BRICS Live: ब्रिक्स समिट के दूसरे दिन का आगाज, BRICS लीडर्स को संबोधित कर बोले PM मोदी- कोई संकट एक क्षेत्र तक सीमित नहीं...
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन की शुरुआत हो चुकी है। ओपन सेशन के लिए प्रधानमंत्री मोदी समेत सभी विदेशी मेहमान भारत मंडपम पहुंचे। सभी राष्ट्राध्यक्षों के पहुंचते ही ग्रुप फोटो हुई। इसके बाद पीएम मोदी ने ब्रिक्स लीडर्स को संबोधित किया।
- भारत
- 4 min read

BRICS Summit Live: भारत की अध्यक्षता में 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन दिल्ली स्थित भारत मंडपम में हो रहा है। आज समिट का दूसरा और आखिरी दिन है। इसमें ब्रिक्स साझेदार और आमंत्रित देशों के राष्ट्राध्यक्षों की मौजूदगी में वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
इस समिट की थीम ‘Building Resilience and Innovation for Cooperation and Sustainability’ रखी गई है। यानी मजबूती, नई सोच, सहयोग और टिकाऊ विकास के जरिए आगे बढ़ने पर जोर है।
चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग
ब्रिक्स समिट 2026 में शामिल होने के बाद चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग दिल्ली से रवाना हुए।
हमने BRICS स्टार्टअप इनोवेशन फंड का प्रस्ताव रखा- PM
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'इनोवेशन (नवाचार) के अंतर्गत ब्रिक्स इनक्यूबेटर नेटवर्क हमारे स्टार्टअप्स, इनक्यूबेटर को आपस में जोड़ेगा। इनोवेटिव और स्केलेबल सॉल्यूशन्स को बढ़ावा देने के लिए हमने BRICS स्टार्टअप इनोवेशन फंड का प्रस्ताव रखा है। ब्रिक्स नेटवर्क ऑन डिजिटल एग्रीकल्चर, किसानों के लिए नई संभावनाएं तैयार करेगा। इसके माध्यम से AI, जियोस्पेशियल टेक्नोलॉजी और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर को किसानों की वास्तविक आवश्यकताओं के साथ जोड़ा जाएगा। टेक्नोलॉजी और क्रिटिकल मिनरल्स का वेपनाइजेसन हमारी साझा प्रगति में बाधा बन सकता है इसलिए हमने टेक्नोलॉजी को अपनाने में सबको साथ लेकर चलने पर बल दिया है।'
Advertisement
दुनिया में कोई भी संकट एक क्षेत्र तक सीमित नहीं- PM मोदी
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'भारत की अध्यक्षता में हमने सभी प्रयास 'सतर्कता, नवाचार, सहयोग, स्थिरता' इन चार स्तंभों पर क्रिएट किए हैं। मुझे खुशी है कि आप सभी के सहयोग और समर्थन से हम अपने साझा विजन को भिन्न-भिन्न सहयोग में बदल सके। आज विश्व में तनावों की संख्या लगातार बढ़ रही है और सामान्य मानवी के जीवन पर उसका बहुत ही नकारात्मक व व्यापक प्रभाव हो रहा है। महामारियां, जलवायु आपदा और सप्लाई चेन में रुकावट ने दिखाया है कि आज की आपस में जुड़ी दुनिया में कोई भी संकट एक क्षेत्र तक सीमित नहीं रहता। इसलिए हमने ब्रिक्स समूह में रेजिलिएंस बढ़ाने पर विशेष बल दिया है। चुनौतियों को तुरंत पहचानना, उनके लिए तैयार होना और तुरंत कार्रवाई करना भी उतना ही आवश्यक है। इसी सोच के साथ इंफेक्शियस डिसीज के प्रिवेंशन (संक्रामक बीमारियों की रोकथाम) और रिस्पॉन्स के लिए ब्रिक्स इंटीग्रेटेड अर्ली वॉर्निंग सिस्टम पर सहमति बनी है। डिजास्टर मैनेजमेंट के लिए अर्ली वॉर्निंग डेटा इंटिग्रिशन गाइडलाइन तैयार की गई है। ब्रिक्स लॉजिस्टिक्स सप्लाई चेन का ऑपरेशन फ्रेमवर्क हमारी सप्लाई चेन को अधिक रिलायबल और रेजिलियंट बनाने में सहायक होगा।'
PM मोदी ने विश्व नेताओं के साथ खिंचवाई फैमिली फोटो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स समिट के दूसरे दिन भारत मंडपम में दुनिया भर के नेताओं के साथ 'फ़ैमिली फोटो' के लिए पोज दिया।
Advertisement
पीएम मोदी ने किया नेताओं का स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाइजीरिया के उपराष्ट्रपति काशिम शेट्टिमा, फिलीपींस के राष्ट्रपति, फर्डिनेंड आर. मार्कोस, वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हुंग, युगांडा की उपराष्ट्रपति जेसिका अलुपो, मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम, संयुक्त राष्ट्र महासचिव (UNSG) एंटोनियो गुटेरेस, सऊदी अरब के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान अल सऊद, नाइजीरिया के उपराष्ट्रपति काशिम शेट्टिमा समेत अन्य नेताओं का स्वागत किया।
भारत मंडपम पहुंचे PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18वें ब्रिक्स समिट 2026 के दूसरे दिन भारत मंडपम पहुंचे।
ओपन सेशन में आउटरीच देशों के नेता होंगे शामिल
रविवार को सुबह 10 बजे से साझेदार देशों और आमंत्रित देशों के राष्ट्राध्यक्षों का दिल्ली स्थित भारत मंडपम के लेवल 2 पर जुटने का सिलसिला शुरू हो गया है। सुबह 10.35 बजे फैमिली फोटो होगी। फिर 10.50 बजे से ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का ओपन सेशन होगा। वहीं सुबह 10:50 बजे ब्रिक्स का ओपन सेशन शुरू होगा, जिसमें सदस्य देशों के साथ-साथ आमंत्रित पार्टनर और आउटरीच देशों के नेता भी हिस्सा लेंगे।