BREAKING: भाजपा नेता के घर ग्रेनेड हमले के मामले से जुड़ी बड़ी खबर, गृह मंत्रालय ने NIA को सौंपी जांच

पंजाब में बीजेपी नेता के घर हाल ही में हुए ग्रेनेड हमले के मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। इसकी जांच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने NIA को सौंप दी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Attack on BJP Leader Manoranjan Kalia House
Attack on BJP Leader Manoranjan Kalia House | Image: X- ANI

पंजाब में बीजेपी नेता के घर हाल ही में हुए ग्रेनेड हमले के मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार, इसकी जांच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने NIA को सौंप दी है। अब गैंगस्टरों द्वारा किए गए हमले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी करेगी।

ताजा जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) कल, 17 अप्रैल को इस की अलग एफआईआर दर्ज करेगी। इससे पहले पुलिस ने बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया के घर ग्रेनेड फेंकने वाले मुख्य आरोपी सईदुल अमीन को दिल्ली से धर दबोचा था। पंजाब और दिल्ली पुलिस ने संयुक्त अभियान में आरोपी को गिरफ्तार किया था।

7 दिन की रिमांड पर है आरोपी

आरोपी सईदुल अमीन यूपी के अमरोहा का रहने वाला है। जालंधर में भाजपा नेता के घर ग्रेनेड फेंकने के बाद से वह दिल्ली में छिपा फिर रहा था। इसके बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आरोपी की धर पकड़ के लिए इस अभियान में पंजाब पुलिस की मदद की। इसके बाद आरोपी को 7 दिन की रिमांड पर पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। अब आरोपी सईदुल अमीन को 20 अप्रैल को रिमांड खत्म होने के बाद अदालत में पेश किया जाएगा।

सईदुल अमीन ने फेंका था ग्रेनेड

पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया था कि आरोपी सईदुल अमीन 19 साल का है जो वेल्डिंग का काम करता है। अमीन सोशल मीडिया के जरिये आरोपियों से जुड़ा था। पैसों का लालच देकर इसे ग्रेनेड फेंकने का टास्क दिया गया था। इसके बाद उसने खुद बीजेपी नेता के घर ग्रेनेड फेंका।

Advertisement

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि 7 अप्रैल को कुछ लोगों ने बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड फेंका था। इस हमले से घर के शीशे टूट गए और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे। जानकारी के अनुसार, ग्रेनेड से हुए हमले के वक्त पूर्व मंत्री अपने घर में सो रहे थे। हालांकि, गनीमत रही कि इस विस्फोट में कोई घायल नहीं हुआ। धमाके के बाद अब इसकी जिम्मेदारी ISI आतंकी हैप्पी पासिया ने ली। आतंकी हैप्पी पासिया खालिस्तानी आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल का कमांडर है। इतना ही नहीं, वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI का भरोसेमंद मोहरा बन चुका है। इस समय, NIA इस हमले की जांच कर रही है और संबंधित आतंकवादी मॉड्यूल के नेटवर्क को उजागर करने के प्रयास में है।

यह भी पढे़ं: जालंधर में BJP नेता के घर हुए ग्रेनेड अटैक में ISI का हाथ, खूंखार आतंकी हैप्‍पी पासिया ने ली जिम्‍मेदारी; जानिए क्राइम कुंडली

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड