ़ाते थे और दिव्या उनकी स्टूडेंट थीं।
- भारत
- 2 min read

Divya Gokulnath Net Worth: एड-टेक कंपनी Byju's आजकल खूब चर्चा में हैं। इस दौरान कंपनी के फाउंडर बायजू रवींद्रन (Byju Raveendran) और उनकी पत्नी दिव्या गोकुलनाथ भी चर्चा में हैं। दिव्या गोकुलनाथ (Divya Gokulnath) Byju's की को-फाउंडर हैं। अपने लॉन्च के बाद से इस कंपनी ने लगभग एक पूरे दशक तक ऑनलाइन एजुकेशन के मार्केट (Online Education) को डॉमिनेट किया। दिव्या को देश की सबसे अमीर महिलाओं में से एक माना जाता है। साथ ही आज के समय में वह भारत की सबसे सफल एंटरप्रेन्योर हैं।
दिव्या बायजूस की को-फाउंडर के साथ-साथ कंपनी की डायरेक्टर भी हैं। बैंगलोर में ही पढ़ीं और बड़ी हुई हैं। साइंस की स्टूडेंट रहीं दिव्या ने बायोटेक्नोलॉजी में बी-टेक किया है। उनके पिता अपोलो अस्पताल में किडनी स्पेशलिस्ट हैं। वहीं उनकी मां ने दूरदर्शन में बतौर एग्जीक्यूटिव काम किया है। दिव्या ने अपने करियर की शुरुआत बतौर टीचर की थी। इसके बाद उन्होंने बायजू रवीन्द्रन से शादी की और उनके साथ बायजूस को नए मुकाम पर पहुंचाया था।
मैथ्स की कोचिंग में रवींद्रन से मिली थीं दिव्या
दिव्या गोकुलनाथ और बायजू रवींद्रन की मुलाकात एक कोचिंग में हुई थी। यहां रवींद्रन मैथ्स पढ़ाते थे और दिव्या उनकी स्टूडेंट थीं। दिव्या के स्किल को देखते हुए रवींद्रन ने उन्हें टीचिंग के पेशे में आने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके बाद दिव्या ने 2008 में एक टीचर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की।
कुछ समय के बाद दिव्या और रवींद्रन ने शादी कर ली। दिव्या ने GRI की परीक्षा पास की थी, जिसके बाद उन्हें कई अमेरिकी यूनिवर्सिटी से एडमिशन का ऑफर था, लेकिन वह बायजूस के लिए ही काम करती रहीं।
Advertisement
यह भी पढ़ें: स्टूडेंट का डेटाबेस बिक्री में कथित गड़बड़ी को लेकर NCPCR के सामने पेश हुए BYJU's के अधिकारी
कितनी अमीर हैं बायजूस की डायरेक्टर दिव्या गोकुलनाथ?
कोटक हुरुन सर्वे के अनुसार, बायजूस की को-फाउंडर और डायरेक्टर दिव्या गोकुलनाथ भारत की सबसे अमीर महिलाओं में से एक हैं। उनकी कुल संपत्ति 4,550 करोड़ रुपए से अधिक है। दिव्या के पास बायजूस के शेयर भी हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, दिव्या गोकुलनाथ सबसे अधिक वेतन पाने वाले एडटेक एंटरप्रेन्योर में से एक हैं। उन्होंने फाइनेंशियल ईयर 2020 में 1.94 करोड़ रुपये का वेतन लिया था।
Advertisement
एडटेक कंपनी Byju's की नेट वर्थ 22 बिलियन डॉलर है, जो 1,89,000 करोड़ रुपये से अधिक है। 2021 में 573 मिलियन डॉलर से अधिक का नुकसान दर्ज करने के तुरंत बाद फेमा की जांच की गई थी।
Published By : Nripendra Singh
पब्लिश्ड 2 May 2023 at 18:03 IST