Breaking: मध्य प्रदेश बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रभात झा का निधन, मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मध्य प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा का निधन हो गया है।

Follow : Google News Icon  
Prabhat Jha passes away
प्रभात झा का निधन | Image: @vdsharmabjp

Prabhat Jha Passes Away: बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मध्य प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा का निधन हो गया है। उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली।

मिली जानकारी के मुताबिक, प्रभात झा ने आज यानी कि 26 जुलाई की सुबह करीब 5 बजे आखिरी सांस ली। 67 साल के प्रभात झा लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज मेदांता अस्पताल में कराया जा रहा था।

न्यूरोलॉजिकल समस्याओं से जूझ रहे थे झा

खबरें हैं कि प्रभात झा को पहले भोपाल के हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। हालांकि तबीयत में सुधार नहीं होने पर उन्हें एयर एंबुलेंस के जरिये जून के आखिर में मेंदाता अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीजेपी नेताओं के अनुसार, प्रभात झा न्यूरोलॉजिकल समस्याओं से जूझ रहे थे।

प्रभात झा के निधन पर वीडी शर्मा ने जताया शोक 

मध्य प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रभात झा के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा-  'भाजपा वरिष्ठ नेता, बीजेपी एमपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री प्रभात झा जी के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस भीषण वज्रपात को सहने की शक्ति दें।'

Advertisement

भाजपा वरिष्ठ नेता, @BJP4MP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री प्रभात झा जी के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस भीषण वज्रपात को सहने की शक्ति दें।
ॐ शांति! pic.twitter.com/d5BSkjNar9

— VD Sharma (@vdsharmabjp) July 26, 2024

पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार

बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रभात झा मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे। उनका पार्थिव शरीर विशेष विमान से पैतृक गांव सीतामढ़ी ले जाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार होगा।

MP के बड़े नेता के तौर पर रही झा की छवि

बता दें कि बिहार से होने के बावजूद प्रभात झा एपमी के बड़े नेता के तौर पर जाने जाते थे। पार्टी की ओर से प्रभात झा दो बार राज्यसभा सांसद बनाए गए। वो दिल्ली, पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी भी रहे। उन्होंने बीजेपी के कई अहम पदों की कमान भी संभालीं। प्रभात झा को बीजेपी के उन नेताओं में गिना जाता था, जिनकी बौद्धिक जगत में साख रही है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'भारतीय सेना की त्याग की भावना पर गर्व...', CM योगी ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया नमन

Published By :
Dalchand Kumar
पब्लिश्ड