गोवा विधानसभा का बजट सत्र 24 मार्च से

गोवा के राज्यपाल पी एस श्रीधरन पिल्लई ने 24 मार्च से राज्य विधानसभा का तीन दिन का बजट सत्र बुलाया है।सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, जो वित्त विभाग भी संभालते हैं, सत्र के दौरान बजट पेश करेंगे।

Follow : Google News Icon  
Goa Assembly
Goa Assembly | Image: ANI

गोवा के राज्यपाल पी एस श्रीधरन पिल्लई ने 24 मार्च से राज्य विधानसभा का तीन दिन का बजट सत्र बुलाया है। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, जो वित्त विभाग भी संभालते हैं, सत्र के दौरान बजट पेश करेंगे। बजट किस दिन पेश होगा अभी यह स्पष्ट नहीं है। विपक्षी दलों ने बजट सत्र की छोटी अवधि को लेकर राज्य सरकार की आलोचना की है। विपक्ष के नेता यूरी अलेमाओ ने शनिवार को दावा किया, “भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी, कुप्रबंधन और कानून-व्यवस्था के पतन” के मुद्दों ने भाजपा को सत्र छोटा रखने के लिए मजबूर किया है।

Published By :
Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड