तेलंगाना: आरजीआई एयरपोर्ट पर बम की धमकी निकली अफवाह, गणतंत्र दिवस पर पुलिस को आया था फोन

हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आरजीआई) पर फोन के माध्यम से बम की धमकी की सूचना मिली, लेकिन बाद में ये धमकी फर्जी पाई गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
RGI Airport
RGI Airport | Image: PTI

हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आरजीआई) पर फोन के माध्यम से बम की धमकी की सूचना मिली, लेकिन बाद में ये धमकी फर्जी पाई गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

यहां 29 जनवरी को अपराह्न एक व्यक्ति ने डायल ‘100’ में पुलिस को बम की धमकी दी, जिसके बाद हवाई अड्डे पर उचित कदम उठाए गए। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर हवाई अड्डे पर पहले से ही ‘अलर्ट’ जारी है।

बम की धमकी निकली अफवाह

पुलिस ने बताया कि फोन करने वाला व्यक्ति तेलंगाना के कामारेड्डी जिले का निवासी है और वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है। हालांकि, धमकी मिलने के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। यात्रियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान दिया गया। 

यह भी पढ़ें: अंतरिक्ष में 237 दिनों में चलना, बैठना और सोना भूलीं सुनीता विलियम्स

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड