BREAKING: पूरे उत्तर भारत में ठंड का थर्ड डिग्री टॉर्चर, नोएडा-लखनऊ के बाद अब इस शहर में स्कूल बंद का ऐलान
दिल्ली-NCR समेत उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और बिहार-झारखंड भी ठंड की चपेट में हैं। वहीं ठंड के चलते कई जगह बच्चों के स्कूल की छुट्टी कर दी गई है।
- भारत
- 3 min read

North India Cold : उत्तर भारत में शीतलहर और घने कोहरे ने जनजीवन ठप कर दिया है। दिल्ली-NCR समेत उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और बिहार-झारखंड भी ठंड की चपेट में हैं। कुछ दिन पहले कई इलाकों में दृश्यता शून्य दर्ज की गई। वहीं ठंड के चलते कई जगह बच्चों के स्कूल की छुट्टी कर दी गई है। जहां नोएडा और लखनऊ में कुछ दिन पहले ही छुट्टी घोषित कर दी गई थी अब कानपुर से भी बच्चों के स्कूल की छुट्टी की खबर मिली है। कानपुर में क्लास 8 तक के स्कूलों में 11 जनवरी तक छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है। डीएम के आदेशानुसार क्लास 9 से 12 तक की पढ़ाई ऑनलाइन होगी। इसके अलावा नोएडा और लखनऊ में भी पहले ही स्कूल बंद करने के आदेश जारी हो चुके हैं।
पूरा उत्तर भारत शीतलहर का प्रकोप झेल रहा है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कड़ाके की ठंड के देखते हुए जिला प्रशासन से 8वीं तक के स्कूल बंद करने के आदेश जारी किए हैं। लखनऊ जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, ठंड के चलते लखनऊ में 8वीं तक के स्कूलों में 11 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है। इस दौरान सभी स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी। वहीं, 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं ऑनलाइन होंगी, जो सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेंगी।
कड़ाके की ठंड से कांपी दिल्ली-NCR
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नए साल का तीसरा दिन भी काफी ठंड रहने वाला है। पहाड़ों में बर्फबारी के चलते दिल्ली में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। आईएमडी के अनुसार, आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर का मौसम पूरी तरह से बदल जाएगा, इतना ही नहीं अब दिल्लीवालों को घना कोहरा भी परेशान करने लगा है।
पहाड़ों में बर्फबारी
हिमाचल प्रदेश, कश्मीर, उत्तराखंड और लद्दाख जैसे पहाड़ी इलाकों में जमकर बर्फबारी हो रही है। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से लोगों के हाथ-पांव तक जम जा रहे हैं। वहीं, आईएमडी का मानना है कि आने वाले कुछ दिनों में यहां जमकर बर्फबारी होने के साथ-साथ छिटपुट बारिश भी हो सकती है। ऐसे में यहां रहने वाले लोगों को अधिक साधान रहने की जरूर है। जहां पहाड़ों में रहने वाले लोगों के लिए बर्फबारी आफत बनी हुई है वहीं सैलानियों के लिए बर्फ की सफेद चादर उत्साह का केंद्र बनी हुई है। लिहाजा पर्यटक इन दिनों भारी संख्या में पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। हालांकि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ गई है।
Advertisement
शीतलहर-घने कोहरे का कहर
आईएमडी ने पूरे उत्तर भारत को लेकर शीतलहर, बारिश और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़, पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ और जम्मू कश्मीर में गंभीर शीतलहर के कारण ठंड में भारी इजाफा हो सकता है। वहीं, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड और मेघालय समेत पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में पाला गिरने की संभावना है। जिससे लोगों को कंपकंपी छूट सकती है। इसके अलावा उत्तराखं जैसे राज्य में हल्की बारिश के साथ-साथ बर्फबारी होने की भी संभावना है।