अरुणाचल प्रदेश में जान गंवाने वाले सेना के जवान का पार्थिव शरीर ओडिशा लाया गया

अरुणाचल प्रदेश में ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले सेना के जवान राज किशोर मुंडा का पार्थिव शरीर सोमवार को बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लाया गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
jawans
jawans | Image: X

अरुणाचल प्रदेश में ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले सेना के जवान राज किशोर मुंडा का पार्थिव शरीर सोमवार को बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लाया गया। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने क्योंझर जिले के नुआगांव ग्राम के मूल निवासी जवान को श्रद्धांजलि दी, जिसके बाद मुंडा को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। माझी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हम ओडिशा के बेटे एवं बिहार रेजिमेंट की 6वीं बटालियन के हवलदार राज किशोर मुंडा के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं। उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के तवांग में ड्यूटी के दौरान अपने प्राण न्योछावर कर दिए।’’

Advertisement

मुख्यमंत्री ने मुंडा के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि राष्ट्र के लिए उनकी बहादुरी तथा बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जवान का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ क्योंझर जिले में उनके पैतृक गांव में किया जाएगा।मुंडा की 29 मार्च को एक दुर्घटना में मौत हो गई थी। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि घटना उस समय हुई जब वह हथियार और गोला-बारूद के साथ सेना के वाहन से जा रहे थे।

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड