अपडेटेड 23 July 2024 at 12:33 IST
Modi सरकार ने बिहार को कर दिया 'बम-बम', गया-राजगीर-नालंदा में पर्यटन सेक्टर के लिए योजनाओं की बौछार
Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया कि बिहार में विष्णुपद मंदिर और महाबोधि मंदिर को काशी विश्वनाथ कॉरीडोर के तर्ज पर विकसित किया जाएगा।
- भारत
- 2 min read

Bihar News: बिहार के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने पिटारा खोल दिया है। वित्त वर्ष 2024-25 के लिए पेश बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बिहार राज्य के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं। राज्य को पर्यटन सेक्टर से लेकर मंदिरों के विकास और 3 एक्सप्रेसवे की सौगात दी गई है।
संसद में बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया कि बिहार में विष्णुपद मंदिर और महाबोधि मंदिर को काशी विश्वनाथ कॉरीडोर के तर्ज पर विकसित किया जाएगा। मतलब ये कि काशी की तर्ज पर बोधगया में मंदिर कॉरिडोर बनेगा। घोषणा की गई है कि विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर और महाबोधि मंदिर कॉरिडोर को विश्व स्तरीय तीर्थस्थल और पर्यटन स्थल में तब्दील किया जाएगा। वित्त मंत्री ने घोषणा की कि राजगीर का व्यापक विकास किया जाएगा। नालंदा को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। उसके अलावा नालंदा विश्वविद्यालय को उसके गौरवशाली स्वरूप में पुनर्जीवित किया जाएगा।
बिहार के लिए एक्सप्रेसवे की सौगात
बिहार के लिए बड़ा तोहफा एक्सप्रेसवे का मिला है। बजट में घोषणा की गई है कि बिहार में 3 एक्सप्रेसवे बनाए जाएंगे। पटना-पूर्णिया, बक्सर-बादलपुर, बोधगया-वैशाली एक्सप्रेसवे बनेंगे। बक्सर में गंगा नदी पर भी दो लेन का पुल बनेगा। बिहार में बुनियादी ढांचे के विकास पर भी फोकस किया गया है। वित्त मंत्री ने ऐलान किया है कि अमृतसर-कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर पर गया में इंडस्ट्रियल नोड विकसित किया जाएगा। 26,000 करोड़ रुपये की लागत से सड़क संपर्क परियोजनाएं विकसित की जाएंगी।
Advertisement
Published By : Dalchand Kumar
पब्लिश्ड 23 July 2024 at 12:33 IST