sb.scorecardresearch

अपडेटेड 15:08 IST, July 28th 2024

बसपा नेता आर्मस्ट्रांग की हत्या के मामले में तीन और लोग गिरफ्तार

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) नेता के. आर्मस्ट्रांग की हत्या के मामले में तीन और लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Follow: Google News Icon
  • share
arrested
arrested | Image: PTI/file

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) नेता के. आर्मस्ट्रांग की हत्या के मामले में तीन और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लोगों की पहचान एन. विजयकुमार (21), वी. मुकिलन (32) और एन. विगनेश (27) के रूप में हुई है। सभी आरोपियों को रविवार को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया जिसने उन्हें 15 दिन की हिरासत में भेज दिया।

इस मामले में अब तक 20 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने बताया कि मामले में एक मुख्य संदिग्ध के. थिरुवेंगदम 14 जुलाई को हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार बरामद करने के लिए पुलिस एक स्थान पर ले गयी थी, जहां पर उसने पुलिसकर्मियों पर कथित तौर पर हमला कर भागने का प्रयास किया था। पुलिस ने कहा था कि आत्मरक्षा में उसने उस पर गोली चलाई जिससे उसकी मौत हो गई थी।

5 जुलाई 2024 को हुई थी हत्या

बसपा की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष आर्मस्ट्रांग की एक गिरोह ने यहां पांच जुलाई को हत्या कर दी थी और इस हत्या के बाद व्यापक आक्रोश फैल गया था। अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) सहित विपक्षी दलों ने आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। अन्नाद्रमुक महासचिव ई. के. पलानीस्वामी ने आर्मस्ट्रांग की हत्या मामले की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) जांच की वकालत की थी। बसपा प्रमुख एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती समेत कई अन्य नेताओं ने भी इसी तरह की मांग की थी।

इसे भी पढ़ें- पोर्न देख बगल में सो रही सगी बहन का किया रेप, फिर मां के सामने की हत्या...हैवान भाई की खौफनाक करतूत

पब्लिश्ड 15:08 IST, July 28th 2024