Share Market: घरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी

वैश्विक बाजारों से सकारात्मक रुख और विदेशी कोषों के प्रवाह के बीच घरेलू बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Share Market
शेयर की शानदार शुरुआत | Image: Shutterstock

Share Market: वैश्विक बाजारों से सकारात्मक रुख और विदेशी कोषों के प्रवाह के बीच घरेलू बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही। आशावादी रुख के साथ कारोबार की शुरुआत करने के बाद 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स 493.4 अंक उछलकर 71,848.62 पर पहुंच गया। निफ्टी 160.65 अंक चढ़कर 21,673.65 पर रहा।

सेंसेक्स की सभी कंपनियों के शेयर फायदे में रहे। विप्रो, टेक महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो, इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाटा मोटर्स, टाइटन और आईसीआईसीआई बैंक में सबसे अधिक तेजी आई। अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे।

Advertisement

अमेरिकी बाजार सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76.41 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 16.03 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Published By:
 Arpit Mishra
पब्लिश्ड