मणिपुर मुख्यमंत्री पद से एन बीरेन सिंह का इस्तीफा, अमित शाह से आज ही की थी मुलाकात
BIG BREAKING: मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इम्फाल के राजभवन में राज्यपाल अजय कुमार भल्ला को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा पत
- भारत
- 2 min read

BIG BREAKING: मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह (N Biren Singh) ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इम्फाल के राजभवन में राज्यपाल अजय कुमार भल्ला को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा पत्र सौंप दिया है। इस दौरान उनके साथ बीजेपी सांसद संबित पात्रा और मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। राज्यपाल ने एन बीरेन सिंह का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
एन बीरेन सिंह (N Biren Singh) ने आज सुबह ही दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) से मुलाकात की थी और शाम होते-होते मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।
जातीय हिंसा के बाद दवाब में थे एन बीरेन सिंह
मई 2023 में मणिपुर में जातीय हिंसा भड़कने के बाद से 250 से अधिक लोगों की मौत हो गई और हजारों लोग बेघर हो गए। हिंसा के बाद से ही एन बीरेन सिंह दवाब में थे। तमाम कोशिशों के बावजूद राज्य अब तक पटरी पर नहीं लौट पाया है। पार्टी के भीतर और बाहर उनको हटाने की मांग लगातार उठ रही थी, तमाम विरोध के बावजूद वो सीएम पद पर बने रहे लेकिन गृहमंत्री अमित शाह के मुलाकात के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया।
Advertisement
जातीय हिंसा से प्रभावित मणिपुर में शांति बहाली की कोशिश
मई 2023 में मणिपुर में जातीय हिंसा भड़कने के बाद से 250 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। डीजीएआर महिला एवं पुरुष पोलो चैंपियनशिप 2025 के समापन समारोह को संबोधित करते हुये सिंह ने विभिन्न टूर्नामेंट आयोजित करने के लिए सेना एवं असम राइफल्स की सराहना की। उन्होंने कहा कि ये मणिपुर में पोलो को बढ़ावा देने तथा घोड़ों की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। सिंह ने यह भी कहा कि सरकार ने मणिपुर में घोड़ों की सुरक्षा के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं और दोहराया कि आधुनिक पोलो की उत्पत्ति इसी राज्य से हुई है।
Advertisement
उन्होंने कहा, ‘‘लम्फेलपट में करीब 30 एकड़ का चारागाह आवंटित किया गया है। इंफाल पूर्वी जिले के पंगेई में एक चारागाह और अन्य चारागाह भी विकसित किए गए हैं।’’