BREAKING: बेंगलुरु में एक अस्पताल के पास दर्दनाक हादसा, दीवार गिरने से 7 लोगों की मौत

Bengaluru: बेंगलुरु से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि बेंगलुरु के एक अस्पताल के पास एक कंपाउंड की दीवार गिरने से 7 लोगों की जान चली गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Bowring and Lady Curzon Hospital wall collapsed 7 people Dead Bengaluru
बेंगलुरु में दीवार गिरने से 7 लोगों की मौत | Image: ani

Bengaluru: बेंगलुरु के नयनदहल्ली इलाके में एक बेहद दुखद घटना हुई है। एक अस्पताल के पास एक कंपाउंड की दीवार गिरने की घटना में 7 लोगों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि यह दर्दनाक हादसा बेंगलुरु में बॉरिंग और लेडी कर्जन अस्पताल के पास दीवार गिरने से हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बचाव दल पहुँच चुकी है। वहीं, मुख्यंत्री सिद्धारमैया ने इस हादसे में मृतकों के लिए 5 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है। 

बॉरिंग और लेडी कर्जन अस्पताल के पास हुआ हादसा

बेंगलुरु में यह हादसा बेंगलुरु के एक चर्चित अस्पताल के पास हुआ है। समाचार एजेंसी ANI के अनुसार बॉरिंग और लेडी कर्जन अस्पताल के पास एक कंपाउंड की दीवार गिर गई, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि दीवार गिरने से चारों तरफ ईट ही ईट दिखाई दे रहा है। वहीं, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मौके पर बचाव दल मौजूद है। 

मुख्यमंत्री ने मुआवजे का किया ऐलान

इस दर्दनाक हादसे में 7 लोगों की मौत पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट की है। वहीं, इस हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के लिए उन्होंने 5 लाख रुपये की मुआवजे की घोषणा भी की है।

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने घटनास्थल का किया दौरा

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बचाव दल बहुत गई और मौके पर बचाव व राहत कार्य चल रहा है। वहीं, इस घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी घटनास्थल का दौरा किया। बताया जा रहा है कि भारी बारिश के कारण दीवार गिर गई।

Advertisement

(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड