Kanpur Accident: दिल्ली-कानपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से टकराई अनियंत्रित बस, चालक की मौके पर मौत; कई घायल

Kanpur Accident news: कानपुर में अनियंत्रित बस के ट्रक के टकराने से दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में बस चालक की मौके पर मौत हो गई। वहीं, कई लोग घायल भी हुए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Kanpur Road Accident News: दिल्ली-कानुपर नेशनल हाईवे पर शनिवार (14 मार्च) को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि 30 से 40 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

दुर्घटना इस्पात नगर के सामने पुल के ऊपर हुई। बस नासिक से चलकर अयोध्या होते हुए नेपाल के लिए जा रही थी और इसमें कई तीर्थयात्री सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के परखच्चे उड़ गए।

मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शुरू किया रेस्क्यू

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और बस में फंसे लोगों को निकालने के लिए फौरन रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। बस के इमरजेंसी डोर और खिड़कियों से यात्रियों को निकाला गया। चालक के शव को कब्जे में लिया गया।

बस से घायलों को निकालकर पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा। घायलों को पहले कल्याणपुर सीएचसी (CHC) ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद कुछ लोगों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हैलट अस्पताल रेफर किया गया।

Advertisement

हादसे में बस के उड़े परखच्चे

हादसा इतना भयंकर था कि इसमें बस के टकराकर परखच्चे उड़ गए हैं। बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह डैमेज हो गया। मलबा दूर-दूर तक सड़क पर फैल गया।

पुलिस उपायुक्त पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि थाना पनकी क्षेत्रान्तर्गत नासिक से आ रही एक बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई और बस में सवार कुछ यात्री घायल हो गए। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा घायलों को बस से सुरक्षित बाहर निकालकर तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मौके पर शांति एवं यातायात व्यवस्था सामान्य है और आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: जंग के बीच यात्रियों को झटका, एयर इंडिया के बाद अब इंडिगो ने भी लागू किया फ्यूल सरचार्ज, कितना महंगा होगा आपका सफर?

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड