LIVE BLOG

BRICS Summit Live: PM मोदी ने भारत मंडपम में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का किया आगाज, कहा- अब UNSC में सुधार टाला नहीं जा सकता

राजधानी दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आगाज हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में अपने संबोधन से 18वें ब्रिक्स का औपचारिक रूप से उद्घाटन किया। इससे पहले ब्रिक्स के मंच पर रूस के राष्ट्रपति पुतिन और चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग का जोरादार स्वागत किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अब UNSC में सुधार टाला नहीं जा सकता।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
BRICS 2026 का आगाज
BRICS 2026 का आगाज | Image: Republic

BRICS Summit Live: राजधानी दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आगाज हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में अपने संबोधन से 18वें ब्रिक्स सम्मेलन का आगाज किया। इससे पहले ब्रिक्स के मंच पर रूस के राष्ट्रपति पुतिन और चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग का जोरादार स्वागत किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अब UNSC में सुधार टाला नहीं जा सकता।

भारत 2026 में चौथी बार ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है। भारत की अध्यक्षता की थीम 'Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability' है। इस सम्मेलन के दौरान नेता ब्रिक्स के बीच साझा प्राथमिकता पर सहयोग मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा होगी। साथ ही वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया जाएगा। 


दुनिया के दिग्गज नेता पीएम मोदी के साथ डिनर के लिए पहुंचे

ब्रिक्स के शानदार आगाज के बाद शनिवार रात 12 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और दुनिया के अन्य नेता भारत मंडपम में गाला डिनर के लिए पहुंचे।


PM द्वारा दिए गए डिनर में शामिल होने पहुंचे पुतिन

18वें ब्रिक्स का मुख्य कार्यक्रम भारत मंडपम में आज हुआ। दुनिया के दिग्गज नेताओं ने बैठक में चर्चा की और साझा घोषणा पर जारी कया गया। उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वैश्विक नेताओं और प्रतिनिधियों के लिए आयोजित गाला डिनर में शामिल होने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत मंडपम पहुंचे।


Advertisement

भारत मंडपम के बाहरी लॉन में संयुक्त रूप से वृक्षारोपण

नई दिल्ली के भारत मंडपम पर दुनिया की नजर टिकी हुई है, क्योंकि ब्रिक्स के मंच पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन, चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे नेता एकजुट हुए हैं। 18वें ब्रिक्स के शानदार आगाज के बाद BRICS नेताओं ने भारत मंडपम के बाहरी लॉन में संयुक्त रूप से वृक्षारोपण किया।


ब्रिक्स देशों के नेताओं ने एकसाथ फोटो खिंचवाई

भारत मंडपम में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में दुनिया के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा लगा। पीएम मोदी के संबोधन के बाद नई दिल्ली घोषणापत्र भी सर्वसम्मति से पास हो गया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिक्स देशों के नेताओं ने एक साथ फोटो खिंचवाए।


Advertisement

20 साल पूरे होने के मौके पर 2 डाक टिकट जारी

18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने BRICS के 20 साल पूरे होने के मौके पर 2 डाक टिकट जारी किए।


PM मोदी ने घोषणा को अपनाने का प्रस्ताव रखा

। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "किसी भी सदस्य ने कोई आपत्ति नहीं जताई है। नई दिल्ली घोषणा 2026 को सर्वसम्मति से अपनाया गया है।"


ग्लोबल साउथ को नियम बनाने वाले बनने की जरूरत- PM मोदी

BRICS समिट 2026 के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "तीसरी बात जो मैं रखना चाहता हूँ, वह नियम बनाने से जुड़ी है। भविष्य के वैश्विक नियम तय करने में समान भागीदारी सुनिश्चित करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। AI, साइबरस्पेस, बाहरी अंतरिक्ष, बायोटेक्नोलॉजी और अहम टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्र भविष्य के अवसरों के साथ भविष्य के नियम भी तय कर रहे हैं। हमें 'ग्लोबल साउथ' को 'नियम मानने वाले' (rule-taker) से 'नियम बनाने वाले' (rule-shaper) बनाने के प्रयास करने होंगे। BRICS के ज़रिए, हम ग्लोबल साउथ के देशों के युवा राजनयिकों और नीति-निर्माताओं को बातचीत के कौशल, व्यावहारिक प्रशिक्षण और कानूनी विशेषज्ञता प्रदान कर सकते हैं..."


सीफेरर इमरजेंसी सपोर्ट नेटवर्क बनाने की जरूरत

BRICS समिट 2026 के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "सीफेरर का वैश्विक व्यापार में बहुत बड़ा योगदान है, लेकिन मुश्किल समय में उन्हें सहारे की ज़रूरी होती है। मेरा प्रस्ताव है कि हम 'सीफेरर इमरजेंसी सपोर्ट नेटवर्क' बना सकते हैं। इससे मुश्किल हालात में अलर्ट, मेडिकल सहायता, परिवार को सूचना और लोगों को सुरक्षित निकालने जैसे कामों में सहयोग दिया जा सकता है"।


अब UNSC में सुधार टाला नहीं जा सकता- PM मोदी

नई दिल्ली के भारत मंडपम में ब्रिक्स के 18वें शिखर सम्मेलन का आगाज हो गया है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स समिट 2026 को संबोधित करते हुए कहा, "ब्रिक्स को मजबूत करते हुए हमें ग्लोबल रिफॉर्म की दिशा भी तय करनी होगी। ग्लोबल गवर्नेंस का वर्तमान ढांचा पिरामिड की तरह दिखाई देता है। इसके ऊपरी भाग में पावर और डिसीजन मेकिंग केंद्रित है और निचले भाग में वो देश हैं जो इन निर्णयों से प्रभावित तो होते हैं लेकिन उन्हें आकार नहीं दे पाते।


ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का हुआ आगाज

भारत मंडपम में सबसे पहले PM मोदी पहुंचे। उसके बाद चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी पहुंचे। प्रभानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों नेताओं का स्वागत किया। इसके साथ ही ब्रिक्स का औपचारिक रूप से आगाज हो गया है। अब दुनिया के दिग्गज नेताओं की बैठक शुरू हो गई है।


पीएम मोदी ने किया मौरो विएरा का स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने BRICS समिट 2026 के आयोजन स्थल 'भारत मंडपम' में ब्राजील के विदेश मंत्री मौरो विएरा का स्वागत किया।


पेजेश्कियान की बेटी ने ब्रिक्स बाजार का किया दौरा

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान की बेटी ज़हरा पेजेश्कियान और उनके पति हसन मजीदी ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी के साथ ब्रिक्स बाजार का दौरा किया। उन्होंने ब्रिक्स के सदस्य और सहयोगी देशों के पवेलियन देखे, जिनमें भारतीय पवेलियन भी शामिल था, और वहां कला, शिल्प और सांस्कृतिक विरासत की शानदार झलक देखी।


अबू धाबी के क्राउन प्रिंस पहुंचे भारत मंडपम

अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन ज़ायद अल नाहयान भारत मंडपम पहुंचे - जो BRICS समिट 2026 का कार्यक्रम स्थल है।


भारत मंडपम पहुंचे ब्राजील के विदेश मंत्री

ब्राजील के विदेश मंत्री मौरो विएरा भारत मंडपम पहुंचे, जो BRICS समिट 2026 का कार्यक्रम स्थल है।


भारत मंडपम पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत मंडपम पहुंच गए हैं। उनके साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर भी मौजूद है। 


इथियोपिया-मलेशिया संग द्विपक्षीय बैठक में क्या चर्चा हुई?

भारत सरकार के सोर्स के मुताबिक, आज प्रधानमंत्री मोदी की इथियोपिया और मलेशिया के साथ हुई द्विपक्षीय बैठकों ने इन देशों के साथ भारत के रिश्तों को एक नई दिशा दी है। दोनों देशों ने भारत के साथ मज़बूत रक्षा सहयोग की इच्छा जताई। इसमें संयुक्त रूप से कर्मियों की ट्रेनिंग और भारत से रक्षा उपकरणों की खरीद पर चर्चा हुई। दोनों देशों ने भारतीय उद्योग और निवेश का स्वागत किया। इथियोपिया ने खास तौर पर भारतीय माइनिंग कंपनियों का स्वागत किया। मलेशिया के साथ सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में मौकों पर भी चर्चा हुई।


दोपहर 2 बजे से ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का औपचारिक आगाज

नई दिल्ली के 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का औपचारिक आगाज दोपहर 2 बजे से होगा। इसके बाद 2.30 बजे पहले सत्र की शुरुआत होगी, जिसमें समावेशी वैश्विक शासन और बहुपक्षीय व्यवस्था को मजबूत करने पर चर्चा होगी। बैठकों के दौर के बाद शाम 4:25 बजे सभी लीडर्स 'भारत इनोवेट्स एग्जिबिशन' देखने हॉल में जाएंगे। इसके बाद शाम 5:05 बजे भारत मंडपम के बाहरी परिसर में ऑफिशियल फैमिली फोटोग्राफ ली जाएगी, जिसके तुरंत बाद शाम 5:10 बजे एक संयुक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इसके बाद शाम 5:45 बजे भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच एक महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक होगी। फिर रात 7:30 बजे प्रधानमंत्री की मेजबानी में भारत मंडपम के लेवल-3 पर एक गाला डिनर का आयोजन किया जाएगा


