अपडेटेड 20 September 2023 at 07:32 IST

Budhwar Ka Vrat: बुधवार के दिन होती है इस देवता की पूजा, जानिए व्रत करने के नियम और पूजा विधि

Budhwar Ka Vrat Ke Niyam: बुधवार के दिन आप इन देवता की पूजा-अर्चना कर उन्हें प्रसन्न कर सकते हैं।

Follow : Google News Icon  
बुधवार को करें भगवान गणेश का व्रत (फोटो : Pexels)
बुधवार को करें भगवान गणेश का व्रत (फोटो : Pexels) | Image: self

Budhwar Ka Vrat Ke Niyam: हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित किया गया है। सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है तो वहीं मंगलवार के दिन भगवान हनुमान जी की पूजा अर्चना की जाती है। हालांकि बहुत से ऐसे लोग हैं जो बुधवार को लेकर कंफ्यूज होते हैं। वह इस बात से अंजान हैं कि बुधवार के दिन किस देवता को पूजा जाता है। दरअसल, बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाती है। 

स्टोरी में आगे पढ़ें...

  • बुधवार को रखा जाता है गणेश भगवान का व्रत
  • बुधवार व्रत की पूजा विधि
  • इन नियमों का रखें ध्यान

हिंदू धर्म में भगवान गणेश का एक विशेष स्थान है। किसी भी शुभ कार्य या पूजन को करने से पहले भगवान गणेश का नाम लिया जाता है और उनकी आराधना की जाती है। माना जाता है कि अगर आप किसी भी कार्य की शुरुआत बिना भगवान गणेश का नाम लिए करते हैं तो वह कार्य सफल नहीं हो पाता है।

मान्यता है कि अगर कोई व्यक्ति बुधवार के दिन भगवान गणेश का व्रत कर उनकी पूजा-अर्चना करता है तो गणपति बप्पा उस पर अपनी कृपा बरसाते हैं। इनका व्रत करने से कई कष्ट दूर हो जाते हैं और घर में हमेशा बरकत बनी रहती है। आइए जानते हैं इस व्रत के नियम और पूजा विधि।

बुधवार को भगवान गणेश के व्रत की पूजा विधि

  • बुधवार के व्रत को 7 बुधवार तक किया जाना चाहिए
  • बुधवार के व्रत की शुरुआत महीने के शुक्ल पक्ष से करनी चाहिए। 
  • बुधवार को सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनें।
  • अब तांबे के बर्तन में भगवान गणेश जी की मूर्ति स्थापित करें।
  • पूजा के लिए आप पूर्व दिशा की ओर मुख करें। ये शुभ होता है। 
  • आसन पर बैठकर भगवान गणेश जी की फूल, धूप, दीप, कपूर, चंदन से पूजा अर्चना करें।
  • गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। इससे वह अति प्रसन्न हो जाते हैं।
  • इसके बाद गणेश जी को मोदक या लड्डूओं का भोग लगाएं। 
  • 108 बार ‘ॐ गं गणपतये नमः’ मंत्र का जाप करें। 

बुधवार को व्रत करने के नियम

Advertisement
  • बुधवार व्रत की कथा जरूर पढ़ें और आरती भी करें।
  • बुधवार के व्रत में हरे रंग के वस्त्र पहनें।
  • बुधवार के व्रत में नमक खाने से परहेज करें।
  • बुधवार के दिन गणेश जी को घी और गुड़ का भोग लगाएं और इसे गाय को खिलाएं।

ये भी पढ़ें : Makeup Remover Tips: मेकअप रिमूवर नहीं है तो घर में रखी इन चीजों से हटाएं मेकअप, चमक उठेगा चेहरा

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Advertisement

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 20 September 2023 at 07:21 IST