BREAKING: मुंबई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, Email मिलने के बाद जारी किया गया हाई अलर्ट; तलाशी अभियान शुरू

मुंबई जैसे बड़े एयरपोर्ट को बस से उड़ाने की धमकी मिली है, ईमेल मिलने के बाद हड़कंप मच गया, जिसके बाद तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया और तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है, पूरी खबर पढ़ें

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Mumbai Airport
मुंबई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी | Image: ANI

Mumbai Airport Bomb Threat: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ईमेल मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद तुरंत पुलिस और एयरपोर्ट अथॉरिटी ने हाई अलर्ट जारी किया। साथ ही मौके पर बम निरोधक दस्ते (BOMB Squad) और सुरक्षा टीमों को तलाशी के लिए भेजा।

अभी तक शुरुआती जांच में ये सिर्फ एक फर्जी धमकी (hoax) बताई जा रही है। लेकिन फिर भी सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एयरपोर्ट के सभी टर्मिनलों में कड़ा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। बतादें यात्री सुविधा बनाए रखते हुए उड़ानें सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं।

धमकी भरे मेल की ट्रेसिंग शुरू

इसरे अलावा, पुलिस ने ईमेल की आईपी ट्रेसिंग भी शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में छानबीन शुरू कर दी है। बतादें ऐसे मामलों में तुरंत SOP के तहत कार्रवाई की जाती है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने यात्रियों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

लखनऊ एयरपोर्ट पर बम लिखा टिश्यू मिला

वहीं, कल 13 जून को चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया था। जहां, दिल्ली जाने वाली इंडिगो फ्लाइट (6E-2111) टेकऑफ करने ही वाली थी कि टॉयलेट में एक टिश्यू पेपर मिला, जिस पर ‘बॉम्ब’ लिखा था। पायलट ने तुरंत ATC को सूचना दी और फ्लाइट रोक दी गई। सभी 184 यात्रियों को उतारकर 3 घंटे तक पूरी फ्लाइट और सामान की सघन जांच की गई। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड ने चेकिंग की, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। जांच के बाद फ्लाइट शाम 4 बजकर 28 मिनट पर रवाना हो गई। सुरक्षा एजेंसियां फिलहाल इस मामले की जांच भी कर रही है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: हां एक लड़की को डेट किया लेकिन... '370 की बिरयानी' वाले हिमांशु की सफाई

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड