अपडेटेड 31 January 2024 at 19:06 IST
लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में नड्डा के साथ BJP के आला नेताओं का मंथन
All Party Meeting के अलावा राजद नेता तेजस्वी यादव से ईडी की पूछताछ समेत तमाम लाइव खबरों के लिए जुड़े रहें लाइव अपडेट्स से।

30 January 2024 at 21:07 IST
नक्सली हमले पर आईजी का बयान
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुए नक्सली हमले पर बस्तर के आईजी पी सुंदरराज ने कहा, "3 जवानों की शहादत हुई है। हमारे जवानों ने गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया, हमें अभी कम से कम 6 नक्सली कैडरों को मार गिराने के दृश्य मिले हैं। घटना के दौरान वे तीनों घायल हुए और फिर उनकी शहादत हो गई। हमारे 14 घायल जवानों को रायपुर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। सभी जवानों की हालत स्थिर है।"
30 January 2024 at 18:57 IST
लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की बैठक
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बीजेपी समन्वय समिति की बैठक दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में शुरू हो गई है। बैठक पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हो रही है। इसमें बीएल संतोष, सुनील बंसल, विनोद तावड़े, भूपेन्द्र यादव, हिमंत बिस्वा सरमा और अश्विनी वैष्णव मौजूद हैं।
Advertisement
30 January 2024 at 16:46 IST
JMM की प्रेस वार्ता, मरांडी के बयान को बताया अर्यादित
JMM PC Live: झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता ने ईडी के सामने हेमंत सोरेन, ईडी और बाबूलाल मरांडी के ऐलान पर बात रखी। उन्होंने कहा- भारत के संविधान को ख़तम करने वाले लोग आज भी समाज में हैं…मैंने कहा था कि मुख्यमंत्री अपने निजी कार्य से दिल्ली गए हैं, मुख्यमंत्री एक व्यक्ति नहीं बल्कि संस्था हैं, उस संस्था और व्यक्ति के बारे में बीजेपी द्वारा जिस प्रकार कहा गया वह आपराधिक मामला हैं…क्या झारखंड के बीजेपी अध्यक्ष पर जल्द ही सीआरपीसी की धारा 499 के तहत मामला दर्ज करेंगे… 11 हजार रुपए का इनाम घोषित करना मरांडी जी द्वारा अमर्यादित बयान हैं…मैं तो पार्टी की ओर 11 लाख रुपए खर्च करूंगा जो मरांडी जी का मानसिक इलाज कर दें…बीजेपी के लोगों शर्म करो। खुलेआम गुंडागर्दी हो रहा हैं। ED किसके निर्देश पर मुख्यमंत्री के आवास पर पहुंचती हैं…क्या अनुपस्थिति में किसी की तलाशी ली जा सकती हैं, 36 लाख किसकी ? क्या बाबू लाल मरांडी के द्वारा प्लांट किया गया।
30 January 2024 at 16:11 IST
खड़गे जी के लिए यह कठिन समय है- अनुराग ठाकुर
Anurag Thakur On INDI Alliance: INDIA गठबंधन पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "देश के लिए स्थिरता बहुत जरूरी है। देश जिस गति से आगे बढ़ रहा है, ये दुनियाभर के लिए बड़ी उम्मीद बनी है। दुनिया भारत की ओर बड़ी उम्मीद से देख रही है... कांग्रेस एक के बाद एक चुनाव हारती है तो वे या तो ईवीएम को दोष देते हैं या लोकतंत्र मर गया है या वे जनता को दोष देते हैं। सच तो यह है कि वे किसी को न्याय नहीं दे सके। एक के बाद एक उनके सहयोगी उनका साथ छोड़ रहे हैं। यही कारण है कि ममता बनर्जी ने उनसे मिलने से इनकार कर दिया... उनके सहयोगी कहीं और जाकर शामिल होना चाह रहे हैं। खड़गे जी के लिए यह कठिन समय है..."
Advertisement
30 January 2024 at 15:20 IST
रांची में दिखे CM हेमंत सोरेन
CM Hemant Soren: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर गांधी भवन पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
30 January 2024 at 15:01 IST
INDI alliance ब्रेन डेड- प्रह्लाद जोशी
INDI Alliance News: केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने इंडी अलायंस को ब्रेन डेड बताया है।
30 January 2024 at 13:44 IST
योग गुरु की वैक्स प्रतिमा दिल्ली के 'मैडम तुसाद न्यूयॉर्क' में
Baba Ramdev Idol: दिल्ली में 'मैडम तुसाद न्यूयॉर्क' के एक कार्यक्रम में योग गुरु रामदेव के मोम के पुतले का अनावरण किया गया।
30 January 2024 at 13:41 IST
चंडीगढ़ मेयर चुनाव, भाजपा ने कांग्रेस-आप मेयर प्रत्याशी को हराया
Chandigarh Mayor News: भाजपा ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में अपने मेयर उम्मीदवार मनोज सोनकर को 16 वोटों से हराया। कांग्रेस और आप के मेयर प्रत्याशी कुलदीप सिंह को 12 वोट मिले। 8 वोट अवैध घोषित किये गए।
30 January 2024 at 13:10 IST
सोरेन के आवास के बाहर धारा 144
Hemant Soren Breaking: जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, रांची के एक कर्मचारी ने सीएम हेमंत सोरेन के आवास के 100 मीटर के दायरे में सीआरपीसी की धारा 144 लागू करने की घोषणा की।
30 January 2024 at 12:20 IST
हेमंत सोरेन को ढूंढ कर लाने वाले को 11 हजार का देंगे इनाम- बाबूलाल मरांडी
Hemant Soren Breaking: सीएम हेमंत सोरेन पर झारखंड बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है, "...सीएम को ढूंढकर लाने वाले को हम 11 हजार रुपये का इनाम देंगे।"
30 January 2024 at 12:05 IST
बजट सत्र से पहले All Party Meet
All Party Meet : संसद के अंतरिम बजट सत्र से पहले केंद्र ने दिल्ली में सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इसमें राजनाथ सिंह समेत तमाम सांसद पहुंच चुके हैं।
30 January 2024 at 12:02 IST
चंडीगढ़ के फर्नीचर मार्केट में भयंकर आग
Fire Breaking: चंडीगढ़ के फर्नीचर मार्केट में लगी आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर। अधिक विवरण की प्रतीक्षा है।
30 January 2024 at 11:36 IST
ED ऑफिस पहुंचे तेजस्वी यादव
Tejashwi Yadav Breaking: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव पटना स्थित ईडी कार्यालय पहुंच गए हैं। कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। एक दिन पहले ही उनके पिता और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से 10 घंटे तक की पूछताछ की गई थी। मामला लैंड फॉर जॉब का है।
30 January 2024 at 11:30 IST
महात्मा गांधी की पुण्यतिथि, सर्व धर्म प्रार्थना में शामिल हुई प्रेसिडेंट, PM
Martyr's Day 2024: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी महात्मा गांधी की पुण्य तिथि के अवसर पर राजघाट पर 'सर्व धर्म प्रार्थना' में शामिल हुए।
30 January 2024 at 11:13 IST
महात्मा गांधी की पुण्यतिथि, उपराष्ट्रपति ने दी पुष्पांजलि
Mahatma Gandhi : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर राजघाट पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।
30 January 2024 at 11:09 IST
राजघाट पहुंचे पीएम, बापू को अर्पित किए श्रद्धासुमन
Mahatma Death Anniversary: प्रधानमंत्री ने भी राजघाट पहुंच बापू की समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित किए।
30 January 2024 at 10:59 IST
महात्मा गांधी की पुण्यतिथि, राजघाट पहुंचे दिल्ली के एलजी
Delhi: दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर राष्ट्रीय राजधानी के राजघाट पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की.
30 January 2024 at 10:35 IST
चंडीगढ़ मेयर चुनाव, नगर निगम कार्यालय के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा
Chandigarh Mayor News: मतदान शुरू होने के बाद नगर निगम कार्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई है। I.N.D.I.A गठबंधन की आज BJP से जबरदस्त टक्कर की संभावना जताई जा रही है।
30 January 2024 at 09:20 IST
लालू यादव के बाद तेजस्वी की ईडी के सामने पेशी
Tejashwi Breaking News: लैंड फॉर जॉब मामले में लालू प्रसाद यादव से पूछताछ के बाद उनके बेटे तेजस्वी यादव से ईडी पूछताछ करेगी। पटना स्थित ईडी कार्यालय में उन्हें पेश होना है।
30 January 2024 at 08:40 IST
अंतरिम बजट से पहले ऑल पार्टी मीटिंग
Budget All Party Meeting: सरकार ने बजट सत्र से पहले संसद में ऑल पार्टी मीटिंग बुलाई है। इसमें सरकार अपना एजेंडा बताएगी और सत्र चलाने के लिए सभी दलों से सहयोग मांगेगी। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मंगलवार को होने वाली इस बैठक के लिए सभी दलों के सदनों के नेताओं को आमंत्रित किया है। इस वर्ष अप्रैल-मई में होने वाले चुनावों से ठीक पहले बजट सत्र मौजूदा लोकसभा का आखिरी संसद सत्र होगा।
Published By : Kiran Rai
पब्लिश्ड 30 January 2024 at 08:44 IST