LIVE BLOG

LIVE UPDATES/ पहले बेटे की गुंडई, फिर AAP नेता अमानतुल्ला खान ने भी रिपब्लिक के रिपोर्टर को धमकाया

India News Live: दिल्‍ली पुलिस ने बेटे की गुंडई के बारे में सवाल पूछे जाने पर AAP विधायक अमानतुल्ला खान (AAP MLA Amanatullah Khan) ने रिपब्‍लिक भारत के रिपोर्टर (Republic Reporter) को धमकी दे दी। ऑन कैमरा अमानतुल्ला खान ने रिपोर्टर की कान में कहा, चला जा यहां से नहीं तो बहुत मारुंगा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
amanatullah khan
अमानतुल्ला खान की रिपोर्टर को धमकी | Image: PTI

दिल्‍ली पुलिस ने बेटे की गुंडई के बारे में सवाल पूछे जाने पर AAP विधायक अमानतुल्ला खान (AAP MLA Amanatullah Khan) ने रिपब्‍लिक भारत के रिपोर्टर (Republic Reporter) को धमकी दे दी। ऑन कैमरा अमानतुल्ला खान ने रिपोर्टर की कान में कहा, चला जा यहां से नहीं तो बहुत मारुंगा।


Factory Blast: हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 5 लाख रु की घोषणा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने घोषणा की है कि भंडारा जिले में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को 5 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। 


ऑर्डिनेंस फैक्ट्री विस्फोट : 8 की मौत, 5 घायल, मलबे से निकाले गए 13 लोग

महाराष्ट्र में विस्फोट की घटना में अब तक 13 लोगों को निकाला गया है। उनमें से 5 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि अन्य 8 की मौत हो गई है: ऑर्डिनेंस फैक्ट्री भंडारा  


Advertisement

संजय निषाद का केजरीवाल पर तंज- 'व्यवस्था राज्य सरकार की जिम्मेदारी'

कानपुर: अरविंद केजरीवाल के बयान पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजय कुमार निषाद ने कहा, "सुरक्षा और व्यवस्था अलग होती है। व्यवस्था राज्य सरकार की ज़िम्मेदारी है। व्यवस्था अगर विफल है तो राज्य सरकार विफल है।" 
 


रिपब्लिक टीवी के रिपोर्टर को धमकी देने पर भड़के शहजाद पूनावाला

आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमानतुल्ला खान ने अपने बेटे की गुंडागर्दी पर सवाल पूछने वाले रिपब्लिक भारत के रिपोर्टर को सरेआम धमकी दे दी। रिपोर्टर के कान में उन्होंने कहा, 'चला जा यहां से, नहीं तो मार दूंगा।' ये घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इस घटना पर प्रतिक्रिया दी है, उन्होंने कहा कि, यह घटना मीडिया की आवाज दबाने और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमले के रूप में देखी जा रही है। 


Advertisement

'सत्ता की कुर्सी के लिए गुंडई पर उतारू...', विजेंद्र गुप्ता ने AAP को लताड़ा

बीजेपी नेता और रोहिणी से विधायक विजेंद्र गुप्ता ने आप विधायक अमानतुल्ला खान को घेरते हुए कहा कि वह खुलेआम पत्रकार को धमकी दे रहे हैं और अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं। विजेंद्र गुप्ता ने कहा- 'सत्ता की कुर्सी के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार अब गुंडई पर उतर आई है।' 


आरपी सिंह बोले- 'आम आदमी पार्टी पर सत्ता का नशा सिर पर चढ़ गया'

"सत्ता का नशा सिर पर चढ़ गया है.. ये आम आदमी हैं या दिल्ली के मालिक?": AAP MLA अमानतुल्लाह खान द्वारा रिपब्लिक भारत के रिपोर्टर को धमकाए जाने पर बीजेपी प्रवक्ता आरपी सिंह ने दी कड़ी प्रतिक्रिया 


CM धामी बोले- 'दिल्ली में बनने जा रही है डबल इंजन सरकार'

दिल्ली: उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव पर कहा, “यहां डबल इंजन की सरकार बनने जा रही है। हम जो भी संकल्प पत्र निकालते हैं, हम सभी चीजों का आंकलन करते हैं। कांग्रेस या केजरीवाल बड़ी-बड़ी घोषणाओं करते हैं लेकिन उन्हें पूरा नहीं करते। ये सिर्फ अपनी चिंता करते हैं, देश की चिंता नहीं करते।”


सचिन पायलट बोले- 'दिल्ली के लोग कांग्रेस में देख रहे अपना भविष्य'

दिल्ली: कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 पर कहा, “दिल्ली के लोगों ने केंद्र में भाजपा और दिल्ली में AAP को अनेक बार मौका दिया लेकिन हालात बद  से बदतर होते गए। जनता एक विकल्प तलाश रही है। मुझे उम्मीद है कि हमारा प्रदर्शन इस बार अच्छा रहेगा। लोग कांग्रेस में अपना भविष्य देख रहे हैं।”


प्रमोद कृष्णम बोले- 'राहुल गांधी के हाथों में पार्टी, कोई बचा नहीं सकता'

पटना: राहुल गांधी के बयान पर पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, "सबसे ज्यादा खतरे में कांग्रेस पार्टी है, जब तक राहुल गांधी के हाथों में कांग्रेस पार्टी है तब तक कांग्रेस को कोई बचा नहीं सकता... और राहुल गांधी को कोई हटा नहीं सकता।" 


अरुण गोविल बोले- 'केजरीवाल सिर्फ करते हैं बड़े बड़े वादे'

हापुड़: दिल्ली चुनाव पर भाजपा सांसद अरुण गोविल ने कहा, "दिल्ली चुनाव देखने लायक है और मैं भी इसे उसी तरह देख रहा हूं... लोग चुनाव के दौरान वादे करते हैं और अरविंद केजरीवाल तो बहुत बड़े-बड़े वादे करते हैं, सब कुछ फ्री करने की बात करते हैं..." महाकुंभ पर उन्होंने कहा, "... महाकुंभ हमारी आस्था का सबसे बड़ा यज्ञ है। त्रिवेणी की हर बूंद अमृत के समान है। सभी को जाकर इसमें स्नान करना चाहिए..." 


वीडी शर्मा बोले- '17 धार्मिक नगरों में शराबबंदी का निर्णय ऐतिहासिक'

भोपाल: मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी.डी. शर्मा ने कहा, “17 धार्मिक नगरों में शराबबंदी का निर्णय ऐतिहासिक है। मैं इसका स्वागत करता हूं... कांग्रेस केवल झूठ बोलती है और नकारात्मक राजनीति करती है।”


स्वच्छता जागरूक: श्रीनगर नगर निगम ने किया घंटा घर पर नुक्कड़ नाटक

श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर): श्रीनगर नगर निगम ने घंटा घर पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता के बारे में लोगों को जागरूक किया।


जलगांव ट्रेन हादसा: 7 नेपाली नागरिकों की मौत की पुष्टि

जलगांव ट्रेन हादसा: नेपाल के विदेश मंत्रालय ने 22 जनवरी 2025 को महाराष्ट्र के जलगांव में हुई रेल दुर्घटना में 7 नेपाली नागरिकों की मौत की पुष्टि की है। 


राजीव कुमार बोले- 'चुनाव अधिकारियों ने निष्पक्ष चुनाव कराने पर की चर्चा'

दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने भारतीय चुनाव आयोग द्वारा नई दिल्ली में आयोजित किए गए दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन पर कहा, “कई देशों से चुनाव अधिकारियों ने 2 दिन तक निष्पक्ष चुनाव कराने पर चर्चा की। एक दूसरे से क्या सीखा जा सकता है। टेक्नोलॉजी में संभावनाएं और चिंताएं साझा की गई। एक दिल्ली डिक्लेरेशन हुआ। एक वर्किंग ग्रुप बनाने का फैसला किया है, जिससे वो लाइव चुनौतियों पर चर्चा कर सकें और समाधान ढूंढ सकें।”


उत्तराखंड में 27 जनवरी को UCC लागू करने की घोषणा संभव

सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड में 27 जनवरी को UCC लागू करने की घोषणा हो सकती है।

वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का UCC पर कहना है कि, "समान नागरिक संहिता (UCC) से धर्म के अनुसार होने वाली परंपराओं और चीजों में कोई बदलाव नहीं होने वाला है। समान नागरिक संहिता (UCC) सभी के सशक्तिकरण के लिए लाई जा रही है, खासकर महिलाओं के। इसमें किसी को निशाना बनाने का सवाल ही नहीं है। वोट बैंक की राजनीति करने वालों को दिक्कत हो सकती है, लेकिन समान नागरिक संहिता (UCC) आने के बाद ये भ्रांतियां दूर हो जाएंगी... (UCC के लिए) ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा, इसी महीने आपको खबर मिल जाएगी।"
 


गणतंत्र दिवस की सुरक्षा पर DGP बोले- पंजाब में चलाए जा रहे स्पेशल ऑपरेशन

चंडीगढ़ के विशेष DGP (कानून-व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने गणतंत्र दिवस 2025 को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर कहा, "पंजाब के सभी जिलों में स्पेशल ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। हर जिले में तैयारियां कर ली गई हैं। स्पेशल ऑपरेशन और फील्ड पर किए जा रहे प्रबंधों का जायजा लेने के लिए चंडीगढ़ से वरिष्ठ अधिकारियों को फील्ड में भेजा गया है। हर जिले में अंतर-जिला और अंतर-राज्यीय नाकाबंदी करके कड़ी जांच की जा रही है ताकि सभी असामाजिक तत्वों, तस्करों, गैंगस्टरों पर नजर रखी जा सके... सघन जांच की जा रही है... हमने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पड़ने वाले जिलों में सुरक्षा को मजबूत किया है ताकि कोई घुसपैठ या तस्करी न हो सके..."


पूर्व विधायक अनंत सिंह ने किया सरेंडर

बिहार में पटना जिले के मोकामा फायरिंग मामले में पूर्व विधायक अनंत सिंह ने बाढ़ कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।


UCC सभी के सशक्तिकरण के लिए लाई जा रही- सीएम धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने UCC पर कहा, "समान नागरिक संहिता (UCC) से धर्म के अनुसार होने वाली परंपराओं और चीजों में कोई बदलाव नहीं होने वाला है। समान नागरिक संहिता (UCC) सभी के सशक्तिकरण के लिए लाई जा रही है, खासकर महिलाओं के। इसमें किसी को निशाना बनाने का सवाल ही नहीं है। वोट बैंक की राजनीति करने वालों को दिक्कत हो सकती है, लेकिन समान नागरिक संहिता (UCC) आने के बाद ये भ्रांतियां दूर हो जाएंगी... (UCC के लिए) ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा, इसी महीने आपको खबर मिल जाएगी।"


भंडारा में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बड़ा विस्फोट, 8 लोगों की मौत- नितिन गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भंडारा में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में विस्फोट पर कहा, "भंडारा में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बड़ा विस्फोट हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस घटना में 8 लोगों की मौत हो गई है और 7 लोग घायल हैं।"

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भंडारा में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में हुए विस्फोट में जान गंवाने वालों को एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।


आप-दा सरकार ने बड़े-बड़े वादे किए, अब डबल इंजन सरकार को मौका दे- सीएम धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "यहां 10 साल तक जो आपदा सरकार रही, उसने बड़े-बड़े वादे किए थे, दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाएंगे, यमुना को साफ करेंगे लेकिन उन्होंने ये वादे पूरे नहीं किए। लोगों को लगता है कि 10 साल में दिल्ली में जो विकास होना चाहिए था, वह नहीं हुआ। आज देश में लोग डबल इंजन की सरकार को मौका दे रहे हैं, उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार में तेजी से विकास हुआ है। हरियाणा, महाराष्ट्र हर जगह डबल इंजन की सरकार बन रही है। यहां भी डबल इंजन की सरकार बनेगी और तेज गति से विकास होगा।"


