Breaking: दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल आने के बाद खाली कराया गया परिसर, चप्पे-चप्पे की जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली के कई प्रमुख स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिससे हड़कंप मच गया है। खतरे को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी प्रभावित स्कूलों को खाली करा लिया है और बच्चों को सुरक्षित घर भेज दिया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Breaking: दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल आने के बाद खाली कराया गया परिसर, चप्पे-चप्पे की जांच में जुटी पुलिस
Breaking: दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल आने के बाद खाली कराया गया परिसर, चप्पे-चप्पे की जांच में जुटी पुलिस | Image: Meta AI

राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां शहर के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी सुबह एक अज्ञात ईमेल के जरिए भेजी गई। मामला सामने आते ही स्कूल प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तुरंत प्रभाव से संबंधित स्कूलों के परिसरों को खाली करा लिया गया है।

ईमेल मिलते ही पुलिस हुए सक्रिय 

सुबह जैसे ही स्कूल प्रबंधन ने धमकी भरा ईमेल देखा, उन्होंने तुरंत स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सक्रिय हो गए हैं। इसके साथ ही अभिभावकों को तुरंत सूचित कर पैनिक न होने और बच्चों को सुरक्षित घर ले जाने की सलाह दी गई।

चप्पे-चप्पे की जांच में जुटी पुलिस और साइबर टीम

सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीमें मौके पर पहुंच गईं। प्राथमिक स्तर पर पुलिस इसे किसी की शरारत मानकर भी जांच कर रही है, हालांकि सुरक्षा में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही। दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ईमेल भेजने वाले के आईपी एड्रेस को ट्रैक करने में जुटी है ताकि आरोपी तक जल्द पहुंचा जा सके।
 

(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)

Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड