पहलगाम हमले में हुई एक और गिरफ्तारी, पुलिस ने आतंकियों की मदद करने वाले आरोपी मोहम्मद यूसुफ को किया अरेस्ट

Pahalgam Terror Attack : पहलगाम आतंकी हमले में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आतंकवादियों की मदद करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Another arrest made in Pahalgam attack
पहलगाम आतंकी हमले में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मोहम्मद यूसुफ को किया गिरफ्तार | Image: ANI

Pahalgam Terror Attack: 22 अप्रैल, 2025 को जम्मू-कश्मीर में पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले के करीब 5 महीने बाद बड़ी सफलता मिली है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पहलगाम आतंकी हमले में आतंकवादियों की मदद करने के आरोप में मोहम्मद यूसुफ को गिरफ्तार किया है, जिसने आतंकवादियों को रसद सहायता पहुंचाई थी।

इस आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोग मारे गए थे। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मोहम्मद यूसुफ को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले से गिरफ्तार किया है। मोहम्मद यूसुफ लश्कर-ए-तैयबा (टीआरएफ) का एक अहम ऑपरेटिव था, जिसने दाचीगाम जंगल में ऑपरेशन महादेव के दौरान मारे गए आतंकवादी को रसद सहायता (लॉजिस्टिक सपोर्ट) प्रदान की थी। ऑपरेशन महादेव में मारे गए आतंकवादी को रसद सहायता पहुंचाने में उसकी भूमिका के लिए गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

आतंकी गतिविधियों को समर्थन 

पुलिस के अनुसार, 26 साल के यूसुफ ने आतंकी गतिविधियों को समर्थन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। जांच में यह भी सामने आया कि उसने आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने में सहायता की थी। गिरफ्तारी के बाद, मोहम्मद यूसुफ को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है, ताकि आतंकी नेटवर्क के अन्य सहयोगियों का पता लगाया जा सके। यह कार्रवाई क्षेत्र में आतंकवाद के खिलाफ चल रहे अभियानों का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

आतंकियों के फोन में फोटो

आतंकियों को मदद करने का आरोप यूसुफ एक शिक्षक है। ऑपरेशन महादेव में मारे गए आतंकवादियों के फोन में मोहम्मद यूसुफ की फोटो मिली थी। इसके बाद से जम्मू-कश्मीर उसकी तलाश में थी। ऑपरेशन महादेव में सुरक्षाबलों ने पहलगाम हमले के लिए जिम्मेदार तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया गया था। 

Advertisement

22 अप्रैल, 2025 को पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकियों ने बैसरन घाटी में अपनी छुट्टियां मनाने गए 26 निर्दोष लोगों को धर्म पूछकर को गोली मार दी थी। आतंकियों ने पर्यटकों से कलमा पढ़ने के लिए कहा था, जो लोग कलमा नहीं पढ़ पाए उन्हें मौत के घाट उतार दिया था। 

ये भी पढ़ें: Delhi: अश्लील मैसेज और रात में छात्राओं को कमरे में बुलाकर...17 छात्राओं ने किया आश्रम के 'गंदे खेल' का खुलासा, चैतन्यानंद सरस्वती फरार

Advertisement
Published By:
 Sakshi Bansal
पब्लिश्ड