हैदराबाद-बेंगलुरु बस हादसा: लग्जरी बस में आग लगने से 25 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत, कई लोगों ने कूदकर बचाई जान, राख हुई बस

हैदराबाद-बेंगलुरु बस हादसा: लग्जरी बस में आग लगने से 15 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत, 12 लोगों ने कूदकर बचाई जान, राख हुई बस

Follow : Google News Icon  

Hyderabad-Bangalore Bus Accident: हैदराबाद-बेंगलुरु बस हादसे को लेकर दुखद जानकारी सामने आई है। बस में बैठ 25 यात्रियों की झुलसकर मौत हो गई। वहीं कई यात्रियों ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। उनमें से कई लोग गंभीर रूप से घायल है। 

आंध्र प्रदेश में कर्नूल में बाइक से टक्कर के बाद प्राइवेट लग्जरी बस में भीषण आग लग गई है। बस हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही थी कि हादसे का शिकार हो गई। हादसे में 25 लोगों की मौत की खबर है। बस कावेरी ट्रैवल्स की बताई जा रही है। फायर ब्रिगेड की टीमें और पुलिस मौके पर अभी भी मौजूद है। 

मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने जताया दुख

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई है। उन्होंने प्रशासन को घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता और राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।

डरावनी तस्वीरें आईं सामने

PC : Republic
Image
PC : Republic

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  ने जताया दुख

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी पोस्ट पर घटना पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा कि, 'आंध्र प्रदेश के कुरनूल में हुई एक दुखद बस आग दुर्घटना में हुई जान-माल की हानि अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।'

Advertisement

25 जिंदा जले, शवों की नहीं हो रही पहचान  

NH-44 पर जाते समय बस और बाइक में टक्कर हुई। टकराने के बाद बाइक बस के नीचे घुस गई और फ्यूल टैंक से टकरा गई। इससे बस में तुरं आग लग गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बस में करीब 40 यात्री सवार थे। इनमें से लगभग 25 जिंदा जल गए। पुलिस ने बताया कि कई शव पूरी तरह जल चुके हैं, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है।
 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Thamma vs Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 3: किसका चला सिक्का, कौन हुआ ढेर?
 

(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड