Breaking: भोपाल ISBT में कई बसों में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

रविवार शाम भोपाल स्थित ISBT बस स्टैंड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वहां खड़ी वर्मा ट्रेवल्स की 3 से 4 बसों में अचानक भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित अंतर्राष्ट्रीय बस अड्डे (ISBT) पर अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। यहां खड़ी 'वर्मा ट्रेवल्स' समेत अन्य ट्रेवल्स की लगभग 8 बसें जलकर खाक हो गईं।

धू-धू कर जलीं बसें, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की कई गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं। राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की जी-तोड़ कोशिशों में जुटे हुए हैं। प्रशासनिक टीम ने सतर्कता बरतते हुए आसपास के इलाके को तुरंत खाली करा लिया है और सुरक्षा घेरा बना दिया है, ताकि किसी भी बड़े खतरे को टाला जा सके। फिलहाल, आग लगने के प्राथमिक कारणों का पता नहीं चल पाया है और न ही किसी जनहानि की पुष्टि हुई है। पुलिस और प्रशासन द्वारा स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)

Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड