सौगात-ए-मोदी पर कई मौलाना PM मोदी के समर्थन में उतरे तो बर्क को लगी मिर्ची, कहा- संवैधानिक हक छीनकर वो हमें भीख...

जियाउर्रहमान बर्क का 'सौगात-ए-मोदी' किट और वक्फ बोर्ड संशोधन बिल पर कहा कि हमारे संवैधानिक हक को छीनकर हमें वो भीख, वो किट (सौगात-ए-मोदी) नहीं चाहिए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Sazid Rashidi, Ziaur Rahman Burq
Sazid Rashidi, Ziaur Rahman Burq | Image: Republic/ @barq_zia

सौगात-ए-मोदी: उत्तर प्रदेश के संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क (Ziaur Rahman Burq) का 'सौगात-ए-मोदी' किट और वक्फ बोर्ड संशोधन बिल पर कहा कि हमारे संवैधानिक हक को छीनकर हमें वो भीख, वो किट (सौगात-ए-मोदी) नहीं चाहिए। हमें ये किट उस वक्त देते, जब हमें हिन्दुस्तान में साथ बराबरी का हक मिलता, हमारे संवैधानिक अधिकार मिलते, वक्फ को नहीं छीना जाता।

जियाउर्रहमान बर्क ने वक्फ बोर्ड संशोधन बिल पर कहा हम मुल्क में 40 करोड़ से ज्यादा मुस्लिमों का गला नहीं कटने देंगे। कोई हमारे अधिकारों को छीनेगा तो इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे, जरूरत पड़ी तो न्यायपालिका जाएंगे।

PM मोदी के समर्थन में उतरे मौलाना साजिद रशीदी

मुस्लिम धर्मगुरु और ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी इन दिनों भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर काफी नरमी बरतते हुए दिखाई दे रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने ईद के मौके पर 32 लाख मुसलमानों को सौगात-ए-मोदी किट देने का एलान किया है। बीजेपी के इस ऐलान के बाद अब मौलाना साजिद रशीदी का बयान आया है। उन्होंने अपने बयान में ईद के मौके पर 32 लाख मुसलमानों को दी जाने वाली इस सौगात को लेकर केंद्र सरकार और बीजेपी की तारीफ की है। इतना ही नहीं इस दौरान मौलाना साजिद रशीदी ने इशारों-इशारों में नाम लिए बिना कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर हमला भी बोला है।

Advertisement

सौगात-ए-मोदी किट सरकार का अच्छा कदम- साजिद रशीदी

मौलाना साजिद रशीदी ने एक वीडियो जारी कर भारतीय जनता पार्टी और केंद्र की मोदी सरकार की तारीफ करते हुए कहा, 'सुनने में आ रहा है ईद के मौके पर 32 लाख मुसलमानों को भारतीय जनता पार्टी की सरकार सौगात-ए-मोदी किट दे रहे हैं। ये बड़ा अच्छा कदम है इससे मुसलमानों के लिए जो नफरत पार्टी के लिए है वो कहीं न कहीं कम होगी... और इस सौगात से मुसलमानों को एक नया विकल्प मिलेगा। जिन लोगों ने 65 सालों तक तुष्टिकरण के नाम पर बीजेपी से डराया है उन लोगों की तरफ से भी मुसलमानों के दिलों में एक बात नईं पैदा होगा कि जिस बीजेपी को हम अपना दुश्मन मानते हैं वो बीजेपी तो हमें सौगात दे रही है। वो बीजेपी हमें करीब लाने की बात कर रही है।'

Advertisement

बीजेपी 32 लाख मुसलमानों को बांटेगी ईदी

भारतीय जनता पार्टी ने ईद के मौके पर देशभर के 32 लाख मुस्लिम परिवारों को सौगात देने का ऐलान किया है। बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चा ने ईद के दिन भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए देश के 32 लाख मुस्लिम परिवारों को 'सौगात-ए-मोदी' किट बांटने का एलान किया है। ईद के त्योहार पर जरूरतमंद मुस्लिम परिवारों को मस्जिदों से ये अभियान बीजेपी शुरू करेगी। इसके पहले अल्पसंख्यक मोर्चा के 32000 पदाधिकारियों को ऐसे मुस्लिम परिवारों की पहचान करने की जिम्मेदारी दी गई है जिन्हें ये किट दी जाएगी। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बताया कि दिल्ली के निजामुद्दीन से इस अभियान की शुरुआत की जाएगी। इस पहल का सिर्फ इतना ही उद्देश्य है कि गरीब मुस्लिम परिवार भी बिना किसी परेशानी के अच्छी तरह से अपना त्योहार मना सकें। 

इसे भी पढ़ें: 'ऐसी महान शख्सियत का चीरहरण करेंगे तो...', क्रूर शासक औरंगजेब की तारीफ में क्या बोल गए मौलाना साजिद रशीदी? सियासी घमासान तय

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड