BRICS 2026: राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का भारत दौरा कन्फर्म, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में इस दिन होगी PM मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता

मॉस्को से एक वुर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए रूसी राष्ट्रपति के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि कुछ ही दिनों में राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा शुरू होगी। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि आप जानते हैं कि दोनों दिग्गज नेता एक दूसरे के बहुत क्लोज हैं और हमेशा संपर्क में रहते हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
राष्ट्रपति पुतिन का भारत दौरा कन्फर्म
राष्ट्रपति पुतिन का भारत दौरा कन्फर्म | Image: ANI

BRICS 2026: नई दिल्ली में 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष शिरकत रहे हैं। इसमें रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भी आने की संभावना थी। अब राष्ट्रपति पुतिन का नई दिल्ली दौरा कन्फर्म हो गया है। राष्ट्रपति के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि कुछ दिनों में राष्ट्रपति पुतिन भारत की यात्रा शुरू करेंगे। ब्रिक्स के आगाज से पहले 11 सितंबर यानी शुक्रवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी।

चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग भी हो सकते हैं शामिल

भारत में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर है। नई दिल्ली के भारत मंडपम में 18वें BRICS लीडर्स समिट की भारत अध्यक्षता कर रहा है। इस समिट में कई देशों के दिग्गज नेता शामिल होंगे। इसमें चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग के भी आने की संभावना है। बता दें कि हाल ही में 26वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में हुआ था। इसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूसी राष्ट्पति पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात हुई थी। 

राष्ट्रपति पुतिन के प्रवक्ता ने क्या कहा?

मॉस्को से एक वुर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि कुछ ही दिनों में राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा शुरू होगी। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि आप जानते हैं कि दोनों दिग्गज नेता एक दूसरे के बहुत क्लोज हैं और हमेशा संपर्क में रहते हैं। दिमित्री ने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन की यात्रा दोनों देशों के लिए द्विपक्षीय संबंधों के मुद्दों पर चर्चा के लिए सुनहरा अवसर है। 

उन्होंने शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए भारत की सफलता की कामना की। उन्होंने कहा कि हमें पूरा भरोसा है कि शिखर सम्मेलन सफल होगा।उन्होंने कहा कि ब्रिक्स देशों के साथ होने वाले सभी भुगतानों और लेनदेन का 90 फीसदी राष्ट्रीय मुद्राओं में करने का लक्ष्य हासिल किया है जो बहुत अहम है।

Advertisement

BRICS क्या है, कौन-कौन देश शामिल?

ब्रिक्स दुनिया के प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाओं और विकासशील देशों का एक समूह है। ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथोपिया, ईरान, सऊदी अरब, यूएई और इंडोनेशिया इसके 11 पूर्ण सदस्य हैं। ब्रिक्स के 11 पूर्ण सदस्यों के अलावा 10 पार्टनर देश हैं। इनमें बेलारूस, बोलीविया, क्यूबा, कजाखस्तान, मलेशिया, नाइजीरिया, थाइलैंड, युगांडा, उजबेकिस्तान और वियतनाम शामिल है। ब्रिक्स सम्मेलन में दुनिया के कौन-कौन से नेता शामिल होंगे, इसे लेकर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उचित समय पर पूरी जानकारी आपको दी जाएगी।

कौन कौन प्रमुख नेता होंगे शामिल?

राष्ट्रपति पुतिन का दौरा कन्फर्म हो गया है जबकि चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग के आने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के सिरिल रामफोसा, मिस्र के अबदेल फतह अल सीसी, इंडोनेशिया के प्रबोवो सुबियांतो, ईरान के मसूद पेजेशकियान, इथोपिया के आबी अहमद, बेलारूस के अलेक्जेंडर लुकाशेंको, कजाखस्तान के कासिम जोमार्त तोकायेव, मलेशिया के अनवर इब्राहिम और थाइलैंड के अनुतिन चर्नविराकुल आदि के समिट में शिरकत करने की संभावना है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: BRICS Summit 2026: दिल्ली में BRICS समिट की रिहर्सल शुरू, 35 से ज्यादा रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड