BRICS DINNER: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन डिनर में विदेशी मेहमानों को क्या-क्या परोसा गया? जो राष्ट्रपति पुतिन को खूब भाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में ब्रिक्स नेताओं और प्रतिनिधियों के लिए एक विशेष रात्रिभोज की मेजबानी की। इस दौरान भारत के पारंपरिक शाकाहारी व्यंजनों के साथ 'नवरस' नामक सांस्कृतिक प्रस्तुति का आयोजन किया गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
BRICS DINNER: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन डिनर में विदेशी मेहमानों को क्या-क्या परोसा गया? जो राष्ट्रपति पुतिन को खूब भाया
BRICS DINNER: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन डिनर में विदेशी मेहमानों को क्या-क्या परोसा गया? जो राष्ट्रपति पुतिन को खूब भाया | Image: ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में ब्रिक्स नेताओं और मेहमानों के लिए एक भव्य शाकाहारी रात्रिभोज का आयोजन किया। जिसमें रूसी राष्ट्रपति पुतिन को भारत का जायका बेहद पसंद आया।

सांस्कृतिक प्रस्तुति और नेताओं की उपस्थिति

इस विशेष रात्रिभोज के दौरान ‘नवरस : द यूनिवर्स ऑफ शेयर्ड इमोशन्स’ नामक सांस्कृतिक प्रस्तुति का आयोजन किया गया। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सहित ब्रिक्स देशों के कई प्रमुख नेताओं ने इस डिनर में हिस्सा लिया और भारतीय पाककला का आनंद लिया। हालांकि, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अबू धाबी के युवराज शेख खालिद बिन मोहम्मद इस आयोजन में शामिल नहीं हो सके। सूत्रों के मुताबिक, शी जिनपिंग विश्राम के लिए अपने होटल चले गए थे।

स्टार्टर में खंडवी और खुंब गलौटी

मेहमानों के लिए स्टार्टर में खास तौर पर 'खंडवी मिलेफॉय' (केसर आम, माइक्रोग्रीन्स और योगर्ट ड्रेसिंग के साथ स्टीम्ड खंडवी) और 'खुंब गलौटी' (तवे पर हल्के ग्रिल किए गए मशरूम कबाब, मिंट पर्ल्स और शीरमल ब्रेड) परोसी गई।

मेन कोर्स में शाही भारतीय जायका

मुख्य भोजन में पनीर लबाबदार, हिमालयी गुच्छी मशरूम और शतावरी से बना 'गुच्छी मार्मिक', कैरट बीन पोरियाल, दक्षिणी भारतीय सूप 'ढक्काली बेले सारू', मिवेट पुलाव, बीटरूट रायता और विभिन्न प्रकार की रोटियां शामिल थीं।

Advertisement

डेजर्ट जलेबी और फ्रूट क्रीम

भोजन के अंत में पुरानी दिल्ली के प्रसिद्ध स्वाद से प्रेरित 'ओल्ड दिल्ली फ्रूट क्रीम विद जलेबी' मौसमी फल, व्हिप्ड क्रीम और कुरकुरी जलेबी तथा शहतूत फिरनी परोसी गई।

ये भी पढ़ें - ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में PM मोदी और राष्ट्रपति जिनपिंग की मुलाकात पर चीनी मीडिया ने क्या कहा?
 

Advertisement
Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड