Budget 2024: बजट सेशन देखने पहुंचीं तंजानिया नेशनल असेंबली की अध्यक्ष, स्पीकर ने किया स्वागत

तंजानिया संयुक्त गणराज्य की नेशनल असेंबली की अध्यक्ष तूलिया एक्सन मंगलवार को बजट सेशन देखने लोकसभा पहुंचीं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Speaker of Tanzania National Assembly arrived to watch the budget session
बजट सेशल देखने पहुंचीं तूलिया एक्सन | Image: Sansad TV

तंजानिया संयुक्त गणराज्य की नेशनल असेंबली की अध्यक्ष और अंतर संसदीय संघ (आईपीयू) की प्रमुख तूलिया एक्सन ने मंगलवार को लोकसभा की कार्यवाही देखी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण को सुना।


एक्सन तंजानिया के शिष्टमंडल के साथ सदन की विशेष दीर्घा में बैठी थीं।  उनकी सदन में उपस्थिति की जानकारी देते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बताया कि एक्सन सम्मानित अतिथि के रूप में भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं।

भारत दौरे पर तंजानिया नेशनल असेंबली की अध्यक्ष

वह 19 जुलाई को भारत पहुंची थीं। बिरला ने आईपीयू अध्यक्ष के रूप में एक्सन की भूमिका के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में केंद्रीय बजट 2024-25 पेश किया। उनका बजट भाषण शुरू हो गया है। अपने बजट भाषण की शुरुआत में ही उन्होंने साफ कर दिया की मोदी सरकार 3.0 का फोकस गरीब, महिला, युवा और किसानों पर है। वित्त मंत्री ने लोकसभा में बताया कि भारत की आर्थिक वृद्धि अभी भी शानदार बनी हुई है।

बजट में बिहार के विशेष ऐलान 

भले ही बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिल पाया हो मगर निर्मला सीतारमण ने बजट में बिहार के लिए भंडार खोल दिया है। सड़क, कॉलेज, पावर, एयरपोर्ट से लेकर इंडस्ट्री तक के लिए बिहार को कई बडे तोहफे देना का ऐलान सीतारमण ने अपने बजट भाषण में किया है। केंद्र ने बिहार में विभिन्न सड़क परियोजनाओं के लिए 26,000 करोड़ रुपये के परिव्यय का प्रस्ताव रखा।

Advertisement

बाढ़ प्रभावित राज्यों के लिए राहत पैकेज

केंद्रीय बजट 2024 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बाढ़ प्रभावित राज्यों के लिए विशेष राहत पैकेज का ऐलान किया है। बिहार से लेकर हिमाचल, असम तक के लिए सीतारमण ने अपने बजट भाषण में वित्तीय सहायता देने का ऐलान किया है। मोदी सरकार ने साल 2023 में भारी बारिश की वजह से कई राज्यों में आई आपदा को लेकर मदद का ऐलान किया।

बिहार के साथ-साथ असम और हिमाचल के लिए भी सरकार ने वित्तीय सहायता का ऐलान किया है। सीतरमण ने कहा, असम जो हर साल बाढ़ से जूझता है, को बाढ़ प्रबंधन और संबंधित परियोजनाओं के लिए सहायता मिलेगी। हिमाचल प्रदेश, जिसे बाढ़ के कारण भारी नुकसान हुआ है, को भी बहुपक्षीय सहायता के माध्यम से पुनर्निर्माण के लिए सहायता मिलेगी। इसके अतिरिक्त, उत्तराखंड, जिसे भूस्खलन और बादल फटने से काफी नुकसान हुआ है, को आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी।

Advertisement

इनपुट-भाषा


यह भी पढ़ें: Budget 2024 Live: Modi 3.0 के पहले बजट में युवा से किसानों तक... इन चार वर्गों पर होगा फोकस
 

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड