अपडेटेड 23 July 2024 at 10:48 IST

सफेद साड़ी पर बैंगनी बॉर्डर, हाथ में सोने का कंगन... बजट से पहले वित्त मंत्री का डिसेंट लुक, VIDEO

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने सातवें बजट भाषण के लिए हर बार की तरह इस बार भी साड़ी को ही चुना। इस बार भी उनकी साड़ी बेहद खास है।

Follow : Google News Icon  
Budget 2024
बजट 2024 | Image: Republic

निर्मला सीतारमण आज, 23 जुलाई को मोदी सरकार 3.0 का पहला पूर्ण बजट पेश करने जा रही है। इससे पहले वित्त मंत्री अपने आवास से निकलकर वित्त मंत्रालय पहुंचीं। इस दौरान वो बजट टैबलेट के साथ दिखीं। बजट पेश करने से ठीक पहले उनका लुक भी सामने आ गया है। हार बार उनके लुक और साड़ी पर सभी की नजरें टिकी रहती है। सीतारमण ने अपने सातवें बजट में अपना लुक हर बार की तरह साधारण रखा है। मगर इस बार भी उनकी साड़ी ने सभी का ध्यान अपनी और खिंचा।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने सातवें बजट भाषण के लिए हर बार की तरह इस बार भी साड़ी को ही चुना। उनका साड़ी का रंग सफेद और बॉर्डर बैंगनी था। मैजेंटा रंग के बॉर्डर पर गोल्डन वर्क इसे बेहद खुबसूरत बना रहा था। इस दौरान उन्होंने मैजेंटा रंग का ही ब्लाउज पहना था। साड़ी के आंचल पर भी गोल्डन वर्क है। यह उनके पिछले लुक से थोड़ा अलग था, जिसमें वह पत्तियों के प्रिंट वाली नीली साड़ी पहने नजर आई थीं।

सीतारमण के इस बार के लुक में क्या है खास

बता दें कि हर बार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपनी साड़ी के जरिए के एक संदेश भी देतीं है। इस बार उन्होंने सफेद रंग को चुना है जो संयोजन और मासूमित का रंग माना जाता है। सीतारमण ने सातवें बजट में अपने लुक को बेहद बेहद एलिगेंट और साधारण रखा और इसे सोने के पेंडेंट, चूड़ियों और बिंदी से पूरा किया।

 2024 में साड़ी से दिया था ये संदेश

वित्त मंत्री का हैंडलूम साड़ियों के प्रति प्यार हर बार नजर आता है। वहीं, निर्मला सीतारमण के पिछले सालों के बजट लुक की बात करें तो साल 2024 के अंतरिम बजट के लिए उन्होंने नीले रंग की हैंडलूम साड़ी पहनी थी। नीला रंग को शांति और शक्ति का प्रतीक माना जाता है।

Advertisement
PC-PTI

2022 में साड़ी की थी ये खासियत


2022 में,वित्त मंत्री को ओडिशा की पारंपरिक ईंट और लाल रंग की बोमकाई साड़ी पहने देखा गया, जो सांस्कृतिक विरासत के प्रति उनकी प्रशंसा को दर्शाता है। साड़ी के में दिख रहे भूरे रंग को लचीलापन, सुरक्षा और निर्भरता का प्रतिनिधित्व करने के लिए जाना जाता है।

PC-PTI

 2023 में सीतारमण ने चुना था लाल रंग

वहीं, 2023 की बात करें तो इस बार वित्त मंत्री ने लाल रंग की साड़ी को चुना था। लाल रंग प्रेम, ताकत, बहादुरी और प्रतिबद्धता का प्रतीक माना जाता है। ये साड़ी विशेषतः लाल रंग की थी, लेकिन इसमें ब्लैक कलर की बॉर्डर लगी हुई थी।

Advertisement

आज दर्ज होगा ये नया रिकॉर्ड

निर्मला सीतारमण वित्त मंत्री के रूप मे आज नया कीर्तिमान रचने जा रहीं हैं।ये सातवां मौका होगा जब सीतारमण मोदी सरकार के विजन को सदन के पटल पर रखने जा रही हैं। ऐसा करने वालीं वो पहलीं महिला वित्त मंत्री होगीं।

यह भी पढ़ें:Budget: निर्मला सीतारमण सैलरीड कर्मचारियों के लिए कर सकती हैं बड़ा ऐलान
 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 23 July 2024 at 10:48 IST