BREAKING: मुबई के साकीनाका में दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से असलम की मौत; नहीं बचा पाए BMC और फायर ब्रिगेड
मुंबई में साकीनाका के खैरानी रोड पर एक मैनहोल खुला हुआ था, 60 साल के असलम इसाक शेख गलती से उसमें गिर गए। BMC और फायर ब्रिगेड मौके पर रेस्क्यू करने भी पहुंचे लेकिन असलन को नहीं बचाया जा सका। जानें क्या है घटना? पढ़ें पूरी खबर
- भारत
- 3 min read

Mumbai Manhole Accident: मुंबई में साकीनाका के खैरानी रोड पर एक दर्दनाक हादसा हो गया, पानी की निकासी वाली ग्रिल की मरम्मत का काम चल रहा था, इसी दौरान यादव नगर के निवासी असलम इसाक खेल पैदल चलते हुए गलती से खुले मैनहोल में गिर गए।
शव निकलाने की कोशिश जारी
BMC ने बताया कि उनका शव मिल गया है और उसे बाहर निकालने की कोशिशें जारी हैं। वहीं, पुलिस के मुताबिक, आज सुबह काम के दौरान असलम शेख सड़क पार कर रहे थे। ग्रिल की मरम्मत चल रही थी, जिसके कारण मैनहोल खुला छोड़ दिया गया था। इसी मैनहोल में असलम गलती से गिर गए, हालांकि तुरंत फायर ब्रिगेड और BMC की टीम को बुलाया गया, लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका, फिलहाल शव को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।
मुंबई में खुले मैनहोल बड़ी समस्या
मुंबई में बारिश के मौसम में खुली नालियां और मैनहोल की समस्या पुरानी है। कई बार पैदल यात्री और दोपहिया वाहन चालक ऐसे हादसों का शिकार होते हैं। BMC ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। मृतक असलम इसाक शेख की उम्र करीब 60 साल बताई जा रही है। जो साकीनाका में यादव नगर के निवासी थे।
शुरुआत में हादसे का कारण खुला मैनहोल माना जा रहा है, खैरानी रोड पर पानी निकासी ग्रिल मरम्मत के दौरान मैनहोल को खुला छोड़ दिया गया था। फायर ब्रिगेड और BMC की टीम मौके पर मौजूद है।
Advertisement
स्थानीय लोगों में आक्रोश, सख्त कार्रवाई की मांग
मुंबई जैसे बड़े शहर में नागरिक सुरक्षा सबसे बड़ी चुनौती है। हर साल ऐसे हादसे होते हैं, फिर भी जिम्मेदार विभाग सावधानी नहीं बरतते। BMC और नगर निगम को काम के दौरान मैनहोल को सही तरीके से बंद रखा जाना चाहिए और वहां चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं।
पुलिस और BMC की टीम शव को निकालने में जुटी हुई है। परिवार को सूचना दे दी गई है। इस घटना से स्थानीय लोग काफी आक्रोशित हैं और उन्होंने सुरक्षित सड़कों की मांग की है। मांग है कि मुंबई पुलिस और BMC को इस मामले में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों। लेकिन फिर भी बारिश के वक्त शहरवासियों को भी सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। खासकर निर्माण या मरम्मत वाले इलाकों में ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए। ये हादसा याद दिलाता है कि छोटी-छोटी लापरवाही कई बार जानलेवा साबित हो सकती है।