केजरीवाल की हत्या की साजिश के पीछे दो खिलाड़ी- सीएम आतिशी

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, "...इस साजिश के पीछे दो खिलाड़ी हैं - एक भाजपा के कार्यकर्ता हैं जो दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हैं और उन पर पत्थरबाजी करते हैं, दूसरे खिलाड़ी दिल्ली पुलिस है जो भाजपा और अमित शाह के अधीन आती है। भाजपा और दिल्ली पुलिस की मिलीभगत से अरविंद केजरीवाल की हत्या की साजिश रची जा रही है..."


जो संपत्ति के चक्कर में पड़े वह सच्चा समाजवादी नहीं- सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "...डॉ. राम मनोहर लोहिया ने समाजवादियों के लिए एक बात कही थी कि जो संपत्ति के चक्कर में पड़े वह सच्चा समाजवादी नहीं है। ये आज के समाजवादी सिर्फ संपत्ति में उलझे हुए हैं, खाली प्लॉट पर इनके झंडे हर जगह लगते थे, इनके झंडे अपराधियों और माफियाओं को बचाने के लिए थे... जब देश और दुनिया महाकुंभ के लिए प्रयागराज की ओर आकर्षित हो रही है, तब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष महाकुंभ को लेकर रोज दुष्प्रचार करते हैं..."


आयुध फैक्ट्री विस्फोट पर सीएम फडणवीस बोले- 13 से 14 मजदूरों के फंसे...

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भंडारा स्थित आयुध फैक्ट्री में हुए विस्फोट पर कहा, "भंडारा जिले में आयुध फैक्ट्री में हुए विस्फोट में छत गिरने से 13 से 14 मजदूरों के फंसे होने की खबर है। अभी तक मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्भाग्य से एक मजदूर की मौत हो गई है। 5 मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर हैं और हर तरह की मदद की जा रही है। बचाव कार्य के लिए SDRF और नागपुर नगर निगम की टीमों को भी बुलाया गया है और वे जल्द ही पहुंच जाएंगी। जिला प्रशासन रक्षा बलों के साथ समन्वय में बचाव कार्य में लगा हुआ है। चिकित्सा सहायता के लिए भी टीमों को तैयार रखा गया है। मैं इस घटना में जान गंवाने वाले व्यक्ति को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।"
 


महाराष्ट्र के भंडारा स्थित आयुध फैक्ट्री में विस्फोट

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार को सुबह एक आयुध फैक्टरी में विस्फोट हो जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं घटना के समय फैक्टरी में मौजूद कर्मियों की खोज एवं बचाव के लिए अभियान जारी है। जिलाधिकारी संजय कोल्टे ने बताया कि विस्फोट सुबह करीब साढ़े 10 बजे आयुध के परिसर में हुआ।


AAP भ्रष्टाचार और VIP कल्चर में लिप्त पार्टी- तरुण चुघ

भाजपा नेता तरुण चुघ ने कहा, "अन्ना आंदोलन से VIP कल्चर, भ्रष्टाचार खत्म करने के नाम पर शुरू हुई आम आदमी पार्टी अब गुंडों, माफियाओं और अपराधियों द्वारा भय, भ्रष्टाचार और VIP कल्चर में लिप्त पार्टी बन गई है... जिस तरह से मोटरसाइकिलों पर मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर बिना हेलमेट पुलिसकर्मियों को धमकाया जा रहा था, उससे साफ है कि आम आदमी पार्टी अपना अक्स खो चुकी है..."


बिहार की जनता तेजस्वी यादव पर भरोसा करने वाली नहीं है- ललन सिंह

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने RJD नेता तेजस्वी यादव के बयान पर कहा, "बिहार में कानून अपना काम करता है। कोई भी घटना होती है तो पुलिस कार्रवाई करती है, कानून अपना काम करता है। तेजस्वी यादव के पिता और माता ने 15 साल तक बिहार पर राज किया, उस समय बिहार में कानून व्यवस्था इतनी अच्छी थी कि यहां अपहरण उद्योग चलता था। सूर्यास्त के बाद कोई घर से बाहर नहीं निकलना चाहता था...चाहे वे कुछ भी करें, बिहार की जनता उन पर भरोसा करने वाली नहीं है।"


बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने संजय राउत के बयान को बताया स्टंजबाजी

भाजपा नेता किरीट सोमैया ने शिवसेना(UBT) नेता संजय राउत के बयान पर कहा, "संजय राउत पिछले ढाई साल में की गई सभी भविष्यवाणियां दूसरे दिन भूल जाते हैं। अगर वह मीडिया में बने रहने के लिए स्टंटबाजी करना चाहते हैं, तो उन्हें करने दें..."


महाराष्ट्र को जल्द ही तीसरा उपमुख्यमंत्री मिलेगा- संजय राउत

शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा, "...महाराष्ट्र को जल्द ही तीसरा उपमुख्यमंत्री मिलेगा। यह उनमें (एकनाथ शिंदे शिवसेना) से कोई होगा..."


PM ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देकर मनोबल बढ़ाया- विजय सिन्हा

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "गरीबों के प्रति पूरी तरह समर्पित जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देकर प्रधानमंत्री मोदी ने ऐसे लोगों का मनोबल बढ़ाया है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री उनसे प्रेरणा लेकर 'सबका साथ, सबका विकास' की भावना के साथ आगे बढ़ते हैं..."

उन्होंने आगे कहा, "सरकार पूरी सजगता के साथ कानून का राज स्थापित कर रही है। गलत काम करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, प्रशासन ईमानदारी से काम कर रहा है।"


पूर्व विधायक अनंत सिंह से जुड़ी गोलीबारी की घटना पर क्या बोले सम्राट चौधरी?

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, "प्रधानमंत्री हमेशा बिहार आते हैं, हमने उनसे फरवरी में आने का अनुरोध किया है और वे कई चीजों की सौगात देंगे।"

पूर्व विधायक अनंत सिंह से जुड़ी गोलीबारी की घटना पर उन्होंने कहा, "कार्रवाई चल रही है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।"


नीतीश कुमार के राज में हर अपराधी को मिलेगी सजा- गिरिराज

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने RJD नेता तेजस्वी यादव के बयान पर कहा, "...ये वही तेजस्वी यादव हैं जो लालू यादव के बेटे हैं। इन्हें घर में पिताजी से पूछना चाहिए, तब नवविहात दिन में बाहर निकलने से डरते थे। अब वह जंगलराज नहीं आएगा। नीतीश कुमार के राज में हर अपराधी को सजा मिलेगी।"


मां अहिल्या की जयंती पर नर्मदा तट पर होगी MP कैबिनेट की बैठक- CM

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "मां अहिल्या की 300वीं जयंती के अवसर पर हम मां अहिल्या की राजधानी मां नर्मदा के तट पर कैबिनेट बैठक करने जा रहे हैं। साथ ही मातृ शक्ति के सशक्तिकरण की दिशा में एक मिशन का भी लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही धार्मिक नगरों में शराबबंदी के बड़े फैसले की ओर हम आगे बढ़ रहे हैं... हम कई ऐसे फैसले लेने जा रहे हैं, जिससे मां अहिल्या की 300वीं जयंती के अवसर पर होने वाली कैबिनेट बैठक सार्थक होगी..."


