अपडेटेड 14 February 2024 at 09:30 IST
Farmers Protest : प्रदर्शनकारी किसानों के साथ आईं BSP चीफ मायावती, बातचीत से रास्ता निकालने की अपील
बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने किसानों के प्रदर्शन पर बड़ा बयान दिया है। मायावती ने बातचीत के जरिए रास्ता निकालने की अपील की है।
- भारत
- 2 min read

Farmers Protest : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने किसानों के प्रदर्शन पर बड़ा बयान दिया है। बसपा चीफ मायावती पंजाब के किसानों के आंदोलन के समर्थन उतरी हैं। हालांकि मायावती ने बातचीत के जरिए रास्ता निकालने की अपील की है। मायावती ने कहा है कि सरकार को किसानों की मांगों को गंभीरता से लेना चाहिए।
पंजाब के किसान हरियाणा के जरिए दिल्ली में घुसने की कोशिश कर रहे हैं। मंगलवार को हरियाणा के अंबाला में शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस की बीच जबरदस्त भिड़ंत हुई। अभी मायावती ने कहा है कि आंदोलित किसानों पर सख्ती करने के बजाय केंद्र सरकार उनसे वार्ता करे।
किसानों की जो मांगें हैं, सरकार उन्हें गंभीरता से ले: मायावती
मायावती ने सोशल मीडिया साइट 'X' पर लिखा, 'अपने भारत को अन्न के मामले में आत्मनिर्भर बनाने वाले मेहनतकश किसानों की जो मांगें हैं, सरकार उन्हें गंभीरता से ले। उन पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करके उनका समय से समुचित समाधान करे, ताकि अन्नदाता किसानों को अपनी मांगों के समर्थन में बार-बार आंदोलन के लिए मजबूर न होना पड़े।'
बसपा सुप्रीमो ने आगे लिखा, 'दिल्ली चलो के वर्तमान अभियान के तहत आंदोलित किसानों पर सख्ती करने के बजाय केंद्र सरकार उनसे सही वार्ता करके उनके आंदोलन को समाप्त करने का प्रयास करे तो बेहतर, इनका शोषण करना भी ठीक नहीं।'
Advertisement
शंभू बॉर्डर पर डटे हैं प्रदर्शनकारी किसान
पंजाब के किसान मंगलवार को हरियाणा के अंबाला तक पहुंच गए थे। यहां पुलिस ने किसानों को रोकने की कोशिश की, लेकिन किसानों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। पुलिस की तरफ से लगाए गए बैरिकेड्स को किसानों ने तोड़ दिया। इसके बाद हालात बिगड़ने लगे थे। पुलिस को रोकने के लिए पुलिस को बल का प्रयोग करना पड़ा।
Advertisement
उग्र किसानों ने भी पुलिस पर पथराव किया। इस स्थिति में सुरक्षाकर्मियों की तरफ से आंसू गैस के गोले छोड़े गए। पुलिस की तरफ से फायरिंग किए जाने की भी खबरें आईं। पुलिस की सख्ती के बाद किसान आगे बढ़ नहीं सके। फिलहाल किसानों ने अंबाला के शंभू बॉर्डर पर डेरा डाल रखा है।
Published By : Amit Bajpayee
पब्लिश्ड 14 February 2024 at 09:03 IST