अपडेटेड 23 July 2024 at 09:49 IST
Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हर बार बनाया है नया कीर्तिमान, इस बार बनेगा ये रिकॉर्ड
निर्मला सीतारमण वित्त मंत्री के तौर पर जितनी भी बार बजट पेश किया है हर बार एक नया कीर्तिमान बनाया है।
- भारत
- 3 min read

Budget 2024: मंगलवार, 23 जुलाई को मोदी सरकार 3.0 का पहला पूर्ण बजट पेश होने जा रहा है। इसे लेकर लगभग सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है। इस बार भी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ही बजट पेश करने जा रही है। ये सातवां मौका होगा जब सीतारमण मोदी सरकार के विजन को सदन के पटल पर रखने जा रही हैं। इसके साथ ही आज वो एक नया कीर्तिमान भी बनाएंगीं।
निर्मला सीतारमण वित्त मंत्री के तौर पर जितनी भी बार बजट पेश किया है हर बार एक नया कीर्तिमान बनाया है। पहले से लेकर सातवें तक में उनके नाम नया रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। हम आपको बताने जाने रहे हैं उस रिकॉर्ड के बारे में जो सीतारमण के नाम रिकॉर्ड है और जो होना वाला है।
निर्मला सीतारमण ने 2019 में संभाला था वित्त मंत्रालय का कार्यभार
निर्मला सीतारमण ने 2019 में मोदी सरकार के कार्यकाल में वित्त मंत्री के रूप में अपना कार्यभार संभाला था। इससे पहले वो रक्षा मंत्रालय का जिम्मा संभाल रही थी। सीतारमण ने जब पहली बार बजट पेश किया था। तब ऐसा करने वाली देश की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री थीं। पूर्व पीएम इंदिरा गांधी ने जब देश का बजट पेश किया था, तब उनके पास वित्त मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार था।
साल 2019 में अपने पहले बजट भाषण में भी निर्मला सीतारमण ने अंग्रजों के जमाने से चली आ रही एक परंपरा को खत्म कर दिय़ा था। वह लेदर के ब्रीफकेस के बजाय लाल कपड़े वाले बही खाते में बजट दस्तावेज लेकर संसद पहुंची थीं। इससे पहले जितने भी वित्त मंत्री बजट पेश करने सदन जाते थे वो लेदर के ब्रीफकेस में बजट दस्तावेज लेकर संसद पहुंचे थे।
Advertisement
साल 2020 में दिया था सबसे लंबा भाषण
साल 2020 में भी सीतारमण ने जब बजट पेश किया था तो उनके नाम नया रिकॉर्ड दर्ज हुआ था।इस साल उन्होंने सबसे लंबा बजट भाषण दिया था, जो पूरे 2 घंटे 42 मिनट का था। देश के इतिहास में ये अब तक किसी भी वित्त मंत्री द्वारा दिया गया सबसे लंबा बजट भाषण था। इस साल उन्होंने नए टैक्स स्लैब की भी घोषणा की थीं।
साल 2021 में खत्म की थी ये परंपरा
साल 2021 में सीतारण ने भी एक पुरानी परंपरा को खत्म करते हुए डिजिटल भारत की छवि को सदन पटल पर पेश किया था। उन्होंने ना सिर्फ अंग्रजों की परंपरा को खत्म करते हुए बही खाता को बजट से जोड़ा, बल्कि साल 2021 में देश का पहला पेपरलैस बजट भी पेश किय़ा। वित्त मंत्री लाल रंग के एक फोल्डर में टैबलेट लेकर संसद पहुंची थी।
Advertisement
कोराना काल में टूटी थी ये परंपरा
बजट दस्तावेजों को अंतिम रूप देने से पहले हलवा सेरेमनी की परंपरा है। आम बजट से संबंधित डॉक्यूमेंट्स के प्रिंटिंग की शुरुआत के रूप में इसे नॉर्थ ब्लॉक के अंदर फाइनेंस मिनिस्ट्री में मनाया जाता है। साल 2022 में कोरोना काल में आजाद भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि परंपरागत तौर पर मनाई जाने वाली हलवा सेरेमनी नहीं मनाई गई। इसकी जगह वित्त मंत्रालय के अधिकारियों को मिठाई के डिब्बे बांटे गए थे।
इस बार दर्ज होगा ये नया रिकॉर्ड
इस बार भी उनके नाम एक नया रिकॉर्ड दर्ज होने जा रहा है। दरअसल, निर्मला सीतारमण लगातार सातवीं बार बजट पेश करने वाली देश की पहली वित्त मंत्री बन जाएंगी। 23 जुलाई 2024 को निर्मला सीतारमण जैसे ही पूर्ण बजट पेश करेगी वो मोरारजी देसाई के रिकॉर्ड को तोड़ देंगी। मोरारजी देसाई ने 6 बार लगातार अंतरिम बजट पेश किया था। निर्मला सीतारमण 7वीं बार अंतरिम बजट पेश करने वाली पहली महिला वित्त मंत्री होंगी।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 22 July 2024 at 17:20 IST