'चुनाव नजदीक इसलिए वोट बैंक की राजनीति...' BJP का आरोप

भाजपा नेता आर.पी. सिंह ने कहा, "पिछले 10 सालों में उनकी (अरविंद केजरीवाल की) टीम कोई काम नहीं कर पाई, कोई योजना पेश नहीं कर पाई। अब क्योंकि चुनाव नजदीक हैं, उन्हें वोट बैंक की राजनीति के लिए कुछ कहना है, तो वो कह रहे हैं। क्या उन्होंने जो वादे किए थे, उनमें से कोई काम हुआ? वे खुद कहते थे कि नल से जल देंगे, लेकिन अब वो टीवी चैनलों पर जाकर कहते हैं कि वे मानते हैं कि वे नल से जल नहीं दे पाए। वे खुद मानते हैं कि दिल्ली की सड़कों में गड्ढे हैं, वे खुद मानते हैं कि वे यमुना को साफ नहीं कर पाए... जो काम उन्हें करने थे, उनमें से एक भी उन्होंने नहीं किया..."


संगम घाट पर हुई आरती

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में संगम घाट पर सुबह की आरती की गई।


मुख्यमंत्री रेड्डी दावोस से लौटे हैदराबाद

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी दावोस से हैदराबाद लौटे। उन्होंने स्विट्जरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच में भाग लिया।


नोएडा में कैसी है गणतंत्र दिवस की तैयारी?

76वें गणतंत्र दिवस की तैयारियों पर संयुक्त सीपी कानून एवं व्यवस्था नोएडा, शिवहरि मीणा ने कहा, "गौतम बुद्ध नगर पुलिस द्वारा गणतंत्र दिवस के लिए व्यापक सुरक्षा मानक तैयार किया गया है, जिसके तहत एक तरफ हमने दिल्ली पुलिस के सभी अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक की है, वहीं दूसरी तरफ सभी बॉर्डर पर चेकिंग की जा रही है...इसके अलावा 9 जगहों पर एंटी ड्रोन सिस्टम के तहत सुरक्षा टीम को तैनात किया गया है...लगातार चेकिंग चल रही है ताकि सुरक्षा व्यवस्था बहुत अच्छी रहे और ट्रैफिक मैनेजमेंट भी किया जा रहा है..." 


संजय सेठ ने परेड में भाग लेने वाले कलाकारों से की बात

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने 76वें गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने वाले झारखंड के कलाकारों से बातचीत की। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा, "झारखंड के लिए यह सौभाग्य की बात है कि राज्य के लोग प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति के सामने प्रस्तुति देंगे...यह उनके लिए गौरव की बात है..." 


त्रिवेणी संगम पर श्रद्धालु लगा रहे पवित्र डुबकी

श्रद्धालु पवित्र स्नान के लिए त्रिवेणी संगम पर एकत्रित हुए। ड्रोन वीडियो संगम घाट से है।


नासिक दौरे पर जाएंगे अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज महाराष्ट्र के नासिक दौरे पर रहेंगे। यहां वह प्रसिद्ध त्र्यंबकेश्वर जाएंगे और दर्शन-पूजन करेंगे। जानकारी के मुताबिक, शाह दोपहर में मुंबई के लिए रवाना होंगे।


बजट से पहले हलवा सेरेमनी का आयोजन

संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू हो रहा है। 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का आम बजट पेश करेंगी। बतौर वित्त मंत्री यह उनका आठवां बजट होगा। पूर्ण बजट की तैयारी प्रक्रिया के अंतिम चरण को दर्शाने वाली पारंपरिक हलवा सेरेमनी शुक्रवार शाम को नॉर्थ ब्लॉक में आयोजित की जाएगी। बजट हलवा सेरेमनी भारतीय वित्त मंत्रालय की एक पारंपरिक और प्रतीकात्मक रस्म है, जो हर साल केंद्रीय बजट पेश करने से पहले आयोजित की जाती है।
 


CM योगी करेंगे युवा उद्यम विकास अभियान की शुरुआत

आज उत्तर प्रदेश दिवस के मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ युवा उद्यम विकास अभियान की शुरुआत करेंगे। 

Published By:
 Priyanka Yadav

पब्लिश्ड