अपडेटेड 20 March 2024 at 12:28 IST

Budaun Murder: बेटे को कहा पानी दे फिर...' बदायूं में डबल मर्डर की कहानी, बच्चे की मां की जुबानी

उत्तर प्रदेश का बदायूं दो मासूमों की हत्या से दहल उठा है। बच्चों की मां ने बताया कि आरोपी आर्थिक मदद लेने के बहाने घर आया और उसने बच्चों की हत्या कर दी।

Follow : Google News Icon  
Budaun double murder
Budaun double murder | Image: ANI

Budaun Double Murder: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिला मुख्यालय के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के बाबा कॉलोनी में मंगलवार देर शाम दो सगे भाइयों की बेहरमी से हत्या कर दी गई जबकि हमले में तीसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को दो युवकों ने अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस ने घटना के एक आरोपी को मुठभेड़ में मार गिराया है।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की बाबा कॉलोनी में मंगलवार देर शाम नाई की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति ने घर में घुसकर तीन सगे भाइयों आयुष, पीयूष और आहान उर्फ हनी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिसमें आयुष (12) और आहान उर्फ हनी (आठ) की मौत हो गयी जबकि पीयूष गंभीर रूप से घायल हो गया। मगर उसकी जान बच गई।

साजिद नाम के शख्स ने घटना को दिया अंजाम

घटना के को लेकर बदायूं डीएम मनोज कुमार ने बताया कि हमें सूचना मिली कि एक आदमी ने एक घर में घुसकर 11 और 6 साल के दो छोटे बच्चों की हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही हम मौके पर पहुंचे। हमें जानकारी मिली है कि नाई की दुकान चलाने वाला साजिद नाम का शख्स 8 बजे के करीब अपनी दुकान बंद कर सामने रहने वाले विनोद के घर पहुंचा।

छत पर ले जाकर बच्चों को मारा डाला

पुलिस के मुताबिक,जावेद और विनोद एक दूसरे को पहले से जानते थे। साजिद ने विनोद के घर जाकर उसकी पत्नी से चाय बनाने को कहा। इसी दौरान उसने विनोद के तीनो बच्चों को छत पर लिया गया और एक बच्चे को नीचे से एक गिलास पानी लाने को कहा। इस बीच जावेद ने धारदार हथियार से दोनों बच्चों की गला रेत कर हत्या कर दी। उसने तीसरे बच्चे पर भी हमला किया मगर वो भागने में कामयाब हुआ और उसकी जान बच गई।

Advertisement

मृतक बच्चों की मां ने बताया पूरी कहानी

घटना के संबंध में बच्चे की मां ने बताया कि साजिद नामक का युवक घर के अंदर आया। मेरे तीनों बच्चों को छत पर लेकर गया छोटे वाले बेटे को कहा एक ग्लास पानी लेकर आओ। उतनी देर में मेरे बड़े और छोटे दोनों बेटों को मार दिया। बीच वाला वाला बेटा जब पानी लेकर आया तो उस पर भी हमला किया मगर उसकी जान बच गई। हमें जब तक पता चला और वो हमारे ऊपर हमला करने भी दौड़ा हमने उसे छत पर ही बंद कर दिया पर वो भाग गया।

बच्चों की मां ने बताया कि आरोपी ने आर्थिक मदद मांगी थी। उसने कहा था कि पत्नी प्रेग्नेंट है और उसे अस्पताल लेकर जाना है 5 हजार रुपए दे दीजिए। संगीता ने अपने पति से फोन पर बात करने के बाद उसे पैसे भी दे दिए थे। बावजूद उसने इस दर्दनाक घटना को अंजाम दिया।

Advertisement

एक आरोपी मुठभेड़ में ढेर

साजिद ने घर के अंदर घटना को अंजाम दिया तो बाहर उसका भाई जावेद गाड़ी में इंतजार कर रहा था। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों फरार हो गए। मगर पुलिस ने मुठभेड़ में एक आरोपी साजिद को मार गिराया है। दूसरे की तालाश जारी है। घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है। इलाके में भारी संख्या पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।  

यह भी पढ़ें:  TMC नेता की दादगिरी, बीजेपी बोली- बंगाल में हाशिए पर लॉ एंड ऑर्डर

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 20 March 2024 at 09:47 IST