अपडेटेड 26 April 2024 at 19:07 IST

कोलकाता हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी के बाद अफरातफरी का माहौल, एयरपोर्ट पर चला सर्च ऑपरेशन

कोलकाता हवाई अड्डे के अधिकारियों को शुक्रवार को एक ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें परिसर के अलग-अलग स्थानों पर हम लगाये जाने का दावा किया गया था।

Follow : Google News Icon  
Kolkata Airport
Kolkata Airport | Image: PTI

Kolkata Airport : कोलकाता हवाई अड्डे के अधिकारियों को शुक्रवार को एक ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें परिसर के अलग-अलग स्थानों पर हम लगाये जाने का दावा किया गया था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक, ईमेल प्राप्त होने के बाद हवाई अड्डे पर खोज अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने बताया कि हालांकि दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर बमों के फटने की धमकी वाला ईमेल झूठा निकला।

बिधाननगर पुलिस कमिश्नरेट के हवाई अड्डा खंड की पुलिस उपायुक्त ऐश्वर्या सागर ने बताया कि ईमेल मिलने के बाद नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एनएससीबीआईए) की सुरक्षा एजेंसियों ने खोज अभियान चलाया।

उन्होंने बताया, ''गहन खोज अभियान चलाये जाने के बाद सुरक्षा कर्मियों ने इसे झूठी सूचना करार दिया।''

Advertisement

अधिकारियों ने बताया कि ईमेल के स्रोत और भेजने वाले का पता लगाने के लिए हवाईअड्डा अधिकारी, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और बिधाननगर पुलिस संयुक्त रूप से जांच कर रहे हैं।

सागर ने बताया, ''हम ईमेल के स्रोत का पता लगाने की जांच में जुटे हैं।''
 

Advertisement

इसे भी पढ़ें: VVPAT: SC के फैसले पर अनुराग ठाकुर की प्रतिक्रिया, हम- स्वागत करते हैं लेकिन विपक्ष से अनुरोध है...

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 26 April 2024 at 19:07 IST