वियतनाम के विदेश मंत्री पहुंचे दिल्ली

वियतनाम के विदेश मंत्री ले होआई ट्रुंग BRICS समिट 2026 में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली पहुंचे।


PM मोदी ने वियतनाम के प्रधानमंत्री संग की बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स सम्मेलन 2026 के इतर वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हंग के साथ हैदराबाद भवन में द्विपक्षीय बैठक की।


अबू धाबी के क्राउन प्रिंस से मिले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स समिट 2026 के दौरान अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन ज़ायद अल नाहयान के साथ द्विपक्षीय बैठक की।


दिल्ली में लैंड हुआ शी जिनपिंग का विमान

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का विमान दिल्ली में लैंड हो गया है। वह ब्रिक्स सम्मेलन 2026 में शामिल होने के लिए भारत पहुंचे हैं। 


PM मोदी ने मलेशिया के प्रधानमंत्री के साथ की द्विपक्षीय मुलाकात

ब्रिक्स सम्मेलन 2026 के इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ हैदराबाद भवन में द्विपक्षीय बैठक की।


ब्रिक्स समिट में हिस्सा लेने के लिए उत्सुक- इंडोनेशिया की फ्रीलांस पत्रकार

भारत की BRICS अध्यक्षता पर इंडोनेशिया की फ्रीलांस पत्रकार मेगा मेई वाहिदावती ने कहा, 'यह एक बहुत ही शानदार इवेंट है, और सच कहूं तो यह बहुत रोमांचक भी है क्योंकि यह पहली बार है जब इंडोनेशिया BRICS के सदस्य के तौर पर इसमें हिस्सा ले रहा है। हम यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि हम यहां क्या हासिल कर सकते हैं। मुझे यह (प्रेस किट) कल ही मिली है, और यह बहुत दिलचस्प है। हमें एक बैग मिला है जिसमें कई भारतीय चीजें हैं। इससे पहले कि आप सोचें कि मैं हिंदी कैसे बोल सकती हूं, मैं असल में दो साल तक गुजरात में छात्रा रही हूं।'


PM मोदी ने इथियोपिया के प्रधानमंत्री के साथ की द्विपक्षीय बैठक

पीएम मोदी ने ब्रिक्स समिट 2026 से इतर इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबिय अहमद के साथ द्विपक्षीय बैठक की। 


शी जिनपिंग भारत के लिए रवाना

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग बिजिंस से भारत में आयोजित ब्रिक्स समिट में हिस्सा लेने के लिए रवाना हो गए हैं। यह करीब सात साल में उनकी पहली भारत की यात्रा है। 


PM मोदी-शी जिनपिंग संग द्विपक्षीय वार्ता

शाम 5:45 बजे भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच एक महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक होगी। फिर रात 7:30 बजे प्रधानमंत्री की मेजबानी में भारत मंडपम के लेवल-3 पर एक गाला डिनर का आयोजन किया जाएगा।


क्लोज डोर मीटिंग से शुरू होगी ब्रिक्स सदस्य देशों की बैठक

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के तहत दोपहर 2 बजे से नेता भारत मंडपम के लेवल-2 पर पहुंचना शुरू करेंगे। इसके बाद दोपहर 2:35 बजे से ब्रिक्स सदस्य देशों की एक बेहद अहम बंद कमरे में बैठक शुरू होगी। बैठकों के दौर के बाद शाम 4:25 बजे सभी लीडर्स 'भारत इनोवेट्स एग्जिबिशन' देखने हॉल में जाएंगे। इसके बाद शाम 5:05 बजे भारत मंडपम के बाहरी परिसर में ऑफिशियल फैमिली फोटोग्राफ ली जाएगी, जिसके तुरंत बाद शाम 5:10 बजे एक संयुक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
 


दोपहर तक दिल्ली पहुंचेंगे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन समेत सदस्य और साझेदार देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल होंगे। सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान समेत कई वैश्विक नेता पहले ही नई दिल्ली पहुंच चुके हैं। वहीं, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग आज दोपहर 12:35 बजे दिल्ली पहुंचेंगे। 
 


दिल्ली में दुनियाभर के कद्दावर नेताओं का जमावड़ा

भारत की मेजबानी में दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 का आयोजन किया गया है। इस 'महासम्मेलन' को लेकर देश की राजधानी में दुनियाभर के कद्दावर नेताओं और विदेशी मेहमानों का जमावड़ा लगा हुआ है। 

Published By:
 Priyanka Yadav

पब्लिश्ड